परीक्षा परिणाम को चुनौती देने वाली याचिका खारिज

नैनीताल। हाईकोर्ट ने सम्मिलित राज्य अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा के परिणाम को चुनौती देने वाली याचिका को आधारहीन मानते हुए याचिका को खारिज कर दिया है। न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया की एकलपीठ के समक्ष बृहस्पतिवार को मामले की सुनवाई हुई। देहरादून निवासी अनुराधा सिंह और अन्य ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि नौ जुलाई, 2011 को लोक सेवा आयोग ने सम्मिलित राज्य अवर अधीनस्थ सेवा के 380 पदों की भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की थी। तीन मई, 2013 को परीक्षा का अंतिम चयन परिणाम घोषित किया गया।…

Read More

प्रशिक्षण न संसाधन बना दी रेस्क्यू टीम

हल्द्वानी। पुलिस की रेस्क्यू टीम के जवानों को आपदा के दौरान लोगों को बचाने का प्रशिक्षण नहीं मिला है, तभी बृहस्पतिवार को रेस्क्यू टीम के जवान नदी में कूदने की हिम्मत नहीं जुटा सके। लाइफ जैकेट पहनने के बावजूद जवान मूकदर्शक बने रहे। रस्सी, लाइफ जैकेट और सीढ़ी के सहारे पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे थे। जवानों की आंखों के सामने बालक बहता जा रहा था, लेकिन वे पानी में नहीं उतर सके। इसकी प्रमुख वजह जवानों को आपदा का प्रशिक्षण न मिलना और अपर्याप्त संसाधन होना था। बारिश के…

Read More

आए थे बीटेक में दाखिले को, साथ लाए तस्करी की शराब

देहरादून। शहर के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कालेज में दाखिला लेने आए दो छात्र अपने साथ तस्करी के लिए अवैध शराब भी ले आए। दोनों की कार से आबकारी टीम को चंडीगढ़ ब्रांड की 13 पेटियां बरामद हुई। दोनों को गिरफ्तार किया गया है। गुरुवार दोपहर आबकारी टीम को सूचना मिली कि देहरादून नंबर की एक कार में अवैध शराब लाई जा रही है। जिला आबकारी अधिकारी टीके पंत के निर्देश में टीम ने तुरंत कार को बल्लूपुर चौक पर रोक लिया। कार में दो छात्र अंकुर (22) और अभिषेक (21) निवासी…

Read More

शोपीस बने बिहार और पश्चिम बंगाल के सहायता शिविर

देहरादून। केदारनाथ घाटी में आए जल प्रलय के बाद प्रभावितों की सहायता के लिए दून रेलवे स्टेशन पर पश्चिम बंगाल और बिहार सरकार ने सहायता केंद्र खोले हैं। मगर सुबह से शाम तक यहां सिर्फ उनके कर्मचारी ही दिखाई देते हैं। स्टेशन में घुसने से पहले ही पश्चिम बंगाल सरकार का सहायता केंद्र दिखाई देता है। यहां दो लोग प्रभावित लोगों की सहायता के लिए तैनात हैं। केंद्र में प्रभावित लोगों की मदद के लिए चाय-पानी की व्यवस्था है। बृहस्पतिवार दोपहर तक सहायता केंद्र पर एक भी प्रभावित नहीं आया…

Read More

प्रदेश भर में छाए रहेंगे बादल, पड़ेंगी बौछारें

देहरादून। मौसम पानी-पानी करने वाला है। बृहस्पतिवार को प्रदेश भर में तकरीबन सभी जगह तेज बारिश के औसतन दो से तीन दौर रहे। अधिकांश वक्त बादल छाए रहे। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में मौसम का यह रुख बने रहने की संभावना है। प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में तेज बौछारें पड़ने की संभावना है। मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। गढ़वाल में 15 से 30 मिलीमीटर, जबकि कुमाऊं में 20 से 30 मिलीमीटर तक बारिश की संभावना है। उधर, दून में दिन में कई दौर बारिश के…

Read More

रेलवे आरक्षण केंद्र में सन्नाटा

रेलवे टिकटों की बुकिंग काफी कम हो गई है। हमेशा भीड़भाड़ वाले प्लेटफार्म में आजकल कुलियों और स्थानीय स्टाफ के अलावा बहुत कम लोग दिखाई देते हैं। हालत यह है कि दोपहर के समय रेलवे आरक्षण केंद्र में भी नाममात्र के लोग आरक्षण कराने पहुंचे थे। काफी भीड़ रहती है गर्मियों की छुट्टियां हों या फिर कोई त्योहार दून स्थित रेलवे आरक्षण केंद्र में टिकट बुक करने के लिए लोगों की काफी भीड़ रहती है। एक टिकट कटाने के लिए लाइन में घंटों खड़े होना पड़ता था। 14 जून तक…

Read More

…दादा ने किया पोते का क्रियाकर्म

किवदंतियां है कि पोते के कांधे पर दादा की अर्थी जाए तो उस पर मातम नहीं होता। लेकिन ब्लाक के सारकोट पर प्रकृति ने ऐसा कहर बरपाया कि यहां दादा को पोते का क्रियाकर्म करना पड़ रहा है। नौकरी के लिए केदारनाथ गए सारकोट गांव के सात युवक आपदा में जान गंवा बैठे। इससे गांव में मातम का माहौल है। विनाशकारी बाढ़ ने चपेट में ले लिया केदारनाथ गया सारकोट गांव का ही देवेंद्र (21) पुत्र राजे सिंह 24 को सकुशल घर लौट आया है। 16-17 जुलाई की विनाशलीला बयां…

Read More

अलग-थलग पड़े ढुंगमंदार के 27 गांव

नई टिहरी। आपदा के बाद से ढुंगमंदार पट्टी के 27 गांव अलग थलग पड़ गए हैं। गांवों में खाने-पीने और रसोई गैस नहीं पहुंच पा रही है। ग्रामीण सेंदुल पुल ठीक होने के इंतजार में हैं। ग्रामीणों का कहना है कि 12 दिन बाद भी लोनिवि ने क्षतिग्रस्त पुल की मरम्मत की दिशा में काम शुरू नहीं किया है। क्षेत्र के ज्येष्ठ प्रमुख दयाल सिंह रावत, सरस्वती रावत, गोविंद लाल ने बताया कि जाखणीधार प्रखंड के ढुंगमंदार पट्टी को जोड़ने वाला सेंदुल-प्रतापनगर मार्ग के सरांसगांव में बना पुल के 16…

Read More

मृतात्माओं की शांति के लिए श्रीमद्भागवत कथा

नई टिहरी। नवदुर्गा मंदिर परिसर में केदारनाथ घाटी में आई त्रासदी में मृत लोगों की आत्मा की शांति के लिए सात दिवसीय श्रीमद् भागवत महापुराण शुरू हुआ। नवदुर्गा मंदिर में आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण और अखंड पाठ में आचार्य बालव्यास कुलदीप कृष्ण शास्त्री ने केदारघाटी समेत अन्य स्थानों पर बाढ के कारण मृत लोगों के मोक्ष प्राप्ति के लिए यज्ञ किया। शास्त्री ने कहा कि श्रीमद्भागवत के पाठ करने से आत्माओं को शांति मिलती है। इस मौके पर जाखणीधार के ब्लाक प्रमुख जगदंबा रतूड़ी, भटकंडा के प्रधान प्रदीप भट्ट, अजय…

Read More

न राहत सामग्री पहुंची, न अधिकारी आए

थराली। आपदा से तहसील के 184 गांव प्रभावित हुए हैं, जिसमें से एक झड़िया भी है। यहां अभी तक न तो राहत सामग्री पहुंची और न ही शासन-प्रशासन का आला अधिकारी। स्थिति यह है कि प्रभावित पंचायत घर में शरण लिए हैं तो राशन के लिए सरकारी सस्ते गल्ले से उधारी की आस लगाए बैठे हैं। बृहस्पतिवार को जब अमर उजाला झड़िया गांव पहुंचा तो तबाही के अक्स ग्वाई गदेरे के मलबे में दिखाई दिए। यहां मलबे से ग्रामीण अपना सामान तलाश रहे थे। बृहस्पतिवार 27 जून सुबह नौ बजे…

Read More