थराली। पिंडर घाटी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात चिकित्सक के निलंबन पर जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने मुख्य बाजार से तहसील परिसर तक जुलूस प्रदर्शन कर अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। साथ ही शासन को ज्ञापन भेजकर निलंबन वापस लेने की मांग की है। साथ ही ऐसा नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई। बृहस्पतिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डा. प्रताप सिंह के निलंबन की खबर जैसे ही जनप्रतिनिधियों को लगी, तो उनका गुस्सा फूट पड़ा। कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष सुरपाल सिंह…
Read MoreCategory: Uttarakhand
कांग्रेस सरकार का प्रबंध तंत्र विफल : निशंक
जोशीमठ। बृहस्पतिवार को जोशीमठ पहुंचकर पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक ने आपदा प्रभावितों की कुशलछेम पूछी और उत्तराखंड में हुई त्रासदी को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग उठाई। पत्रकार वार्ता में डा. निशंक ने कहा कि सौ करोड़ से अधिक हिंदुओं के आस्था के प्रतीक चार धाम आपदा के चलते खतरे की जद में है और सरकार आंख मूंदे बैठी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार उत्तराखंड के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि वर्तमान सरकार का प्रबंधतंत्र…
Read Moreभू-स्खलन से 26 परिवार हुए बेघर
घाट (चमोली)। प्रखंड के रानीकोट तोक के 13 परिवार बिनसर पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन के चलते बेघर हो गए हैं। वहीं पोखरी प्रखंड के गिरसा गांव के लोगों के आवासीय भवन भी नदी में बह गए हैं। कुछ दिनों पूर्व हुई बारिश से बिनसर पहाड़ी से हुए भूस्खलन के बाद यहां रानीकोट स्थित आवासीय भवनों और दुकानों में मलबा भर गया था, जिसके बाद से लगातार हो रही बारिश से भूस्खलन जारी है। ग्रामीण अब अपने घरों को छोड़कर घाट बाजार में किराए के भवनों में शरण लिए हुए…
Read Moreआपदा की मार कम कर सकती हैं भूकंपरोधी तकनीक
चंपावत। उत्तराखंड का अधिकांश भाग भूकंप के नजरिए से संवेदनशील जोन में है, लेकिन इसके बावजूद भवनों के निर्माण में बचाव को ठोस कवायद नहीं हो रही है, जबकि भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं को कम करने के लिए आवासीय भवनों और इमारतों के निर्माण में भूकंपरोधी तकनीक का प्रयोग खासा मददगार साबित हो सकता है। चंपावत जिले में भी निजी भवनों के अलावा ज्यादातर सरकारी इमारतों में भी भूकंप से बचाव के उपाय नाकाफी हैं। यानि भूकंपरोधी तकनीक का उपयोग केवल कागजों की शोभा हैं। भवन निर्माण से पूर्व मृदा…
Read Moreपाटी में कोषागार कार्यालय भवन को खतरा
चंपावत। बीते दिनों हुई अतिवृष्टि से पाटी तहसील मुख्यालय में स्थित कोषागार कार्यालय भवन को खतरा उत्पन्न हो गया है। भूस्खलन के कारण नवनिर्मित भवन के पिछले हिस्से में मलबा भर जाने से भवन को नुकसान पहुंचा है। भवन के ठीक उपर से लगातार आ रहे मलबे की जद में कभी भी कार्यालय भवन के आने की आशंका पैदा हो गई है। कर्मचारियों को भय के साये में काम करना पड़ रहा है। इस संबंध में जिला प्रशासन की ओर से मलबे के निस्तारण के साथ ही भूस्खलित क्षेत्र का…
Read Moreस्कूली बच्चों के आधार कार्ड बनाने का रोस्टर तय
चंपावत। डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के तहत विभिन्न छात्रवृत्तियों का लाभ प्राप्त करने के लिए स्कूली बच्चों के बायामैट्रिक आधार कार्ड बनाने की तिथियों का रोस्टर तय कर दिया गया है। चंपावत और पूर्णागिरि तहसील में 28 जून से स्कूली बच्चों के कार्ड बनाने का कार्य किया जाएगा। इस संबंध में अपर जिलाधिकारी दीप्ति सिंह ने जिला मुख्य शिक्षाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि जीआईसी, जीजीआईसी चंपावत के अलावा जीआईसी धौन, सिप्टी, यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल, विवेकानंद विद्या मंदिर, मार्डन पब्लिक स्कूल, मुडियानी हाईस्कूल और जीआईसी…
Read Moreआपदा पीड़ितों के लिए धन संग्रह किया
लोहाघाट। पिथौगराढ़ जिले के सीमांत क्षेत्र में दैवीय आपदा से हुई तबाही की चपेट में आए लोगों की मदद के लिए लोहाघाट के में घर-घर जाकर धन संग्रह किया जा रहा है। स्थानीय लोग पीड़ितों के इस दुख में मददगार बनना चाहते हैं, जिसमें व्यापारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों, पूर्व फौजियों, खोखा फड़ चलाने वाले लोग अंशदान दे रहे हैं। चेयरमैन लता वर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी लोगों ने इस कार्य में बढ़चढ़ कर भाग लेने का निर्णय लिया गया। सामाजिक कार्यकर्ता गोविंद वर्मा, शिक्षक नेता गोविंद बोहरा, कुंवर…
Read Moreलोगों को नशे के प्रति किया आगाह
चंपावत/बनबसा। कोतवाली पुलिस की ओर से युवाओं में बढ़ते नशे के प्रचलन के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमें पुलिस अधिकारियों की ओर से लोगों को नशा मुक्त समाज बनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक आरएस टोलिया ने जिला मुख्यालय में नुक्कड़ सभाएं आयोजित कर नशे के विभिन्न प्रारूपों की लोगों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अभिभावकों का दायित्व है कि वह अपने बच्चों पर लगातार नजर रखें कि कहीं वह किसी प्रकार के ड्रग्स का सेवन तो नहीं कर रहा है। अभियान के दौरान…
Read Moreविद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता पिथौरागढ़ रवाना
चंपावत। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं का दल आपदा पीड़ितों की मदद के लिए गुरुवार को पिथौरागढ़ जिले के लिए रवाना हो गया है। नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश तिवारी ने कार्यकर्ताओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। परिषद की ओर से मुख्यालय में तीन दिन तक टैंट लगाकर और घर-घर जाकर दैवीय आपदा पीड़ितों के लिए राहत राशि और अन्य सामग्री एकत्र की थी, जिसे धारचूला, बलुवाकोट आदि स्थानों में आपदा प्रभावितों तक पहुंचाया जा रहा है। पिथौरागढ़ रवाना होने से पूर्व विद्यार्थी परिषद के विभाग संयोजक मोहित पाठक ने मानवीय…
Read Moreमहिला से 62 हजार रुपये लूटे
काशीपुर। समिति में किश्त जमा करने जा रही एक अधेड़ महिला से बाइक सवार दो युवकों ने पर्स लूट लिया। महिला के शोर मचाने पर लोगों ने बाइक सवारों का पीछा किया। लेकिन वह रामनगर रोड की ओर भाग निकले। पर्स में हजारों की नकदी, मोबाइल व बैंक की चेकबुक समेत अन्य महत्वपूर्ण कागजात थे। सूचना पर पुलिस हरकत में तो आई तब तक बाइक सवार फरार हो गए। नगर में बीते कुछ माह में चोरी और लूट की घटनाओं में इजाफा हुआ है। अभी पिछली वारदातों का खुलासा भी…
Read More