जून में बारिश का 150 साल का रिकार्ड टूटा

अल्मोड़ा। जून में सर्वाधिक बारिश के पुराने सभी रिकार्ड ध्वस्त हो चुके हैं। जून में इस साल अब तक 373.6 मिमी बारिश हो चुकी है। यह पिछले 150 सालों में सबसे अधिक है। इससे पहले 1973 में सर्वाधिक 358.9 मिमी बारिश रिकार्ड की गई थी। 1916 में 335 मिमी बारिश हुई थी। जिस तरह मौसम विभाग ने आगामी 72 घंटों में अच्छी बारिश की संभावना जताई है उसे देखते हुए यह अनुमान है कि इस बार जून में 400 मिमी बारिश हो सकती है। कुमाऊं के पहाड़ी इलाकों में आम…

Read More

बसरखेत के खौला में बादल फटा, एक की मौत

चौखुटिया। ग्राम पंचायत बसरखेत के खौला में बादल फटने से एक युवक की मौत हो गई। पानी के सैलाब में 100 बकरियां, तीन भैंसे और तीन पनचक्कियां बह गई हैं। तीन पैदल पुल, रास्ते, सिंचाई गूलें और पेयजल योजनाएं भी ध्वस्त हो गई हैं। खौला पहुंचने का मुख्य रास्ता भी क्षतिग्रस्त हो गया। लोग जान जोखिम में डालकर गांव पहुंच रहे हैं। तड़ागताल क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत बसरखेत के खौला में सोमवार देर रात बादल फटने से भारी तबाही मची। अचानक आई इस आफत में गोपालसिंह का बेटा जयपाल…

Read More

दो सगी बहनों की घर के निकट स्थित सिंचाई टैंक में डूबकर मौत

भतराैंजखान। तल्ला सल्ट के जाखगांव में दो सगी बहनों की घर के निकट स्थित सिंचाई टैंक में डूबकर मौत हो गई। दो बच्चों की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे राजस्व विभाग के अधिकारियों ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तल्ला सल्ट जाखगांव निवासी उदे सिंह भाकुनी की चौथी कक्षा में पढ़ने वाली पूजा (09) और दूसरी में पढ़ने वाली रेनू (07) बुधवार को घर के पास ही खेतों में खेलने गई थीं। उस समय वहां पर कोई और…

Read More

काश्तकारों ने गायों को विकास भवन में बांधा

अल्मोड़ा। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत पशुपालन विभाग द्वारा पशुपालकों को दी गई गायों की खरीद का मामला तूल पकड़ गया है। भैंसियाछाना के काश्तकार पांच गायों को ट्रक में लादकर विकास भवन ले आए और इन गायों को परिसर में स्थित मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में बांध दिया। उन्होंने विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मुख्य विकास अधिकारी से मिलकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। दूसरी तरफ पशु पालन विभाग के अधिकारियों ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है। भैंसियाछाना के डुंगरी गांव निवासी काश्तकार…

Read More

मुआवजे के लिए जिंदा मां को मरा बताया

हरिद्वार। जिस लाडले को नौ माह गर्भ में रखा, लाड़-प्यार से बड़ा किया। उस बेटे ने बुढ़ापे का सहारा बनने के बजाए चंद रुपयों की खातिर जीते जी अपनी मां को मार दिया। बेटा हरिद्वार में अज्ञात शव लेने पहुंच गया और पुलिस से अंतिम संस्कार कर प्रमाण पत्र देने का आग्रह किया। लेकिन बेटे की करतूत पकड़ में आ गई। पकड़े जाने के डर से आरोपी फरार हो गया। सीओ सदर राजेश भट्ट ने बताया कि तीन दिन पहले सती घाट कनखल से एक साठ वर्षीय महिला का शव…

Read More

मुआवजे के लिए जिंदा मां को मरा बताया

हरिद्वार। जिस लाडले को नौ माह गर्भ में रखा, लाड़-प्यार से बड़ा किया। उस बेटे ने बुढ़ापे का सहारा बनने के बजाए चंद रुपयों की खातिर जीते जी अपनी मां को मार दिया। बेटा हरिद्वार में अज्ञात शव लेने पहुंच गया और पुलिस से अंतिम संस्कार कर प्रमाण पत्र देने का आग्रह किया। लेकिन बेटे की करतूत पकड़ में आ गई। पकड़े जाने के डर से आरोपी फरार हो गया। सीओ सदर राजेश भट्ट ने बताया कि तीन दिन पहले सती घाट कनखल से एक साठ वर्षीय महिला का शव…

Read More

इस बार कांवड़ यात्रा का पूरा भार हरिद्वार पर

हरिद्वार। आपदा के चलते प्रदेश में चारधाम यात्रा पर रोक लगने से इस बार कोई भी कांवड़िया जल लेने गंगोत्री, गोमुख और उत्तरकाशी नहीं जा पाएगा। पहाड़ों के हालात को देखते हुए कांवड़ियों का नीलकंठ जाना भी मुश्किल लग रहा है। अत: 23 जुलाई से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा का पूरा भार हरिद्वार को उठाना पड़ेगा। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा के दौरान पिछले कुछ वर्षों से गंगोत्री, गोमुख और उत्तरकाशी से जल लाने का प्रचलन बढ़ गया है। हालांकि 90 प्रतिशत कांवड़िए हरकी पैड़ी से ही जल भरते…

Read More

पति से नाराज महिला खुदकुशी करने पहुंची

हरिद्वार। पति की पिटाई से नाराज होकर कौशांबी, यूपी की महिला आत्महत्या करने के लिए हरिद्वार चली आई। बिड़ला घाट से नगर कोतवाली पुलिस ने महिला को संदिग्ध परिस्थितियों में घूमते हुए पकड़ लिया और उसके परिजनों को सूचित कर दिया। नगर कोतवाली पुलिस ने बताया कि गायत्री पत्नी श्रीकांत प्रसाद निवासी टेढ़ी मोड, घुलामुल, कौशांबी, यूपी मंगलवार सुबह बिड़ला घाट के पास बार-बार गंगा में आ-जा रही थी। लोगों को उसपर संदेह हुआ तो पुलिस को सूचना दे दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और उससे पूछताछ की तो…

Read More

36 गांवों में 10 दिन से नहीं पहुंचा राशन

रुद्रप्रयाग। देश-प्रदेश से आपदा प्रभावितों के लिए मदद पहुंच रही है, लेकिन जिले के आपदा प्रभावितों को जिन चीजों की जरूरत है, वह उन्हें नहीं मिल पा रही है। स्थिति यह है क्षेत्र के 36 गांवों में पिछले 10 दिन से राशन नहीं बंटा है, जिससे ग्रामीणों के सामने भुखमरी की स्थिति पैदा हो गई है। केदारनाथ आपदा के बाद सरकारी तंत्र सहित सामाजिक संगठनों का ध्यान जिले की ओर है। लोग अपनी-अपनी ओर से राहत सामग्री भेज रहे हैं, लेकिन इन सामग्री में राशन के बजाय बिस्कुट, पानी की…

Read More

सिरोहबगड़ में राजमार्ग छोटे वाहनों को खुला

रुद्रप्रयाग। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर श्रीनगर और रुद्रप्रयाग के बीच सिरोहबगड़ और वैकल्पिक यात्रा मार्ग खांकरा-खेड़ाखाल-डुंगरीपंथ मोटर मार्ग छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। गुप्तकाशी-मयाली-घनसाली मोटर मार्ग पर भी पूर्वाह्न 11 बजे बाद यातायात बहाल हो गया। सोमवार रात्रि भारी बारिश के कारण बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग सहित अन्य लिंक मोटर मार्ग अवरुद्ध हो गए थे। सिरोहबगड़ में राजमार्ग का लगभग 20 मीटर हिस्सा ध्वस्त हो गया था, जिसे बीआरओ ने शाम लगभग साढे़ पांच बजे छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया। वहीं वैकल्पिक खांकरा-खेड़ाखाल…

Read More