दुगड्डा। आपदा की मार से इस समय पूरा उत्तराखंड कराह रहा है। इस तबाही के पीछे प्रकृति से छेड़छाड़ को भी बड़ी वजह माना जा रहा है। ऐसे में दुगड्डा प्रखंड का महरगांव उत्तराखंड के हर उस गांव के लिए नजीर बन सकता है जो आपदा में प्रभावित हुए हैं। 23 साल पहले भूस्खलन की बड़ी मार झेल चुके इस गांव के लोगों ने अपने घरों-खेतों को बचाने का बीड़ा खुद उठाया। जिसका परिणाम यह हुआ कि वहां न केवल नदी से भूकटाव रुका है बल्कि क्षेत्र का सबसे घना…
Read MoreCategory: Uttarakhand
अटल आदर्श ग्राम को नसीब होगी सड़क
दुगड्डा। अटल आदर्श ग्राम सिमलाना बिचला को जल्दी ही सड़क नसीब होने की उम्मीद जग गई है। शासन ने पांच किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण के लिए 63 लाख रुपये का बजट मंजूर कर लिया है। लोक निर्माण विभाग यहां जल्द ही काम शुरू कराने वाला है। यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र स्थित सिमलाना बिचला गांव को काफी समय पहले अटल आदर्श ग्राम का दर्जा मिल गया था लेकिन इस योजना के तहत सबसे जरूरी मानक सड़क, इस गांव तक अभी भी नहीं पहुंची। ग्रामीण लंबे समय से सड़क बनाने की मांग…
Read Moreफायरमैन किरन हत्याकांड का चौथा आरोपी गिरफ्तार
कोटद्वार। ऋषिकेश में तैनात ग्राम ध्रुवपुर निवासी फायरमैन किरन उर्फ कृष्णा की हत्या के मामले में फरार चल रहे चौथे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक अन्य आरोपी की अब भी तलाश है। विगत बीस जून की देर शाम घराट रोड पर किरन का शव मिला था। उसका सिर बुरी तरह कुचला हुआ था। जमीन के विवाद में हत्या करने का करने का आरोप लगाते हुए किरन के पिता कुंवर सिंह ने अपने पड़ोसी मोहनलाल, उसके तीन बेटों अनूप, सुरेश और मनोज और एक अन्य पड़ोसी नरेंद्र…
Read Moreआपदा पीड़ितों की मदद को हर कोई आया आगे
पौड़ी। प्रदेश में आई दैवी आपदा से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए कई लोग आगे आ रहे हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष केशर सिंह और उनके सहयोगियों ने प्रभावित परिवारों के सहयोग के लिए 64500 रुपये की राशि एसडीएम को भेंट की और सभी लोगों से प्रभावितों की सहायता को आगे आने का आह्वान किया। व्यापार संघ पाबौ के पूर्व अध्यक्ष दुर्गादत्त थपलियाल ने बताया कि व्यापार संघ पाबौ ने 31351 रुपये और पंचायत प्रतिनिधियों ने 2000 रुपये की धनराशि एसडीएम को भेंट की है। सीएसडी कैंटीन के प्रबंधक विमल…
Read Moreभाकपा माले ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला
पिथौरागढ़। भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी (माले) ने सरकार द्वारा आपदाग्रस्त इलाकों मेें अब तक चलाए गए आपदा और बचाव कार्यों को नाकाफी बताया है। सरकार पर आपदा पीड़ितों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। पार्टी के जिला सचिव जगत मर्तोलिया के नेतृत्व में गांधी चौक में एकत्रित हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि आपदा से निपटने और आपदा पीड़ितों को राहत पहुंचाने में प्रदेश सरकार पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है। मर्तोलिया ने कहा कि सरकार अभी तक आपदा पीड़ितों को राशन और टैंट…
Read Moreहेलीकॉप्टरों ने तेजम से निकाले 29 लोग
पिथौरागढ़। बृहस्पतिवार को सेना के हेलीकॉप्टरों ने तेजम (सोबला) से 29 ग्रामीणों को सकुशल निकालकर धारचूला पहुंचा दिया है। गुंजी में फंसे 22 छोटा कैलास यात्रियों के साथ ही लास्पा और मर्तोली में फंसे स्थानीय लोगों को निकालने के लिए कई बार हेलीकॉप्टरों ने उड़ान भरी, लेकिन हेलीकॉप्टर गुंजी और अन्य स्थानों में नहीं उतर पाए। सूचना विभाग से मिली जानकारी के अनुसार छोटा कैलाश की यात्रा पर गया 22 सदस्यीय दल गुंजी में रुका है। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों समेत कुल 25 लोग गुंजी में हैं। मर्तोली और लास्पा…
Read Moreचीनी चिकित्सकों ने किया स्वास्थ्य परीक्षण
डीडीहाट। कैलास मानसरोवर यात्रा का पहला दल चीनी मंडी तकलाकोट में ही बना हुआ है। बृहस्पतिवार को हुए मेडिकल परीक्षण में सभी यात्री स्वस्थ्य पाए गए। यह दल शुक्रवार को आगे की यात्रा पर रवाना होगा। आईटीबीपी सातवीं वाहिनी के सेनानी केदार सिंह रावत ने बताया कि कैलास मानसरोवर की यात्रा पर निकला 51 सदस्यीय दल चीनी मंडी तकलाकोट में हैं। वहां चीनी चिकित्सकों ने यात्रियों का मेडिकल परीक्षण किया। सभी यात्री स्वस्थ हैं। दल के जनसंपर्क अधिकारी चंदन सिंह ने बताया कि तकलाकोट में अभी मौसम ठीक है। यात्रियों…
Read Moreआपदा पीड़ितों के मददगार बने आइस और मोनाल के लोग
पिथौरागढ़। साहसिक खेलों के उत्थान में लगी जिले की आइस और मोनाल संस्था आपदा पीड़ितों की तत्परता से मदद करने में जुटी हुई है। तबाह हो चुके रास्तों से लोगों को निकालने का काम किया जा रहा है। संस्था ने कहा है कि उन्हें उपकरण मिल जाएं तो आपदा के समय स्वयं रेस्क्यू आपरेशन चला सकते हैं। मदकोट, बंगापानी क्षेत्र के पांच दिन तक बचाव और राहत कार्य कर लौटे आइस संस्था के बासू पांडे और मोनाल के सुरेंद्र पंवार ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों के हालात गंभीर बताते हुए कहा…
Read Moreडायनामाइट से हिल रहे पहाड़
हल्द्वानी। विकास के नाम पर चट्टानों को फाड़ कर बनाई जा रही सड़कें ही पहाड़ पर प्रलय की पटकथा रच रही हैं। पिछले पांच साल में ही सड़कें बनाने के लिए लोनिवि के महज चार खंडों ने पहाड़ों पर तीन लाख से अधिक डेटोनेटर और करीब डेढ़ लाख किलो जिलेटिन का प्रयोग किया है। भूगर्भविद जल्दबाजी में विस्फोट कर सड़क बनाने की इस प्रक्रिया को चिंता का विषय मानते हैं। सड़क बनाने का यह तरीका पहले से ही कच्चे पहाड़ों को अंदर तक हिला रहा है। उत्तरप्रदेश से अलग होने…
Read Moreराजस्व उप निरीक्षक के निलंबन आदेश पर रोक
नैनीताल। हाईकोर्ट ने उत्तरकाशी में कार्यरत राजस्व उप निरीक्षक भगवान सिंह के निलंबन आदेश पर रोक लगाते हुए सरकार को तीन सप्ताह में जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। बृहस्पतिवार को न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया की एकलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। उत्तरकाशी निवासी भगवान सिंह गुनसोला ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि वह राजस्व चौकी न्यू सारी जिला उत्तरकाशी में राजस्व उप निरीक्षक के पद पर कार्यरत है। सात जून, 2013 को डीएम उत्तरकाशी ने याचिकाकर्ता को इस आधार पर निलंबित कर दिया कि वह…
Read More