कर्णप्रयाग। आपदा ने जनपद की सूरत ही बिगाड़ दी है। आपदा से थराली और जोशीमठ तहसील क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। यहां 84 गांवों में भारी नुकसान हुआ है, जिनमें 12 गांव सबसे अधिक संवेदनशील हैं। पिछले 17 जून को आई आपदा से जनपद की स्थिति भयावह हो गई है। जोशीमठ क्षेत्र के 25 गांवों की 2331 परिवार प्रभावित हो चुके हैं। लामबगड़, पांडुकेश्वर, पुलना, भ्यूंडार, हनुमान चट्टी और खीरयूं गांव के अस्तित्व पर ही खतरा आ गया है। थराली तहसील के 59 गांवों का भी यही हाल है।…
Read MoreCategory: Uttarakhand
विधायक ने सुनी लोगों की समस्याएं
बारिश से चार आवासीय भवन क्षतिग्रस्त खौफ के साये में जीवन यापन कर रहे ग्रामीण रास्ते क्षतिग्रस्त होने से बल्लियों के सहारे कर रहे आवाजाही ग्रामीणों ने की विस्थापन की मांग घाट/नंदप्रयाग। क्षेत्र में हो रही बारिश से बांसबाड़ा, बंगाली, मोख मल्ला आदि गांवों में भूस्खलन सक्रिय हो गया है, जिससे ग्रामीण खौफजद हैं। मोख मल्ला गांव में आम रास्ते क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीण बल्लियों के सहारे जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं। बृहस्पतिवार रात्रि को हुई भारी बारिश से कुरुड़ पल्ला गांव में मुंशीचंद गौड़, मथुरा प्रसाद,…
Read Moreनदी के खौफ से छोड़े वर्षों पुराने भवन
कर्णप्रयाग। गत 16 से 20 जून तक उफनाई अलकनंदा और पिंडर से लोगों में ऐसा भय बना कि लोग सालों से बसे भवनों को छोड़ने पर मजबूर हो गए हैं। सिमली रोड पर चार दशक से रह रहे आरके अग्रवाल ने परिवार सहारनपुर शिफ्ट कर दिया है तो लंबे समय से रह रहे आशू ने भी अन्यत्र शिफ्ट होने में भलाई समझी। एक दशक से दुकान की तलहटी में आवास बनाने वाले राकेश कोटियाल ने भी सुरक्षा की दृष्टि से मुख्य बाजार छोड़ दिया। नगर के बाजारों की हालत यह…
Read Moreनंदा को विदा कर करेंगे परंपराओं का निर्वहन
कर्णप्रयाग। उत्साह में कमी जरूर आई है, लेकिन परंपराओं का निर्वहन भी जरूरी है। राजजात का दिनपट्टा निगल गया है। ऐसे में नंदा को ससुराल विदा करना ही होगा। हमें केदारनाथ आपदा का बहुत दु:ख है। उस दर्द की भरपाई नहीं की जा सकती है, लेकिन इस कार्य को भी पूरा करना भी जरूरी है। ये शब्द नंदा राजजात के पहले पड़ाव ईड़ा-बधाणी के ग्रामीणों के हैं। गांव में कुछ नए घरों का भी निर्माण हो रहा है। कलम सिंह गुसाईं कहते हैं कि बिगड़ते मौसम से डर भी बना…
Read Moreकिसानों का कर्ज माफ करने की मांग
चंपावत। जिले के रियांसीबमनगांव, मोस्टा, बकोड़ा गांवों में पिछले माह अतिवृष्टि से व्यापक नुकसान हुआ है। गांव के लोगों ने क्षति का आकलन करने, किसानों के कर्ज माफ करने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया है। क्षेत्र पंचायत सदस्य गीता देवी ने ज्ञापन में उल्लेख किया है कि बारिश से खेतों को भारी नुकसान पहुंचा है। सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम के तहत बनाए गए चेकडैम बह गए हैं। कृषि योग्य जमीन को लधिया नदी लगातार अपनी चपेट में लेती जा रही है। कुछ घरों को भी भूकटाव का…
Read Moreमाध्यमिक विद्यालयों में भारी अव्यवस्था
लोहाघाट। चंपावत जिले के माध्यमिक विद्यालयों में गंभीर किस्म की अव्यवस्था सामने आ रही है। जिले के दस विद्यालय ऐसे हैं जहां गणित का प्रवक्ता नहीं है। इसके विपरीत सात विद्यालयों में गणित के प्रवक्ता तो हैं लेकिन इस विषय को पढ़ने वाला कोई नहीं है। इसी प्रकार जीआईसी रमक, जीजीआईसी बनबसा तथा काकड़ में रसायन विज्ञान के प्रवक्ता हैं, विषय से संबंधित छात्र एक भी नहीं है। जीआईसी धौन तथा गरसाड़ी में जीव विज्ञान के प्रवक्ता हैं पर छात्र नहीं हैं। जीआईसी दियूरी में भौतिक विज्ञान जैसे महत्वपूर्ण विषय…
Read Moreशारदा उफान पर, नहीं खुले बैराज के गेट
टनकपुर/बनबसा। बरसात से शारदा नदी अब भी उफान पर है। रेड अलर्ट के चलते शुक्रवार को चौथे दिन भी बैराज के गेट नहीं खुले और भारत-नेपाल के मध्य वाहनों का संचालन भी ठप है। पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही बारिश से शारदा का उफान थम नहीं रहा। पिछले चार दिनों से नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे नहीं उतरा है। शुक्रवार को भी नदी का जलस्तर 1 लाख 33 हजार 816 क्यूसेक तक पहुंचा। जो दोपहर बाद घट कर 1 लाख 24 हजार 606 क्यूसेक पहुंच गया था।…
Read Moreमूसलाधार बारिश, नदियों और नाले उफान पर
चंपावत। जिले में बृहस्पतिवार की रात से मूसलाधार बारिश जारी है। कल रात यहां आठ मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई। सुबह से फिर बारिश की रफ्तार में तेजी आ गई। पूरे दिन हुई बारिश से नदियों और नालों का जल स्तर बढ़ गया है। तापमान में भी दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ गई है। पूरे जिले में व्यापक वर्षा को देखते हुए प्रशासन ने एक बार फिर से अलर्ट जारी कर दिया है। पिछले तीन चार दिन से यहां बारिश की रफ्तार कम हो गई थी। इस बीच ठीक…
Read Moreशक्तिफार्म में दर्जनों घर जलमग्न
शक्तिफार्म। बृहस्पतिवार की रात भारी बरसात से क्षेत्र के कई गांवों में जलभराव की स्थिति है। अरविंदनगर ग्रामसभा के तहत सात और आठ नंबर गांवों के दर्जनों घरों में बारिश का पानी घुस आया। कई स्कूल परिसरों में तीन फीट तक जलभराव से अध्यापन कार्य प्रभावित रहा। सात व आठ नंबर गांव के बाढ़ प्रभावित परिवारों ने मुआवजे की मांग की। अरविंदनगर ग्रामसभा के निचले हिस्से में स्थित सात व आठ नंबर गांव में सुबह होने तक लोगों के घरों में पानी घुस आया। जलभराव के कारण कई काश्तकारों की…
Read Moreसिलाई कारखाने में 40 हजार की चोरी
सितारगंज। सिलाई के कारखाने से चोरों ने करीब 40 हजार रुपये का माल पार कर लिया। कारखाना स्वामी ने पुलिस को चोरी की सूचना दी। जिस पर पुलिस ने चोरी की घटना का मुआयना किया। बृहस्पतिवार रात थारू गोरीखेड़ा गांव में अनीस पुत्र मो. नवी के सिलाई के कारखाने में चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने कारखाने के मुख्य गेट के बराबर से दीवार तोड़ दी और अंदर घुसकर एक इन्वर्टर, एक बैटरा, एक स्टेपलाइजर और कपड़े चुरा लिए। सुबह अनीस ने कारखाने की दीवार टूटी देखी तो उसके…
Read More