अगस्त्यमुनि। बारिश और बाढ़ ने क्षेत्र के लोगों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। स्थिति यह है कि ध्वस्त मार्गों की स्थिति को देखते हुए लोग शादी की तिथि आगे खिसका रहे हैं। वहीं बाढ़ में पैतृक श्मशान घाट भी बह गए हैं, जिससे लोगों के सामने मृतकों के अंतिम संस्कार करने की समस्या खड़ी हो गई है। बारिश से मोटर मार्गों के ध्वस्त होने के कारण लोग परेशान हैं। सोमवार को विजयनगर के ऐटा गांव की एक 92 वर्षीय वृद्धा की मौत हो गई, लेकिन श्मशान घाट बाढ़…
Read MoreCategory: Uttarakhand
बंट नहीं डंप हो रही राहत सामग्री
रुद्रप्रयाग। जिले में दैवी आपदा से हुए नुकसान के बाद मदद के लिए देश भर से लोग आगे आ रहे हैं। लेकिन सड़कें बाधित होने के कारण मदद में भी परेशानी आ रही है। अवरुद्ध सड़कें राहत पहुंचाने वालों का रास्ता रोक रही हैं। जिस कारण रुद्रप्रयाग मुख्यालय में राहत सामग्री डंप हो रही है। मदद के लिए विभिन्न स्थानाे से आने वाली एनजीओ और अन्य दलों के सदस्य भी आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। नई दिल्ली से दैवीय आपदाग्रस्त क्षेत्राें में राहत सामग्री लेकर पहुंचे नवदीप, जयवीर, यश…
Read Moreवायु सेना ने पिंडर घाटी में भेजी राशन की दो खेप
बागेश्वर। वायु सेना ने कपकोट के पिंडरघाटी क्षेत्र में आपदा राहत की कार्रवाई शुरू कर दी है। वायु सेना के हेलीकाप्टर से मंगलवार शाम राशन की दो खेप बदियाकोट पहुंचाई गईं। वापसी में वहां रास्ते बंद होने के कारण फंसे स्कूली बच्चों और कुछ अन्य लोगों को बागेश्वर लाया गया। वायु सेना का हेलीकाप्टर सोमवार शाम यहां डिग्री कालेज मैदान में पहुंचा। पिंडर घाटी क्षेत्र मेें वितरित करने के लिए राशन आदि इसमें सुबह ही भर दिया गया था। लेकिन मौसम ने साथ नहीं दिया। दोपहर बाद तक रुक-रुक कर…
Read Moreसीईओ और डीईओ कार्यालय में की तालाबंदी
बागेश्वर। गरुड़ के खंड शिक्षा अधिकारी पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए प्राथमिक शिक्षक संगठन ने मंगलवार को मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में तालाबंदी की। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि यदि खंड शिक्षा अधिकारी से उप शिक्षा अधिकारी से कार्यभार वापस नहीं लिया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। शिक्षक मंगलवार सुबह मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक कार्यालय पहुंचे। यहां जोरदार नारेबाजी के साथ तालाबंदी शुरू कर दी। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि डीईओ गरुड़ ने उप…
Read Moreधन की कमी नहीं, उचित प्रबंधन की जरूरत
कपकोट। केंद्रीय जल संसाधन मंत्री हरीश रावत ने कपकोट में अधिकारियों के साथ बैठक करआपदा से हुए नुकसान की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि राहत के लिए धन और साधनों की कमी नहीं है, उचित प्रबंधन की जरूरत है। मौसम खराब होने के कारण भी बाधाएं आ रही हैं। उन्होंने संवेदनशील बस्तियों और मकानों के बारे में रिपोर्ट तैयार कर लेने के निर्देश दिए। रावत ने कहा कि आपदा से क्षतिग्रस्त संपत्तियों का नव निर्माण मनरेगा से कराया जाएगा। श्री रावत मंगलवार को सुबह कार से कपकोट पहुंचे। यहां तहसील…
Read Moreपालिका ने पारित किए विकास के कई प्रस्ताव
कोटद्वार। वर्षों से बदहाल और अधूरे पड़े आडिटोरियम के दिन जल्द बहुरने वाले हैं। नगर पालिका बोर्ड की बैठक में आडिटोरियम के भूतल पर प्रस्तावित 27 दुकानों के लिए जल्द टेंडर आमंत्रित करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। इसके अलावा शहर के विकास की कई अन्य योजनाओं पर भी बोर्ड ने मुहर लगाई। नगर पालिका अध्यक्ष रश्मि राणा की अध्यक्षता में हुई बैठक में मई माह के आय-व्यय का अनुमोदन किया गया। प्रदेश में आयी आपदा में मरने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का…
Read Moreराहत कार्यों में नहीं है तेजी : निशंक
श्रीनगर। पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने आपदा प्रभावित क्षेत्र शक्ति विहार, भक्तियाना और आईटीआई का दौरा कर प्रभावितों के हाल-चाल जाने। उन्होंने प्रभावितों को आश्वासन दिया कि हालात जल्द सुधारने के हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने राज्य सरकार और प्रशासन की सुस्ती पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि यहां राहत कार्य तेजी से नहीं हो पा रहे हैं। आठ दिन बाद राजमार्ग खुल जाना चाहिए था और प्रभावित क्षेत्र में सड़क बन जानी चाहिए थी। इस मौके पर प्रभावितों ने बांध परियोजना की निर्माणदायी कंपनी जीवीके पर भी…
Read Moreअधिकांश क्षेत्रों में संचार सेवाएं बहाल : मित्तल
श्रीनगर। आपदा से क्षतिग्रस्त दूरसंचार की अधिकांश सेवाओं को ठीक कर दिया गया है। गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त लाइनों को ठीक करने के लिए युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है। पत्रकार वार्ता में बीएसएनएल महाप्रबंधक एके मित्तल ने बताया कि नारायणबगड़ और केदारनाथ में एक्सचेंज और टावर के बहने से लगभग 50 लाख का नुकसान निगम को हुआ है। महाप्रबंधक एके मित्तल ने बताया कि बदरीनाथ में 17 जून और गौरीकुंड में 18 जून को ही बहाल कर दी गई थी। फाटा, तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि और गुप्तकाशी में संचार सेवाएं…
Read Moreआपदा में कितने हताहत अनुमान नहीं: नेगी
कोटद्वार। स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि सरकार आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों में युद्धस्तर से जुटी हुई है। आपदा में कितने लोग मारे गए, इसका ठीक अनुमान लगाना अभी संभव नहीं है, लेकिन फंसे हुए लोगों को जल्द से जल्द निकाला जा रहा है। इस दौरान नगर के उद्यमियों ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 3.5 लाख रुपये की राशि स्वास्थ्य मंत्री को सौंपी। मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं, व्यापारियों और उद्यमियों आदि के साथ आपदा राहत कार्यों को लेकर आयोजित बैठक में स्वास्थ्य मंत्री नेगी ने…
Read Moreटैंट तक उपलब्ध नहीं करा पाई है सरकार
पिथौरागढ़। भाकपा माले ने आपदा राहत के मामले में प्रदेश सरकार की नियत पर सवाल खड़े किए हैं। नेताओं और अधिकारियों पर हेलीकॉप्टरों में घूमने का आरोप लगाया है। माले के जिला सचिव जगत मर्तोलिया, मगर प्रभारी सुशील खत्री, देवेंद्र रौतेला ने आपदा प्रभावित क्षेत्र से लौटने के बाद बताया कि दस दिन बीतने के बाद भी आपदा पीड़ितों को मिलने वाली सामान्य मदद भी उनको नहीं मिल पाई है। धारचूला मुनस्यारी के 158 गांवों को आपदा से प्रभावित बताते हुए कहा कि इन गांवों में राशन की भारी किल्लत…
Read More