अल्मोड़ा। अल्मोड़ा-बागेश्वर जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष पद पर पर कांग्रेस के प्रशांत भैसोड़ा विजयी हुए। वह अब तक बैंक के प्रशासक भी थे। उपाध्यक्ष पद भाजपा के हिस्से आया। इस पद पर भाजपा के नरेंद्र सिंह चुने गए हैं। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित अन्य सभी पदों के चुनाव में बराबर मत मिलने से टाई की स्थिति आ गई और बाद में सभी पदों के चुनाव लॉटरी के जरिए हुए। अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस के प्रशांत भैसोड़ा और भाजपा की मीना वर्मा, उपाध्यक्ष में भाजपा के नरेंद्र सिंह, कांग्रेस के वीरेंद्र…
Read MoreCategory: Uttarakhand
जांच अधिकारी को कार्रवाई रिपोर्ट दाखिल करने के निर्देश
नई दिल्ली। अदालत ने दुष्कर्म व गंभीर किस्म के अपराध में लिप्त लोगों को मताधिकार से वंचित करने के संबंध में दायर याचिका के मामले जवाब दाखिल न करने पर पुलिस के प्रति नाराजगी जताई है। अदालत ने पुलिस के उस तर्क को खारिज कर दिया कि उसे याचिकाकर्ता की शिकायत ही नहीं मिली। अदालत ने जांच अधिकारी को 25 जुलाई तक कार्रवाई रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है। पटियाला हाउस स्थित मैट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट आकाश जैन की अदालत में पेश जांच अधिकारी घनश्याम ने बताया कि उन्हें अभी तक…
Read Moreडाक्टर समेत सात के खिलाफ मुकदमा
रुड़की। रामनगर में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनाें पक्षाें के सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बच्चे की मौत के बाद डाक्टर और मृतक के परिजनों के बीच मारपीट हो गई थी। मुकदमा दर्ज करने के साथ ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के रामनगर गली नंबर एक निवासी श्रतिक जनवाणी की तबियत खराब हो गई थी। मंगलवार को उसे रामनगर में ही डाक्टर केएल शर्मा के यहां उपचार दिलाया गया था। आरोप था कि डाक्टर ने उसे इंजेक्शन…
Read Moreकेदारनाथ में पूजा पर विवाद, बंटे विद्वान
हरिद्वार। भगवान केदारनाथ की पूजा पर विवाद तो हुआ ही है, धर्मगुरु और विद्वान भी बंट गए हैं। कुछ विद्वानों का मानना है कि जगद्गुरु शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती बेवजह भ्रम फैला रहे हैं। इसके विपरीत संन्यास परंपरा से जुड़े साधु-संत जगद्गुरु को सही ठहरा रहे हैं। जहां तक पूजा का सवाल है, मंदिरों के जीर्णोद्धार अथवा खंडित होने पर देवों की पूजा उन्हें अन्यत्र रख कर की जाती रही है। वर्ष 1934-35 में हरकी पैड़ी स्थित चार मंदिरों का नव निर्माण कराया गया था। तब मंदिरों की प्रतिमाओं को गंगा…
Read Moreसंदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत
रुड़की। एक महिला की चावमंडी स्थित मायके में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका पति भी उसके साथ था। पति शव को लेकर अपने घर पहुंचा। लेकिन मायके पक्ष के लोगों ने गले में निशान होने और मुंह से खून रिसने का आरोप लगाया और शव अपने साथ ले आए। मायके पक्ष के लोग पति पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के चावमंडी निवासी एक 28 वर्षीय युवती का विवाह करीब पांच साल पूर्व कनखल…
Read Moreसड़कों पर पानी, बैलगाड़ी में दिया बच्चे को जन्म
लक्सर। बाढ़ के खतरे को देखते हुए शेरपुरबेला गांव का एक परिवार सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट हो रहा था। बैलगाड़ी में सामान समेत परिवार के लोग रवाना हुए। लेकिन रास्ते में परिवार की महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। सड़कों पर पानी भरा था तो किसी वाहन का पहुंचना मुश्किल था। ऐसे में परिवार के लोग बैलगाड़ी से ही आगे बढ़ते गए। लेकिन रफ्तार इतनी धीमी थी कि बैलगाड़ी में ही प्रसव हो गया। बाद में जच्चा-बच्चा को 108 सेवा के माध्यम से लक्सर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में…
Read Moreशहीदों के शव निकालने में मौसम बना बाधक
रुद्रप्रयाग। 25 जून को केदारनाथ से लौटते हुए जंगलचट्टी के चॉपर दुर्घटना में शहीद हुए पायलट और जवानों के शवों को निकालने में मौसम बाधा बना हुआ है। बृहस्पतिवार को दोपहर तक केदारघाटी में मौसम साफ नहीं होने के कारण शवों को निकालने गए चॉपर आधे रास्ते से ही लौट आए हैं। 25 जून को केदारनाथ से गुप्तकाशी हेलीपैड लौट रहा एअर फोर्स का एमआई-17 हेलीकॉप्टर खराब मौसम के कारण जंगलचट्टी के ऊपर क्रैश हो गया था। इसमें एअर फोर्स के पांच, एनडीआरएफ के नौ और आईटीबीपी के छह जवान…
Read Moreआईटीबीपी ने सार्थक किया ‘अष्टम वाहिनी विजयते’
गौचर से। अष्टम वाहिनी विजयते। यही लिखा है आईटीबीपी (भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस) के गेट के किनारे लगे साइन बोर्ड पर । केदारनाथ में आयी आपदा के दौरान आईटीबीपी की आठवीं वाहिनी के अफसरों और जवानों ने अपनी जांबाजी से इस बोर्ड पर लिखे एक-एक शब्द को सार्थक किया है। अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए आईटीबीपी के छह जवान केदारनाथ-गौरीकुंड के बीच जंगलचट्टी में हुई चॉपर दुर्घटना में शहीद हो गए लेकिन यह दुर्घटना भी जवानों के हौसलों को नहीं डिगा पाई। बृहस्पतिवार को आईटीबीपी केे डीआईजी अमित प्रसाद और कमांडेंट…
Read Moreपुनाड़ गदेरे में उफान से कई घराें पर खतरा
रुद्रप्रयाग। केदारघाटी और मंदाकिनी घाटी में आपदा के बाद अब रुद्रप्रयाग नगर मुख्यालय स्थित हितडांग तथा बस अड्डा मोहल्ला भी खतरे की जद में आ गया है। पुनाड़ गदेरे के लगातार उफान पर आने से यहां भूस्खलन हो रहा है। जिससे कई आवासीय भवनाें को खतरा बना हुआ है। लोगों का कहना है कि यदि भूस्खलन नहीं रोका गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। बुधवार की रात पुनाड़ गदेरे के उफान पर आने से रुद्रप्रयाग-तूना-बौंठा सड़क नीचे से खोखली हो गई है। पानी के बहाव से कटाव…
Read Moreराशन तो पहुंचा पर वितरण की व्यवस्था नहीं
कपकोट। पिंडरघाटी के आपदा प्रभावित इलाकों में अब राहत कार्यों में तेजी आने लगी है। यहां हेलीकाप्टर से राशन भेजकर विद्यालय भवन में एकत्र किया जा रहा है। बदियाकोट में राशन का भंडारण तो हो रहा है लेकिन वितरण की कोई व्यवस्था नहीं है। लोग तीन दिनों से इंतजार कर रहे हैं। विधायक ललित फर्स्वाण का कहना है कि प्रशासन ने जिन कर्मचारियों को यह काम सौंपा था, वे अभी तक बदियाकोट नहीं पहुंचे हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि सड़कों पर आवागमन बहाल करना बड़ी चुनौती है। पुल और…
Read More