देहरादून श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय से संबद्ध निजी महाविद्यालयों को तय से अधिक सीटों पर छात्रों को दाखिले न देने के निर्देश के बावजूद हरिद्वार और देहरादून के दो महाविद्यालयों ने इक्का-दुक्का नहीं बल्कि तय से दोगुनी से अधिक सीटों पर छात्रों को दाखिले दे दिए। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.पीपी ध्यानी के मुताबिक पूरे प्रकरण में विश्वविद्यालय के कुछ कर्मचारी-अधिकारियों की भूमिका भी संदिग्ध है। शासन की ओर से की जा रही जांच में इनकी भूमिका के बारे में लिखित में दिया गया है। श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के कुलपति के मुताबिक…
Read MoreCategory: Uttarakhand
एक्सक्लूसिव: मुक्त विश्वविद्यालय इतना मुक्त कि गुपचुप कर दीं 56 भर्तियां
देहरादून उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में बिना पद और आदेश के 56 लोगों की नियुक्ति का मामला सामने आया है। ऑडिट में इसका खुलासा होने के बाद मामले में वित्त सचिव अमित नेगी ने उच्च शिक्षा सचिव को आवश्यक कार्रवाई करने के लिए पत्र भी लिखा गया। लेकिन मामला नेताओं व अफसरों के चहेतों की नियुक्ति से जुड़ा होने की वजह से पत्र लिखने के एक साल बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। शासनादेश है कि यदि पद स्वीकृत हैं तो उन पर भी नियुक्तियां शासन के आदेश के बिना नहीं…
Read Moreधर्म के बंधन में बंधो तुम, हम बांधेंगे स्नेह का बंधन, इस गंगा-जमुनी तहजीब की हर कोई दे रहा मिसाल
हरिद्वार राखी का पर्व केवल एक धागे का त्योहार नहीं। यही धागा भाई बहन के स्नेह को मजबूत करता है। भाई बहन के प्रेम के इस त्योहार पर धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल भी देखने को मिलती है। ऐसी मिसाल कि जो धर्म के बंधनों को तोड़कर इंसानियत के रिश्ते को मजबूत करते हैं। राखी के त्योहार के दिन यहां मुस्लिम बहन हिंदू भाई को राखी बांधती और मुस्लिम भाई हिंदू बहन से राखी बंधवाता है। धर्मगनरी में ऐसे लोग एक-दो नहीं कई हैं। मजहब के नाम…
Read Moreस्पेशल टास्क फोर्स को बड़ी कामयाबी, पुणे में छिपे झारखंड के दो शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार
देहरादून उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स ने पुणे में छिपे झारखंड के दो शातिर साइबर अपराधियों पर कार्रवाई की है। एसटीएफ ने दोनों अभियुक्त निसार अंसारी निवासी जामताड़ा (झारखंड) और अब्दुल निवासी देवधर (झारखंड) को गिरफ्तार कर लिया गया। स्पेशल टास्क फोर्स और साइबर पुलिस ने झारखंड से महाराष्ट्र तक इन अपराधियों का पीछा नहीं छोड़ा और गिरफ्तार कर लिया। ये दोनों आरोपी अपने नए ठिकाने से गिरफ्तार हुए हैं। एसटीएफ से मिली जानकारी के मुताबिक इस आरोपियों ने नेट बैंकिंग का पिन रिसेट करने के नाम पर एक्सिस बैंक से दस लाख का…
Read Moreजिंदगी बचाने के मिशन में जुटी युवाओं की टोली, बचाई कई लोगों की जान
गोपेश्वर गोपेश्वर के युवा व्यापारी अंकोला पुरोहित ने युवाओं की एक ऐसी टीम तैयार की है, जो जिंदगियां बचाने के मिशन में जुटी है। इस टीम में शामिल युवा महज एक फोन पर कहीं भी रक्तदान के लिए पहुंच जाते हैं। यह टीम देशभर में कई लोगों को जान बचा चुकी है। खुद अंकोला 19 साल की उम्र से रक्तदान कर रहे हैं। पिछले 20 साल में वे 200 बार यह पुण्य कर चुके हैं। जरूरतमंदों को खून उपलब्ध कराने के लिए अंकोला ने वर्ष 2001 में 15 युवाओं की…
Read Moreचीन सीमा तक सुरक्षाबलों की आवाजाही होगी आसान, बदरीनाथ में बनेगा बाईपास मार्ग
जोशीमठ केदारनाथ की तर्ज पर बदरीनाथ धाम को भी मास्टर प्लान के तहत विकसित किया जाना है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल है। चारधाम यात्रा के दौरान देवदर्शनी में चेकिंग के बाद ही यात्री वाहनों को आगे जाने दिया जाता है। इससे यहां अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। उतराखंड: भारत माला फेज-2 में शामिल होंगे प्रदेश के छह राज्य मार्ग, ऋषिकेश-भानियावाला मार्ग बनेगा एनएच ऐसे में सेना के वाहन भी जाम में फंस जाते हैं। तीर्थयात्रियों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता…
Read Moreसोशल मीडिया पर खींची तलवारें, अब मियान में, हरीश रावत और अनिल बलूनी ने की एक-दूसरे की तारीफ
देहरादून पिछले दिनों तलवारें खिंचकर सोशल मीडिया पर वार कर रहे राज्य के दो कद्दावर नेताओं ने इस बार एक-दूसरे की तारीफ की है। भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी और राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी की ओर से अल्मोड़ा के चाय बागानों का मुद्दा संसद में उठाए जाने पर पूर्व सीएम और कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने बलूनी की तारीफ की है। वहीं बलूनी ने भी रावत का शुक्रिया अदा किया है। जुबानी जंग सोशल मीडिया पर शुरू हुई थी, जो अब खत्म होती दिखाई दे रही है। सोमवार को…
Read Moreगंगा में डूबे मुंबई के पर्यटकों में से एक युवती का शव बरामद, अन्य दो की तलाश जारी
ऋषिकेश ऋषिकेश में मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के तपोवन में गंगा में नहाने के दौरान डूबे तीन पर्यटकों में से एक युवती का शव रायवाला के गौहरीमाफी में बरामद हुआ है। एसडीआरएफ रेस्कयू टीम ने युवती के शव को पुलिस को सौंप दिया है। शव को एम्स ऋषिकेश की मोर्चरी में रखा गया है। पर्यटकों के परिजनों को शव की शिनाख्त के लिए बुलाया गया है। वहीं, गंगा से सटे सीमावर्ती क्षेत्रों में लापता पर्यटकों की सूचना उपलब्ध कराने के लिए पोस्टर भी चस्पा किए जा रहे हैं। ऋषिकेश: हादसों का सबब…
Read Moreनशा मुक्ति केंद्र से फरार हुईं चार युवतियां, पुलिस तलाश में जुटी
देहरादून नशा मुक्ति केंद्र से इस बार चार युवतियां बाहर से गेट का ताला लगाकर भाग गईं। यह वही इलाका है जहां से पिछले सप्ताह एक नशा मुक्ति केंद्र से आठ युवक भाग गए थे। पुलिस ने युवतियों की तलाश शुरू कर दी है। देर रात तक किसी के घर पहुंचने की सूचना नहीं है। क्लेमेंटटाउन एसओ धर्मेंद्र रौतेला ने बताया कि प्रकृति विहार, टर्नर रोड पर वॉक एंड विन साबर लिविंग होम एंड काउंसिलिंग सेंटर (नशा मुक्ति केंद्र) है। यहां पांच युवतियां भर्ती थीं। इनमें से चार गुरुवार शाम वार्डन को…
Read Moreउत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश के आसार, ऑरेंज अलर्ट जारी
देहरादून गढ़वाल क्षेत्र के चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी जिलों के अलावा कुमाऊं क्षेत्र के कई स्थानों पर अगले 24 घंटे में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। सोमवार को देहरादून सहित राज्य के अधिकतर इलाकों में बादल छाए रहे। रविवार देर रात को रुद्रप्रयाग में मूसलाधार बारिश हुई। यहां सोमवार सुबह से रुद्रप्रयाग से केदारनाथ धाम तक घने बादल छाए हैं। भारी बारिश की संभावनाओं को देखते हुए मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। वहीं राजधानी देहरादून में आसपास के इलाकों में भी अगले…
Read More