शिक्षकों के दबाव में हटाए गए गरुड़ के उप शिक्षा अधिकारी

बागेश्वर। गरुड़ के उप शिक्षा अधिकारी के खिलाफ प्राथमिक शिक्षकों ने मंगलवार को दूसरे दिन भी जिला शिक्षा कार्यालय में तालाबंदी की। बाद में मुख्य शिक्षा अधिकारी ने उप शिक्षा अधिकारी का दायित्व उप खंड शिक्षा अधिकारी चंपा आर्या को सौंप दिया। इसके बाद शिक्षक शांत हुए। जिले के प्राथमिक शिक्षक बुधवार से यहां मुख्य शिक्षा अधिकारी के कार्यालय पर आंदोलनरत थे। आज भी यहां धरना दिया गया। शिक्षकों का कहना था कि गरुड़ के उप शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत मनमानी कर रहे हैं। शिक्षकों की सहमति के बगैर ही…

Read More

सुरक्षा दीवार के दोहरे मानक पर भड़की महिलाएं

बागेश्वर। सरयू नदी में सुरक्षा दीवार बनाने में दोहरे मानक अपनाए जाने पर तहसील मार्ग की महिलाओं ने सख्त नाराजगी जताई है। गुस्साई महिलाओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर सुरक्षा दीवार बनाने में दोहरा मानक बंद करने की मांग की है। सैंज, तहसील की महिलाओं का कहना है कि सरयू किनारे नगर पालिका क्षेत्र तक सुरक्षा दीवार बनाई जा रही है, जबकि ग्रामीण क्षेत्र में कोई भी सुरक्षा दीवार का निर्माण नहीं हो रहा है। ग्रामीणों की जान की किसी को परवाह नहीं है। महिलाओं का कहना है कि विकास…

Read More

120 ट्रकों के साथ पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता

श्रीनगर। राहुल गांधी के दौरे के बाद कांग्रेस के आपदा राहत कार्यों में तेजी आई है। राहत सामग्री से भरे करीब 120 ट्रक और 300 से ज्यादा कार्यकर्ता यहां पहुंच गए हैं। कांग्रेस के आपदा राहत कार्य के प्रदेश संयोजक प्रदीप तिवाड़ी ने बताया कि श्रीनगर को बेस कैंप बनाया गया है। आपदाग्रस्त क्षेत्रों के लिए दिल्ली से करीब 120 ट्रकों में भेजी गई राहत सामग्री और 300 से ज्यादा कार्यकर्ता भी यहां पहुंच गए हैं। आपदा पीड़ितों के लिए टेंट, तिरपाल, राशन, बर्तन, कपड़े जैसी वस्तुएं भेजी गई हैं।…

Read More

न घरों से हटा मलबा न पानी आया

श्रीनगर। आपदा से प्रभावित शक्तिविहार, लोअर भक्तियाना क्षेत्र में 11 दिन बाद भी प्रशासन आवासीय मकानों का मलबा पूर्ण रूप से साफ नहीं करा पाया है। यहां एक भी ऐसा आवासीय भवन नहीं है जहां मलबा न हो। वहीं पानी कि किल्लत से भी परेशानी बनी हुई है। ऐसे में लोग अपने रिश्तेदारों और राहत शिविरों में रहने को मजबूर हैं। आपदाग्रस्त लोगों का कहना है कि घर का मलबा साफ करने के लिए खुद ही मजदूर लगाए। स्वयंसेवी संस्थाओं और गढ़वाल विश्वविद्यालय के छात्रों ने किसी तरह कुछ-कुछ घरों…

Read More

चारों तरफ से कटाव के बीच हैं 55 परिवार

मुनस्यारी। तहसील के सोनर, त्यांगती, दरकोट, सुरिंग और आसपास के 55 परिवार खतरे के बीच जी रहे हैं। भारी बारिश के बाद नदी ने जमीन को दोनों तरफ से काट दिया है और ये मकान एकदम खतरनाक मुहाने पर आ गए हैं। मगर अभी तक इन इलाकों में सरकारी अमले की नजरें नहीं पहुंची हैं। राहत सामग्री के साथ पहुंचे हिमालय अध्ययन केंद्र (एचएससी) के निदेशक डा. दिनेश जोशी के सम्मुख ग्रामीणों ने अपनी व्यथा रखी। प्रधान हीरा देवी, गोविंद बृजवाल, कुंदन सिंह, दिनेश सिंह आदि ने बताया कि गराली…

Read More

सरकार के कार्यों पर नजर रखेंगे व्यापारी

हल्द्वानी। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों ने अपनी इकाईयों से आपदा ग्रस्त क्षेत्रों में सरकार द्वारा कराए जा रहे आपदा के कार्यों पर नजर रखने और उनकी गुणवत्ता पर ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। व्यापारियों ने कहा कि आपदा की धनराशि की बंदरबाट बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आपदा ग्रस्त क्षेत्रों के व्यापारियों को मुआवजा दिलाने के लिए प्रतिनिधिमंडल शीघ्र मुख्यमंत्री से मिलेगा। रामपुर रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में बुधवार को पत्रकार वार्ता करते हुए प्रदेश महामंत्री नवीन वर्मा ने कहा कि प्रदेश में आई आपदा में व्यापारी वर्ग…

Read More

23 बसों से 675 आपदा पीड़ित घरों को रवाना

हल्द्वानी/रामनगर। जोशीमठ और कर्णप्रयाग से आपदा प्रभावित तीर्थयात्रियों एवं पर्यटकों के आने का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। हल्द्वानी एवं रामनगर पहुंचे 675 पर्यटकों और तीर्थ यात्रियों को रोडवेज बसों से उनके घरों तक छुड़वाया गया। आपदा प्रभावित इलाकों से सकुशल लौटकर पहुंचे लोगों ने आपबीती सुनाई और सेना के प्रयासों की सराहाना की। रामनगर में गुरुद्वारे में आपदा प्रभावितों को भोजन कराया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से निशुल्क चिकित्सा शिविर भी लगाया। परिवहन विभाग के ग्रेट वालिया ने बताया कि बुधवार को 13 बसों में 450 यात्रियों…

Read More

लाचार दो महिलाओं से बलात्कार

हल्द्वानी। लाचारी और बेबसी का फायदा उठाते हुए एक युवक ने हल्द्वानी पहुंची दो महिलाओं से बलात्कार किया। इनमें से एक को शादी करने और दूसरी को नौकरी दिलाने का झांसा दिया गया। एक पीड़िता के सीओ से मिलने के बाद एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग सेल ने आरोपी के कमरे में दबिश दी तो आरोपी के साथ तीन और महिलाएं पकड़ी गई। इसमें एक महिला नेपाल की भी है। सेल ने महिलाओं की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ बलात्कार और महिलाओं की खरीद-फरोख्त के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।…

Read More

शिक्षकों के तबादला आदेश पर हाईकोर्ट की रोक

नैनीताल। हाईकोर्ट ने शिक्षकों के स्थानांतरण आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई के बाद याचिकाकर्ताओं के स्थानांतरण आदेश पर रोक लगाते हुए सरकार को एक सप्ताह में जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया की एकलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। उधमसिंह नगर निवासी महिपाल सिंह राठौर और अन्य ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि वे राजकीय इंटर कालेज फौजी मठकोटा उधमसिंह नगर में एलटी ग्रेड और प्रोफेसर के पद पर तैनात है। याचिका में कहा कि 20 जून, 2013 को…

Read More

पल्सर दिलाओ नहीं तो सबको मार डालूंगा

हल्द्वानी। ‘पल्सर दिलाओ नहीं, तो सबको मार डालूंगा’ की धमकी देकर एक युवक ने अपने मां-बाप का जीना मुश्किल कर दिया है। मांग पूरी करने के लिए वह मां पर संपत्ति बेचने का दबाव बनाता है। शराब पीने के चक्कर में युवक कई चीजें बेच चुका है। धमकियों से परेशान होकर मां बुधवार को बेटे के खिलाफ कार्रवाई को लेकर एसएसपी से मिलने उनके आफिस पहुंची। इस बीच युवक बेटा भी वहां पहुंच गया। वहां उसने हंगामा किया तो पुलिस कर्मियों ने थप्पड़ मारकर उसे सबक सिखाया। बाद में पुलिस…

Read More