अब सैटेलाइट से चलेगा अपनों का पता

अपनों को तलाशने के लिए अब हाईटेक तरीका आजमाया जाएगा। उत्तराखंड अंतरिक्ष उपयोग केंद्र और स्पेश एप्लीकेशन सेंटर अहमदाबाद के संयुक्त तत्वावधान में पुलिस मुख्यालय में एक हाईटेक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। पहाड़ के खराब मौसम में भी आसानी से अब संचार हो सकेगा। इसके लिए एक मोबाइल वैन गुप्तकाशी भेजी गई है। अपनों के इंतजार में बैठे लोगों के लिए आधुनिक संचार प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है। यूसैक की ओर से एक मोबाइल वैन गुप्तकाशी के लिए रवाना की गई है, जिसमें सैटेलाइट से संपर्क…

Read More

अमर उजाला ने पहुंचाई पिंडर और केदारघाटी में मदद

जलप्रलय से सर्वाधिक पीड़ित पिंडर और केदारघाटी में अमर उजाला फाउंडेशन की टीम ने पहुंच कर राहत सामग्री बांटी। नारायणबगड़ के लोगों के लिए राहत सामग्री लेकर अमर उजाला फाउंडेशन की टीम बुधवार को यहां पहुंची। टीम के सदस्यों ने करीब दो सौ प्रभावितों को राहत सामग्री बांटी। यहां 45 घर और तकरीबन सौ दुकानें पूरी तरह से तबाह हो गई हैं। गनीमत यह रही कि यहां कोई जनहानि नहीं हुई है। उत्तराखंड आपदा के अपडेट के लिए क्लिक करें अमर उजाला फाउंडेशन की टीम दुर्गम रास्तों से होते हुए…

Read More

उत्तराखंड अपडेटः केदारनाथ में सामूहिक दाह संस्कार शुरू

कुदरत के कहर की सबसे ज्यादा मार झेलने वाले उत्तराखंड के केदारनाथ में महामारी फैलने के डर के बीच शवों का सामूहिक दाह संस्कार शुरू हो चुका है। प्रशासन अंतिम संस्कार करने से पहले शवों की तस्वीरें और डीएनए सैंपल ले रहा है। इस बीच राज्य के मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने कहा कि अब प्रशासन का फोकस स्‍थानीय लोगों को राहत सामग्री मुहैया कराने पर है। उन्होंने कहा, ‘अब हमारी योजना गांवों में कम से कम दो महीने के लिए पर्याप्त भोजन सामग्री मुहैया कराने की है। हमें स्थानीय लोगों…

Read More

उत्तराखंड आपदा के नाम पर ‘शाही भोज’

उत्तराखंड में आई आपदा पर जहां लोग बूंद-बूंद पानी के लिए भी तरस रहे हैं, वहीं सचिवालय में बने आपदा न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र, आपदा राहत व सूचना केंद्र के कर्मचारी ‘शाही भोज’ का लुत्फ उठा रहे हैं। इन कर्मचारियों के लिए शहर के एक नामी रेस्टोरेंट से भोजन के पैकेट आते हैं, जिसमें पेट पूजा के बाद मुंह मीठा करने का भी इंतजाम है।

Read More

दिल्ली में रिकवर होगा लैपटॉप से डाटा

हरिद्वार। राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली सीपीओ परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह की तह तक जाने के लिए जनपद पुलिस ने कसरत शुरू कर दी है। इस संबंध में लैपटॉप और दूसरे इलेक्ट्रानिक उपकरणों को फोरेंसिक जांच के लिए दिल्ली भेजा जाएगा। साथ ही कॉल डिटेल के आधार पर लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। पुलिस ने सीपीओ परीक्षा में नकल करा रहे गिरोह का पर्दाफाश करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। मामले की जांच सीनियर ऑफिसर भान सिंह को सौंपी गई है। सूत्रों के…

Read More

कहर बरपाने लगा गंगा का पानी

लक्सर। क्षतिग्रस्त सोपरी तटबंध से निकलने वाला गंगा का पानी अब आबादी की तरफ बढ़ गया है। पांच गांवों में पानी आने के बाद हजारों ग्रामीणों के सामने मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। गंगदासपुर के पांच परिवारों ने छतों पर शरण ले रखी है। अगर गंगा का जलस्तर और बढ़ा तो कई और गांवों में भी बाढ़ जैसी स्थिति खड़ी हो सकती है। करीब एक सप्ताह पहले गंगा पर बना सोपरी तटबंध टूटना शुरू हो गया था। तटबंध अब तक करीब एक किलोमीटर तक टूट चुका है। सिंचाई विभाग और…

Read More

राहत सामग्री बांटे बिना हरियाणा लौट रहे 40 ट्रक

हरिद्वार। ऋषिकेश से स्कूटर पर हरिद्वार आ रहे कवि एवं चित्रकार डा. राकेश शर्मा राकेश ने जब उत्तराखंड के लिए आई राहत सामग्री को शांतिकुंज पुलिस चौकी के पास बंटते देखा तो वे हक्के-बक्के रह गए। स्थानीय लोग ही नहीं, दुकानदार भी राहत सामग्री को ले जा रहे थे। कवि ने जब विरोध किया, तो पास खड़ी पुलिस ने उन्हें घुड़की दे दी। राकेश शर्मा राकेश ने अमर उजाला को बताया कि दो स्थानों पर राहत सामग्री के वाहन खाली किए जा रहे थे। स्थानीय दुकानदार और स्थानीय जनता वाहनों…

Read More

चारधाम यात्रियों का पंजीकरण जरूरी : भडाना

हरिद्वार। आपदा पीड़ितों के लिए हरिद्वार में विभिन्न संस्थाओं, संगठनों, राजनीतिक पार्टियों और विभिन्न प्रदेशों की सरकारों ने राहत और बचाव शिविर लगाए हैं। इनका जायजा लेने केंद्र से लेकर प्रदेशों के मंत्री और अधिकारी पहुंच रहे हैं। बुधवार को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लगाए गए शिविर का जायजा लेने मंत्री पहुंचे। फरीदाबाद के कांग्रेस सांसद अवतार सिंह भडाना भी पहुंचे। रेलवे स्टेशन पर पत्रकारो से वार्ता में सांसद भडाना ने कहा कि चारधाम यात्रा मार्ग में जो जनहानि हुई है उसे पूरा देश महसूस कर रहा है। उत्तराखंड सरकार…

Read More

सीईओ और डीईओ कार्यालय में की तालाबंदी

बागेश्वर। गरुड़ के खंड शिक्षा अधिकारी पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए प्राथमिक शिक्षक संगठन ने मंगलवार को मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में तालाबंदी की। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि यदि खंड शिक्षा अधिकारी से उप शिक्षा अधिकारी से कार्यभार वापस नहीं लिया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। शिक्षक मंगलवार सुबह मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक कार्यालय पहुंचे। यहां जोरदार नारेबाजी के साथ तालाबंदी शुरू कर दी। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि डीईओ गरुड़ ने उप…

Read More

आपदा प्रबंधन के लिए विशेषज्ञों का दल गठित : सीएम

बागेश्वर। मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने जिला मुख्यालय पर अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि आपदा के कारण होने वाले जानमाल के नुकसान से संबंधित मुआवजे की राशि बढ़ा दी गई है। राज्य में आपदा प्रबंधन की ठोस नीति बनाने के लिए विशेषज्ञों के दल का गठन किया गया है। मुख्यमंत्री शाम को कुछ देर के लिए कपकोट पहुंचे। यहां एसडीएम कैलाश टोलिया और तहसीलदार मदन सिंह बिरोड़िया ने उन्हें संपत्तियों के नुकसान का ब्योरा दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर से बागेश्वर के डिग्री कालेज मैदान में…

Read More