मूसलाधार बारिश, नदियों का जलस्तर बढ़ा

चंपावत। जिले में एक बार फिर से मूसलाधार बारिश का दौर शुरू हो गया है। पिछले 24 घंटे में 37 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई। बारिश से नदियां फिर से उफान पर आने लगी हैं। 48 घंटे के भीतर कुल 41 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। बारिश से तापमान में थोड़ी गिरावट आ गई है। आज सुबह बारिश थमते ही प्रकृति का सौंदर्य निखर गया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना जताई है। कुछ दिन तक रुकने के बाद मंगलवार…

Read More

जहर खुरानों ने यात्री को लूटा

टनकपुर। जहर खुरानी गिरोह ने एक और यात्री को अपना शिकार बनाया है, लेकिन इस बार जहर खुरानों ने पर्वतीय मार्ग पर घटना को अंजाम दिया है। रोडवेज वर्कशाप के समीप लावारिश हाल पड़े पीड़ित यात्री को 108 वाहन के स्टाफ ने अस्पताल में भर्ती कराया है। रोडवेज की बसों और अन्य यात्री वाहनों में जहर खुरानी वारदातें थम नहीं रही हैं। सक्रिय जहर खुरानों पर पुलिस प्रशासन भी नकेल नहीं कस पा रहा है। मंगलवार को एक यात्री को सड़क में लावारिश हाल फेंकने वाले रोडवेज बस के चालक-परिचालक…

Read More

बिजली करंट से बालिका की मौत

लोहाघाट। मडलक के सुनकुरी गांव में मंगलवार की शाम को खेत में घास काटने गई महेश राम की 13 वर्षीय पुत्री ममता की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। बताया गया कि जिस स्थान पर ममता घास काटने गई थी वहां पहले से ही बिजली का तार जमीन पर गिरा था। वह अचानक तार की चपेट में आ गई। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर बीडीसी सदस्य बद्री सिंह सौन, श्याम राम, ग्राम प्रधान भुवन भट्ट, लक्ष्मण सिंह, देव सिंह, पूरन पंत, भगीरथ सिंह, नाथ सिंह, पूरन सिंह, शिवराज…

Read More

हत्या में दो को आजीवन कारावास

रुद्रपुर। द्वितीय अपर जिला जज विंध्याचल सिंह की अदालत ने स्कूल चौकीदार की हत्या करने के दो आरोपियों को आजीवन कारावास व चार-चार हजार रुपये जुर्माने की सजा से दंडित किया है। एडीजीसी दीपक अरोरा के अनुसार भदईपुरा स्थित विडसर एकेडमी के प्रबंधन विशाल आनंद ने 28 अप्रैल 2006 को दर्ज रिपोर्ट में कहा था कि उनके किच्छा स्थित द आरचर्ड स्कूल में बहेड़ी निवासी अर्जुन कुमार चौकीदार था। 27 अप्रैल 2006 को स्कूल बस का चालक किच्छा निवासी वीरपाल बस लेने स्कूल में गया, तो गेट का ताला लगा…

Read More

आपातकाल लोकतंत्र का काला अध्याय

रुद्रपुर। आपातकाल की 38वीं वर्षगांठ पर जिला बार एसोसिएशन के तत्वावधान में विचार गोष्ठी आयोजित हुई। इसमें वक्ताओं ने कहा कि 1975 मे देश में आपातकाल की घटना लोकतंत्र के लिए एक काला अध्याय है और इसके लिए कांग्रेस को कभी भी माफ नहीं किया जा सकता है। गोष्ठी को संबोधित करते हुए बार एसोसिएशन पूर्व अध्यक्ष सुभाष छावड़ा ने कहा कि देश में लोकतंत्र को जीवित रखने के लिए हमेशा जागरूक रहना चाहिए। कहा कि 1975 में 25 जून की रात्रि में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में…

Read More

टेंपो पलटा,दो की मौत

लालपुर। किच्छा रोड पर टेंपो पलटने से दो लोगाें की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक टेंपो छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। बुधवार को रुद्रपुर से टेंपो संख्या यूके-06-टीए-1421 सवारियां भरकर किच्छा की ओर जा रहा था। इसी बीच लालपुर स्थित शीलचंद्र फैक्ट्री के पास टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे उसमें सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर…

Read More

शादी से मना करने पर युवक ने दी जान

काशीपुर। एक युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। जब परिजन मृतक का अंतिम संस्कार करने ले जा रहे थे तभी मृतक के मामा ने हंगामा खड़ा कर दिया। बाद में दोनों पक्ष का समझौता होने पर मृतक का दाह संस्कार कर दिया गया। परिजनों के अनुरोध पर पुलिस ने पोस्टमार्टम नहीं किया। बताया जाता है कि महेशपुरा की एक कालोनी का एक 17 वर्षीय युवक एक लड़की से प्यार करता था और उससे शादी करने की परिजनों से जिद करता था। परिजनों के मना करने पर उसने बीती रात…

Read More

कार चालक समेत तीन लोग लापता

उत्तरकाशी। उत्तरों गांव गोरसाली और स्याबा गांव के तीन लोग 16 जून से केदारनाथ क्षेत्र से लापता चल रहे हैं। लापता लोगों की खबर नहीं मिलने से परिजन परेशान हैं। उत्तरों गांव निवासी चंद्रपाल पुत्र धनपाल टैक्सी चलाता है। वह यात्रियों को लेकर 16 जून को केदारनाथ गया था। उसके साथ के यात्री पैदल केदारनाथ गए थे। हादसे के बाद साथी यात्री तो हेलीकाप्टर से सुरक्षित निकाल लिए गए लेकिन चंद्रपाल और उसकी गाड़ी का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। घर में उसके दो बच्चे, पत्नी और…

Read More

न्यू डिडसारी गांव तक भी पहुंचो सरकार

उत्तरकाशी। न्यू डिडसारी गांव पर प्रकृति का कहर इस तरह टूटा की जहां कभी गांव हुआ करता था, वहां गंगा की उफनाती जलधारा बह रही है। गांव में जो घर बचे हैं वह भी सूने पड़े हुए हैं। गांव के अनुसूचित जाति के 50 से अधिक परिवार दस दिनों से दो स्कूलों के छह कमरों में भेड़- बकरियों की तरह भूखे-प्यासे रह रहे हैं। गांव को जोड़ने वाला पुल बहने से इस गांव तक सिर्फ पटवारी ही पहाड़ी रास्तों से होकर पहुंच पाया। चार किलोमीटर यह रास्ता इतना विकट की…

Read More

पायलेट अंकल हमें प्लीज दहेरादून छोड़ दो……

उत्तरकाशी। गंगोत्री घाटी में दस दिनों से भूखे-प्यासे फंसे यात्रियों पर प्रकृति का इस तरह कहर टूटा कि अब वह पूरी तरह से पस्त हो गए हैं। ऐसे में हर्षिल-भटवाड़ी से हेलीकाप्टर से आ रहे यात्री मनेरी-मातली में न उतरकर पायलट से सीधे देहरादून छोड़ने की गुहार लगा रहे हैं। बुधवार शाम पांच बजे दिल्ली कालकाजी के यात्रियो का दल मातली हैलीपैड पर उतरा तो दल में शामिल 10 वर्षीय चिराग पायलेट के हाथ-पांव पड़ने लगा और कहने लगा अंकल हमें प्लीज देहरादून छोड़ दो, लेकिन पायलट में यह कहकर…

Read More