देहरादून। वाहन शोरूम का फर्जी मालिक और ग्राहक बन कर छह लोगों ने बैंक से 24 लाख रुपये का लोन हासिल कर लिया। बाद में बैंक ने जांच की तो मामले का खुलासा हुआ। बैंक प्रबंधक की ओर से इस संबंध में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पटेलनगर क्षेत्र स्थित बैंक ऑफ हैदराबाद की शाखा में 30 जुलाई 2012 को राहुल धनी पुत्र महेंद्र धनी निवासी नेहरूग्राम, आशुतोष सकलानी पुत्र पीएस सकलानी निवासी सुभाष रोड, प्रमोद बसंल निवासी राजपुर रोड व शूरवीर सिंह तोमर ने कार लोन के लिए आवेदन…
Read MoreCategory: Uttarakhand
तो जानबूझकर किया गया फर्जीवाड़ा!
बिशन सिंह बोरा/देहरादून। आरक्षित वन क्षेत्र के बीच भूमि पर कब्जा करने के मामले में न सिर्फ पुलिस बल्कि राजस्व, सब रजिस्ट्रार और वन विभाग के अधिकारियों की कार्यप्रणाली भी सवालों में है। मामले की यदि उच्च स्तरीय जांच हो तो कई चेहरे बेनकाब हो सकते हैं। खास बात यह है कि सिद्धू ने सब कुछ जानते हुए फर्जीवाड़े की साजिश रची। वन विभाग को अंदेशा है कि मामले में तमाम अधिकारियों की मिलीभगत है। इस मामले में चार्जशीट भले ही दाखिल कर दी गई है, लेकिन कई सवालों के…
Read Moreचार्जशीट दाखिल, सिद्धू कोर्ट में तलब
देहरादून। वन विभाग ने आरक्षित वन भूमि पर कब्जे और साल के पेड़ों को काटने के आरोप में पुलिस महानिदेशक अभियोजन वीरेंद्र सिंह सिद्धू के खिलाफ मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में दो अलग-अलग चार्जशीट दाखिल की हैं। एक में चार और दूसरी में 21 पेड़ काटने का आरोप है। मामले में कोर्ट ने सिद्धू को आठ सितंबर को तलब किया है। मामला मसूरी डिवीजन कीरायपुर रेंज का है। चार्जशीट में कहा गया है कि सिद्धू ने भारतीय वन अधिनियम 1927 उत्तरांचल संशोधन अधिनियम 2001 की धारा 26 च एवं…
Read Moreभारी बारिश की संभावना
देहरादून। प्रदेश में बुधवार को कई जगह तेज बौछारें पड़ीं। पंतनगर में 4.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी के कई इलाकों में भी अच्छी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को भी मौसम अपना यह मिजाज बनाए रह सकता है। पिथौरागढ़, बागेश्वर में भारी बारिश का अनुमान है। आपदाग्रस्त इलाकों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुमान के उलट दून में मौसम का रुख बदला-सा दिखा। सुबह बादल छाए रहे और हल्की बौछारें पड़ीं, लेकिन शाम को सूरज देव चमकने लगे।…
Read Moreपीडितों की मदद के लिए सेना ने लॉन्च की वेबसाइट
उत्तराखंड में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बचाव कार्य के लिए सेना की मध्य कमान ‘ऑपरेशन सूर्या होप’ चला रही है। ऑपरेशन के तहत सेना ने पीड़ितों और उनके परिजनों की मदद के लिए suryahopes.in नाम की एक वेबसाइट लांच की है। वेबसाइट पर उत्तराखंड में चलाए जा रहे बचाव और राहत कार्यों से जुड़ी सभी जानकारियां उपलब्ध कराई गई हैं।
Read Moreबीएड परीक्षा तिथि में फेर बदल
चंबा (टिहरी)। प्रदेश में दैवीय आपदा को देखते हुए श्रीदेव सुमन विवि ने 28 जुलाई को आयोजित होने वाली बीएड प्रवेश परीक्षा तिथि में फेर बदल कर दिया है। विवि ने पहले 25 जून तक आवेदन पत्र बिक्री की अंतिम तिथि निर्धारित की थी। जिसे बढ़ाकर अब 5 जुलाई किया गया है। फार्म जमा करने की अंतिम तिथि पहले 2 जुलाई तय की गई थी। जिसे बढ़ाकर 12 जुलाई किया गया है। विवि कुलपति डा.यूएस रावत ने बताया कि 28 जुलाई को पहले बीएड प्रवेश परीक्षा होनी थी, लेकिन अब…
Read Moreराहत लेकर जा रहे पूर्व मंत्री रास्ते में फंसे
नैनबाग (टिहरी)। जौनपुर प्रखंड के नैनबाग-घोड़ाखोरी ऐंदी और बड़ेती-बनचौंरा बदरीगाड़ मोटर मार्गो पर आवाजाही शुरू नहीं होने से टिहरी और उत्तरकाशी जिले के करीब 100 गांवों का संपर्क कटा हुआ है। गांवों में रसद का संकट पैदा होने के साथ ही काश्तकारों की सब्जी एवं फल सड़ने लगे हैं। पूर्व मंत्री खजानदास भी राहत सामग्री लेकर प्रभावित क्षेत्रों जा रहे थे। लेकिन सड़क बंद होने के कारण घंटों रास्ते में फंसे रहे। प्रखंड के नैनबाग-घोड़ाखोरी ऐंदी और बड़ेती-बनचौंरा बदरीगाड़ मोटर मार्ग के करीब दो दर्जन स्थानों पर 16 जून को…
Read Moreसांसद और विधायक ने मुंडवाए सिर
पौड़ी के सांसद सतपाल महाराज और विधानसभा उपाध्यक्ष डा. अनुसूया प्रसाद मैखुरी ने बुधवार को यहां संगम घाट पर मुंडन (छोर कर्म) करवाया। नेताओं का कहना था कि प्रदेश में आई भीषण आपदा में मारे गए लोगों की आत्मीय की शांति के लिए उन्होंने ऐसा किया है। सांसद सतपाल महाराज ने केदारनाथ, रामबाड़ा, गौरीकुंड, हेमकुंड सहित अन्य तीर्थ स्थानों पर हुई आपदा के कहर में लापता हुए लोगों की तलाश के लिए मजिस्ट्रेटी जांच कराने तथा बाहरी प्रदेशों के लापता लोगों के लिए वहां के जिलाधिकारी को रिपोर्ट करने की…
Read Moreक्षतिग्रस्त भवनों में रात बिता रहे ग्रामीण
चमोली। नंदप्रयाग में अलकनंदा और नंदाकिनी संगम के पास स्थित आवासीय भवनों को भारी क्षति पहुंची है। ग्रामीण इन्हीं क्षतिग्रस्त भवनों में रातें गुजारने को मजबूर हैं। जिला पर्यटन विभाग द्वारा लाखों की लागत से पिछले वर्ष ही संगम स्थली का सुंदरीकरण किया गया था, लेकिन नदियों के रौद्र रूप से यहां सब कुछ तबाह हो गया है। नंदाकिनी पर निर्मित पैदल पुल भी बह गया है, जिससे समीपवर्ती पोखरी, घाट क्षेत्र के लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी गुड्डू राजा का…
Read Moreलापता लोगों का नहीं लग रहा सुराग
कर्णप्रयाग। केदारघाटी में आपदा के बाद से जिले के कई युवा लापता है। गैरसैंण के सारकोट गांव के आठ, परवाड़ी के तीन और नैल गांव के चार युवकों का आपदा के 11वीं दिन भी सुराग नहीं लग पाया है। परवाड़ी के विनोद सिंह, लाल सिंह, दरवान सिंह, नैल गांव के नरेंद्र सिंह, भरत सिंह, पृथ्वीपाल सिंह, नाकोट के आशीष खंडूरी, मैटा के संदीप नेगी का अभी तक कोई अता-पता नहीं है। परिजनों ने पूरी केदारघाटी सहित सभी संभावित स्थानों की छान मार ली है, लेकिन मायूसी ही हाथ लगी है।…
Read More