काशीपुर। एलडी भट्ट राजकीय अस्पताल में निर्धारित बेडों के अनुपात में मरीजों की बढ़ती संख्या अस्पताल प्रबंधकों के लिए समस्या बन चुकी है। इसी के चलते टीबी के संभावित मरीजों को बर्न यूनिट में रखा गया है। यह अन्य मरीजों के लिए घातक है। अस्पताल के सभी मेल-फिमेल वार्ड भरे चल रहे हैं। एक गलियारों को बंद कर उसमें भी बेड लगाए गए हैं। ऐसे में बर्न यूनिट में टीबी के दो मरीजों को रखा गया है। अगर कोई झुलसा हुआ मरीज आ गया तो उसे रखने की समस्या खड़ी…
Read MoreCategory: Uttarakhand
रुला रही सब्जियां, मंडी में नहीं आ रहे ग्राहक
रुद्रपुर। प्रदेश में आई आपदा का असर सब्जियों में दिखाई दे रहा है। महंगाई की मार के चलते अब ग्राहक भी मंडी आने से कतराने लगे हैं। फल की थोक मंडी में सब्जियों की आवक में 60 प्रतिशत तक की गिरावट आई है। थोक मंडियों में अधिकतर सब्जियां लोकल की आ रही है वहीं गोभी हल्द्वानी, दिल्ली, प्याज नासिक तो आलू फरुखाबाद से आ रहा है। बीते दिनों पर्वतीय क्षेत्र के अतिरिक्त मैदानी क्षेत्रों में आई बाढ़ के चलते नदियों के किनारे पॉलेज में बोई गई अधिकतर सब्जियों की फसल…
Read Moreसांसद ने सुनीं जनसमस्याएं
पुरोला।टिहरी की सांसद महारानी माला राज्यलक्ष्मी शाह ने 22 गांवों के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर आपदा से हुए नुकसान पर चर्चा की। उन्होंने एसडीएम को तीन दिन के भीतर जखोल-लिवाड़ी संपर्क मार्ग खोलने के निर्देश दिए। सांसद ने जखोल में बैठक कर बडासू, अढोर, फतेहपर्वत और पंचर्गाइं पट्टी के ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। मौके पर मौजूद अधिकारियों को आपदाग्रस्त क्षेत्रों में शीघ्र व्यवस्थाएं बहाल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में यातायात व स्वास्थ्य सुविधाओं की बहाली प्राथमिकता से की जाने चाहिए। इस मौके पर पुरोला विधायक…
Read Moreपहाड़ी से गिरे पत्थर से युवक घायल
चिन्यालीसौड़।ऊलण गांव में पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार ऊलण गांव निवासी भगवान सिंह का पुत्र अनूप(24 वर्ष) शुक्रवार की दोपहर करीब तीन बजे गांव की ओर पैदल जा रहा था। अचानक पहाड़ी से एक भारी पत्थर उसके सिर पर जा लगा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ भिजवाया गया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
Read Moreप्रसव के लिए एयरलिफ्ट कर रहे हेलीकाप्टर
आपदा प्रभावित क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं को जरूरत पड़ने पर हेलीकाप्टरों से एयरलिफ्ट के निर्देश दिए गए हैं। गढ़वाल के प्रभावित जनपदों में 7 महिलाओं को सुरक्षित प्रसव के लिए हेलीकाप्टरों की मदद से एयरलिफ्ट किया भी जा चुका है। पढ़े, उत्तराखंड आपदा की खबरों की विशेष कवरेज स्वास्थ्य विभाग को आपदा से कटे गांवों में अपनी पहुंच बनाने के लिए सबसे बड़ी समस्या सड़क मार्गों के क्षतिग्रस्त होने से आ रही है। केंद्र से आई विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों की टीम ने जनपदों में स्वास्थ्य व्यवस्था के हाल का…
Read Moreराजजात यात्रा मार्ग में लगेंगी 75 सौर ऊर्जा लाइटें
अल्मोड़ा। जिलाधिकारी अक्षत गुप्ता ने नंदादेवी राजजात यात्रा की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को यात्रा की व्यवस्थाओं की तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए। डीएम ने उरेडा से मार्ग में सौर ऊर्जा की 75 स्ट्रीट लाइट पोस्ट लगाने को कहा। जिलाधिकारी ने क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी से यात्रा मार्ग के नंदादेवी मंदिर अल्मोड़ा, केएमओयू बस स्टेशन, लक्ष्मेश्वर, सोमेश्वर के छानी और ल्वेशाल में एक-एक शौचालय का निर्माण करने को कहा। इसके अलावा उरेडा के वरिष्ठ परियोजना अधिकारी को जीजीआईसी अल्मोड़ा से ड्योड़ीपोखर मंदिर परिसर, नंदादेवी मंदिर…
Read Moreपड़ोसी के घर से 80 हजार के जेवरात चुराए
अल्मोड़ा। पुलिस ने यहां चीनाखान मोहल्ले में एक घर से करीब 80 हजार रुपये के जेवरात चुराने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। चोर उसी मकान में किराए पर रहता था और पिछले कुछ समय से रोजगार की तलाश में था। पुलिस ने बताया कि चीनाखान मोहल्ले में किराए पर रहने वाले सेल टैक्स विभाग के चालक मदन मोहन सुयाल के घर से 16 जुलाई को दिन के वक्त गले की माला, नथ और मांग टीका चोरी हो गया। इन तीन जेवरात का वजन करीब ढाई तोला बताया गया…
Read Moreखतरा : रात को घर छोड़ देते हैं बूढ़ाधार के ग्रामीण
अल्मोड़ा। भैंसियाछाना ग्राम पंचायत के तोक बूढ़ाधार के ग्रामीणों का एक शिष्टमंडल शुक्रवार को जिलाधिकारी से मिला। शिष्टमंडल ने ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर विस्थापित करने की मांग की। उन्होंने जिलाधिकारी को इस संबंध में ज्ञापन भी दिया। ग्रामीणों का कहना था कि लगातार हो रही बारिश से ग्रामीणों के मकानों को खतरा बना हुआ है। 2010 में आई आपदा में गांव में काफी नुकसान हुआ था। तब शासन-प्रशासन के अधिकारियों ने कई बार गांव का दौरा किया और ग्रामीणों को विस्थापित करने की बात कही थी। ग्रामीणों ने बताया…
Read Moreपहाड़ में केरोसिन, चीनी का कोटा बढ़ाया जाए
अल्मोड़ा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी विचार विभाग प्रकोष्ठ जिला शाखा के पदाधिकारियों का शिष्टमंडल जिलाधिकारी अक्षत गुप्ता से मिला और नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर उन्हें ज्ञापन सौंपा। उन्होंने पर्वतीय क्षेत्र में मिट्टी तेल और चीनी का कोटा बढ़ाने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया है कि आपदा से हो रहे नुकसान के लिए जिला प्रशासन शीघ्र धनराशि अवमुक्त करे ताकि संबंधित विभाग नुकसान की क्षतिपूर्ति को पूरा कर सके। उन्होंने कहा कि जीआईसी फील्ड निरंतर धंस रहा है। इसके मद्देनजर दीवार बना कर फील्ड को सड़क से…
Read Moreदिनदहाड़े महिला से लूटे 21 हजार
भगवानपुर। क्षेत्र में बदमाशों के हौसले पूरी तरह से बुलंद हैं। बदमाशों ने बुधवार दिनदहाड़े भगवानपुर थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर एक महिला से 21 हजार रुपये लूट लिये। हद तो उस समय हो गई जब पीड़ित महिला थाने पहुंची और पुलिस ने उसकी बात सुनने के बजाए उसे वहां से भगा दिया। उत्तर प्रदेश के चौराखुद गांव निवासी एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री सुरेखा भगवानपुर स्थित डाकखाने में 21 हजार रुपये जमा कराने के लिए जा रही थी। गागलहेड़ी तिराहे पर टेंपो से उतरने पर वह डाकखाने की…
Read More