बाजपुर। चार स्थानों पर ताले तोड़ कर हजारों रुपये के सामान चुराकर भाग रहे दो चोरों को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। उनके पास से पुलिस ने सामान भी बरामद कर लिया है। दोनों चोरों के नाबालिग होनें के चलते बाल कानून के तहत कार्रवाई की जा रही है। बुधवार देर रात बुक्सा बाजार के पीछे रोशन लाल की दुकान के ताले तोड़कर चोरों ने वहां से करीब दो हजार की नकदी समेत अन्य सामान चुरा लिया। इसके अलावा राकेश पीसीओ, गर्जिया मोबाइल सेंटर और कृष्णा किराना…
Read MoreCategory: Uttarakhand
सिपाही से मारपीट, वर्दी फाड़ी
रुद्रपुर। ईश्वर कालोनी में झगड़ा निपटाने पहुंची पुलिस से एक युवक ने अभद्रता कर दी। युवक ने पुलिस कर्मी से मारपीट की और उसका कालर फाड़ दिया। आरोप है कि उसने पुलिस कर्मियों से गालीगलौज भी की। सूचना पर पहुंचे अन्य पुलिस कर्मियों ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है। बुधवार देर रात चीता मोबाइल नंबर तीन में मौजूद पुलिस कर्मी त्रिलोक पांडे व संजीव को सूचना मिली कि ईश्वर कालोनी में दो पक्षों में मारपीट हो रही है। जब दोनों पुलिस कर्मी मौके पर…
Read Moreझोपड़ी गिरने से घायल हुए वृद्ध की मौत
खटीमा। क्षेत्र में हुई बारिश से खुदागंज में गिरी झोपड़ी में घायल वृद्ध की बृहस्पतिवार को मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 17 जून को तेज आंधी और वर्षा के कारण खुदागंज-भगचुरी निवासी रामदयाल (70) पुत्र बेचन की झोपड़ी गिर गई थी। हादसे में रामदयाल गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया था। जांच के बाद हल्का पटवारी अरुण कुमार ने 2700 की तात्कालिक सहायता मुहैया कराई थी। बाद में घायल को परिजन घर…
Read Moreबैरियर लगाकर वसूली पर रोक
रुद्रपुर। जिलाधिकारी बृजेश कुमार संत ने उद्यमियों की मांग पर बैरियर लगाकर की जा रही वसूली पर तत्काल रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिला पंचायत अपर मुख्य अधिकारी केएस पयाल को निर्देशित किया है कि राजमार्ग पर जिला पंचायत किसी भी तरह की वसूली न करे। गुरुवार को जिलाधिकारी संत ने कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय उद्योग मित्र की बैठक ली। इस दौरान उद्यमियोने राष्ट्रीय राजमार्गों पर बैरियर लगाकर की जा रही वसूली की शिकायत की। इसके अलावा उद्यमियों ने कहा कि सिडकुल में स्थापित उद्योगों के लिए…
Read Moreलकवाग्रस्त बेटे को लेकर कहां जाए श्यामचंद
उत्तरकाशी। उपचार के बाद लकवाग्रस्त भगवान सिंह को परिजन चंडीगढ़ से यहां तो ले आए, लेकिन रास्ते न होने से उसे गांव पहुंचाने के लिए उनके पास कोई विकल्प नहीं दिख रहा है। प्रशासन से लगातार हेलीकाप्टर भटवाड़ी तक भेजने की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन उनकी कोई नहीं सुन रहा है। पिलंग गांव निवासी श्यामचंद का बेटा भगवान सिंह 2009 से लकवाग्रस्त है। एक माह पहले परिजन उसे उपचार के लिए चंडीगढ़ ले गए। जहां से तीन दिन पहले ही वे यहां लौटे। अब यहां मालूम चला कि भटवाड़ी…
Read Moreसैन्य सम्मान के साथ राजेश का अंतिम संस्कार
बड़कोट। जम्मू कश्मीर में शहीद बिगराड़ी गांव के सैनिक राजेश चमियाल के पार्थिव शरीर का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर मौजूद विभिन्न राजनीतिक तथा सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने उन्हें नम आंखों से विदाई दी। सैनिक की मौत से पूरे गांव में मातम छा रखा है। उसकी पत्नी के साथ परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गढ़वाल राइफल्स चौथी बटालियन जम्मू में तैनात बिगराड़ी गांव निवासी राजेश चमियाल(24) पुत्र उपेंद्र चमियाल को 23 जून को पेट्रोलिंग के दौरान सांप ने काट लिया था,…
Read Moreछेड़छाड़ ने लीला खरादी कस्बे को
खरादी(उत्तरकाशी)। यमुनोत्री हाईवे पर खरादी फॉल के आसपास विकसित नए ग्रामीण पर्यटक स्थल को इस वर्ष यमुना की लहरों ने लील लिया। लोग इस तबाही के लिए पास में बन रहे आठ मेगावाट के पावर प्रोजेक्ट को जिम्मेदार मान रहे हैं। बड़कोट-यमुनोत्री हाईवे पर खनेड़ा, भंसाड़ी, नगाणगांव, स्यालना व पालर के लोगों ने इस खूबसूरत जगह को विकसित कर यहां अपने घर, होटल, ढाबे और दुकानें बनाई। बाढ़ से पिछले वर्ष अब तक यहां 69 लोगों की आजीविका के साधन खत्म हो गए। क्षेत्र के बुजुर्ग राजेंद्र सिंह, केंद्र सिंह…
Read Moreभ्रष्टाचार के मामले में भूमि संरक्षण अधिकारी गिरफ्तार
अल्मोड़ा। बाडे़छीना के भूमि संरक्षण और कृषि अधिकारी बालकृष्ण मिश्रा को सीबीसीआईडी की टीम ने भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। हल्द्वानी से आई टीम ने उसे बृहस्पतिवार को बाडे़छीना से गिरफ्तार किया। उसे कल कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बाडे़छीना के भूमि संरक्षण और कृषि अधिकारी बालकृष्ण मिश्रा के खिलाफ 2008 में बागेश्वर कार्यकाल के दौरान भ्रष्टाचार का मामला दर्ज था। उसके पास से एक सूटकेस में 2.75 लाख रुपये बरामद हुए थे। इस पर पुलिस ने उसके खिलाफ मामला…
Read Moreभोजन व्यवस्था ठप, नवोदय दस दिन से बंद
अल्मोड़ा। भोजन व्यवस्था बाधित होने से नौ दिन बाद भी राजीव गांधी नवोदय विद्यालय चौनलिया नहीं खुल सका है। अभिभावक संघ के शिष्टमंडल ने जिलाधिकारी और अपर जिलाधिकारी से मुलाकात कर उच्च न्यायालय से अग्रिम आदेश मिलने तक स्कूल में भोजन की वैकल्पिक व्यवस्था कर स्कूल को संचालित करने की मांग की है। शिष्टमंडल ने अधिकारियों को बताया कि स्कूल की भोजन व्यवस्था बाधित है और टेंडर प्रक्रिया उच्च न्यायालय में विचाराधीन है। जिस कारण भोजन की निविदा प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है। इसके चलते 18 जून से…
Read Moreजान से मारने की धमकी दे रहे शराब के अवैध धंधेबाज
रानीखेत। पिलखोली क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चला रहीं महिलाओं ने अवैध शराब के कारोबारियों पर उन्हें और उनके परिजनों को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस बारे में क्षेत्र की कई महिलाओं ने संयुक्त मजिस्ट्रेट डा. इकबाल अहमद को ज्ञापन सौंपकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। महिलाओं ने संयुक्त मजिस्ट्रेट से मुलाकात कर उन्हें आपबीती सुनाई। महिलाओं ने कहा कि पिलखोली क्षेत्र में लंबे समय से अवैध शराब का कारोबार फल-फूल…
Read More