कान के कुंडल उड़ाने वाले दो साधु गिरफ्तार

रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में भीख मांगने के बहाने घर में घुसकर महिला के कान के कुंडल उड़ा लिए गए। हरकत में आई पुलिस ने आनन फानन में चेकिंग अभियान चलाकर तीन पानी के पास से दो साधुओं को धर दबोचा। इस दौरान उनके पास से चोरी के कुंडल भी बरामद कर लिए गए। बाद में पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। ट्रांजिट कैंप कृष्णा कालोनी निवासी शांति देवी पत्नी सोमपाल शुक्रवार की सुबह घर में अकेली थी। इसी बीच दो साधु भिक्षा मांगने उसके…

Read More

बीएडीपी में कराए कार्यों ही होगी जांच

रुद्रपुर। बार्डर एरिया डेवलेपमेंट प्र्रोग्राम (बीएडीपी) के तहत कराए गए विकास और निर्माण कार्यों की जांच की जाएगी। निर्माण कार्यों की वास्तविकता और गुणवत्ता पता करने के निर्देश सीडीओ ने जारी कर दिए हैं। उन्होंने जांच के लिए दो टीमों का गठन कर तीन दिन के भीतर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि जिले के सीमांत क्षेत्र में रहने वाले लोगों के सामाजिक एवं आर्थिक स्तर को सुधारने के लिए केंद्र सरकार ने बीएडीपी योजना चलाई है। जिले में खटीमा ब्लाक सीमांत क्षेत्र में आता है और…

Read More

पीडब्लूडी कर्मी की गला रेतकर हत्या

काशीपुर। आपराधिक घटनाओं का सिलसिला जारी है। एक सनसनीखेज घटना में किसी ने लोक निर्माण विभाग के एक कर्मचारी की गला रेतकर हत्या कर दी। शव घर से तीन किलोमीटर दूर पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। सुभाषनगर राजेंद्र कालोनी निवासी बलवीर (55) लोनिवि में मेट के पद पर कार्यरत थे। बृहस्पतिवार की रात वह बिना किसी को कुछ बताए बाइक से कहीं चले गए। शुक्रवार सुबह खोखराताल के निकट श्मशान घाट के पास उसका शव बरामद हुआ। हत्या कहीं और की गई। हत्यारे मृतक की…

Read More

मासूम बच्ची की मौत, महिला गंभीर

सितारगंज। सड़क किनारे खड़ी बाइक को निजी बस ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार पांच वर्षीया बच्ची की मौत हो गई। जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे अन्यत्र रेफर कर दिया गया। सूचना पर तत्काल पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया। जबकि चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने हादसे में मुकदमा दर्ज कर लिया है। शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे किच्छा की ओर से सितारगंज आ रहे बाइक सवार नसीम…

Read More

कोई तो आये इस गांव में

करीब दोपहर 12 बजे के आस-पास हम हर्षिल पहुंचते हैं सेब के सुंदर बगीचों और प्राकृतिक नजारों के लिये चर्चित हर्षिल-धराली में विरानी पसरी है। महाविनाश से हर कोई सहमा हुआ है और बर्बादी के दृश्य चारों ओर बिखरे पड़े हैं। कभी जो हर्षिल घाटी सैलानियों से गुलजार रहती थी वहां खौफ पसरा हुआ है। भयावह नजारे तो उन गांवों में हैं जहां हर्षिल से पहुंचने के लिये पांच-दस किलोमीटर का और सफर तय करना है। हर्षिल हैलीपैड के राहत शिविर में लगभग तीन सौ लोग नजर आते हैं। हर…

Read More

नौगांव और कुंड पर भी मंडरा रहा खतरा

नौगांव(उत्तरकाशी) बरसाती गदेरे से हो रहे भूधंसाव से नौगांव तथा कुंड गांव पर खतरा मंडराने लगा है। यहां चार वर्षों से लगातार भूमि धंस रही है। बावजूद इसके प्रशासन सुध नहीं ले रहा है। वर्ष 2009-10 से स्यौरी मार्ग पर स्थित जंगलात कालोनी से लगी करीब पचास नाली भूमि पर भूधंसाव हो रहा है। जिससे विभिन्न प्रजाति के दर्जनों पेड़ भी मिट्टी मे समा चुके हैं। स्यौरी फल पट्टी को जोड़ने वाला पैदल मार्ग का भी नामों निशान मिट चुका है। भूधंसाव से स्यौरी फल पट्टी के धारी, मटियाली, नैणी,…

Read More

डीएम और ईई को झेलना पड़ा पीड़ितों का गुस्सा

बड़कोट। आपदा के 13 दिन बाद खरादी पहुंचे डीएम को बाढ़ पीड़ितों का गुस्सा झेलना पड़ा। डीएम ने खरादी में पिछले वर्ष काम न होने के लिए सिंचाई विभाग को जिम्मेदार ठहराया। सिंचाई विभाग के ईई को धक्का-मुक्की झेलनी पड़ी। नगर पंचायत अध्यक्ष अतोल रावत और पुलिस ने बीच बचाव कर मामला शांत किया। दरअसल पिछले वर्ष खरादी में आपदा के बाद सुरक्षा कार्य नहीं हुए। जिससे इस वर्ष यहां तबाही का दायरा बढ़ गया। मौके पर पहुंचे डीएम ने बताया कि सिंचाई विभाग को सुरक्षा कार्यों के लिए 1.30…

Read More

धारचूला क्षेत्र में 300 करोड़ से अधिक का नुकसान

अल्मोड़ा। सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा है कि आपदा से अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र के धारचूला और कपकोट विधानसभा क्षेत्रों में बहुत अधिक नुकसान हुआ है। गाद भर जाने और अन्य खराबियों के चलते 280 मेगावॉट बिजली पैदा करने वाली एनएचपीसी की ऐलागाड़ परियोजना ठप है। उन्होंने बताया कि प्रांरभिक आकलन में ही धारचूला क्षेत्र में ही सार्वजनिक संपत्तियों को 300 करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है। आपदा क्षेत्रों से लौटने के बाद उन्होंने अल्मोड़ा में पत्रकारों को बताया कि दारमा, व्यास, चौदास घाटी समेत चीन और नेपाल सीमा से…

Read More

बारह किमी पैदल चलने को मजबूर लोग

अल्मोड़ा। धौलादेवी और भैंसियाछाना ब्लाक की सीमा से लगे एक दर्जन से अधिक गांवों में सड़क नहीं पहुंच सकी है। कई साल पहले नैनी-न्योलियाखान और सेराघाट-कुंजकिमौला मोटर मार्गों के निर्माण को मंजूरी मिल गई थी लेकिन इन सड़कों का निर्माण आज तक शुरू नहीं हो सका है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत 2005 में 32 किमी लंबे सेराघाट-कुंजकिमौला मोटर मार्ग के निर्माण की मंजूरी मिली लेकिन तब से आज तक मोटर मार्ग के निर्माण का काम शुरू नहीं हो सका है। इससे न्योलियाखान, हरड़ा, तरूला, तल्ला सेराघाट, नाली, कोट्यूड़ा,…

Read More

जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पद पर कांग्रेस का कब्जा

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा-बागेश्वर जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष पद पर पर कांग्रेस के प्रशांत भैसोड़ा विजयी हुए। वह अब तक बैंक के प्रशासक भी थे। उपाध्यक्ष पद भाजपा के हिस्से आया। इस पद पर भाजपा के नरेंद्र सिंह चुने गए हैं। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित अन्य सभी पदों के चुनाव में बराबर मत मिलने से टाई की स्थिति आ गई और बाद में सभी पदों के चुनाव लॉटरी के जरिए हुए। अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस के प्रशांत भैसोड़ा और भाजपा की मीना वर्मा, उपाध्यक्ष में भाजपा के नरेंद्र सिंह, कांग्रेस के वीरेंद्र…

Read More