युवराज को एम फार्मा में मिला गोल्ड मेडल

भीमताल। भरतपुर क्षेत्र निवासी युवराज सिंह ने आईआईटी बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के वर्ष 2012 के एम. फार्मा पाठ्यक्रम में गोल्ड मेडल प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। युवराज को उक्त मेडल पिछले दिनों विवि के दीक्षांत समारोह के दौरान पूर्व राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम ने भेंट किया। भरतपुर निवासी सेवानिवृत्त कैप्टन डीके सिंह और डा. अनीता सिंह के पुत्र युवराज ने कुविवि के भीमताल स्थित फार्मेसी विभाग से वर्ष 2010 में बी फार्मा की डिग्री सर्वोच्च अंकों के साथ उत्तीर्ण की थी। वर्तमान में युवराज विज्ञान एवं…

Read More

मौत के मुहाने में जिंदगी बसर करने को मजबूर हैं 50 परिवार

नैनीताल। सरोवर नगरी का जिक्र आते ही यूं तो खूबसूरत नैनीझील, पर्यटक स्थल, होटल, रिसार्ट्स की तस्वीर उभर जाती है। लेकिन शहर की एक भयावह तस्वीर भी है, जिससे देखकर रोंगटे खड़े हो जाएं। नगर के अस्तित्व के लिए अहम् बलियानाला क्षेत्र में लगातार भू स्खलन हो रहा है। यहां रह रहे लगभग 50 परिवार झुके हुए मकान, दरकी हुई दीवार के बीच मौत के मुहाने में जिंदगी बसर करने को मजबूर हैं। अमर उजाला की टीम ने शुक्रवार को बलियानाला क्षेत्र से लगे रईस होटल परिसर का भ्रमण किया।…

Read More

रईस होटल के प्रभावितों का अस्थाई विस्थापन जरूरी

नैनीताल। रईस होटल और हरिनगर क्षेत्र के प्रभावितों के विस्थापन के लिए जिला प्रशासन ने कोशिश शुरू कर दी है। शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में डीएम अरविंद सिंह ह्यांकी ने क्षेत्र में तात्कालिक सुरक्षा उपाय कराने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि प्रभावित जरूरतमंद परिवारों को बरसात के मौसम में बतौर किराए के रूप में जिला प्रशासन प्रति परिवार दो हजार रुपये की मदद करेगा। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जीआईसी खेल मैदान के नीचे तात्कालिक सुरक्षा इंतजाम कराएं।…

Read More

दुकान की दीवार तोड़कर हजारों का माल चोरी

हल्द्वानी। चोरों ने एक मोबाइल शॉप की दीवार तोड़कर हजारों की नगदी, मोबाइल और रीचार्ज कूपन चोरी कर लिए। सुबह चोरी का पता चलने पर दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है। घटना नगर कोतवाली के केमू स्टेशन क्षेत्र की है। मोबाइल शॉप मालिक विजय जायसवाल ने पुलिस को बताया कि वे बृहस्पतिवार को भी दुकान बंद कर रात करीब दस बजे घर निकल गए थे। जाते वक्त दुकान के गल्ले में करीब 25 हजार की नगदी, दो फ्लैक्सी मोबाइल, करीब 12…

Read More

‘5 साल बाद दिखाई देगा एक ग्लैमरस दून’

देहरादून नगर निगम के दोबारा मेयर चुने गए विनोद चमोली का दावा है कि आने वाले पांच सालों में एक ग्लैमरस दून नजर आएगा लेकिन ऐसा कैसे होगा इसे शायद वह भी नहीं जानते। मुख्य वजह तो यही है कि नगर निगम के पास इतना अधिकार ही नहीं है कि वह विकास के कार्य कर सके। जो कुछ कर भी सकता है उसे भी सरकार करने नहीं देती। इसे मेयर भी मानते हैं। नगर निगम के अधिकारों को लेकर मेयर से हुई बातचीत के कुछ मुख्य अंश प्रस्तुत हैं। दोबारा…

Read More

यह नई पहल बेहद सफल होगी

बॉलीवुड में अपनी आदाकारी से अलग पहचान बनाने वाली हिमानी शिवपुरी की पढ़ाई देहरादून में हुई है। उन दिनों इन्हें दून से मसूरी जाना बेहद पसंद था। अमर उजाला देहरादून के बेव पोर्टल के बारे में बात करने पर उन्होंने बताया कि वाकई एक अच्छी पहल है। मेरी तरफ से शुभकामनाएं। हमें उम्मीद है कि अमर उजाला की यह नई पहल बेहद सफल होगी। प्रकृति से बेहद करीबी दून से लगाव की क्या बात कहूं। पूरा दून ही प्यारा लगता है। स्कूली दिनों में बहुत मस्ती की। एमकेपी कालेज और…

Read More

दून की हरियाली से है बेहद प्यार

फेमिना मिस इंडिया में टॉप फाइव फाइनलिस्ट में जगह बनाने वाली अऩकृ‌ति गुसाई देहरादून से बेहद प्यार करती हैं। वह मानती हैं कि डॉट कॉम को लेकर-आज के लोग इंटरनेट से ज्यादा कनेक्ट हैं। इसमें एक्सपोजर है। अमर उजाला डॉट कॉम के जरिए सभी आपस में कनेक्ट हो सकेंगे और खबरों की एक नई दुनिया हमारे सामने होगी। दून की हरियाली बेहद पसंद है। मम्मी के साथ पहले भी कई बार यहां आ चुकी थी। इसके बाद पढऩे के लिए देहरादून आई। डीआईटी कालेज में बीटेक में एडमिशन लिया था।…

Read More

श्रमिकों की मजदूरी का करें भुगतान

लंबगांव (टिहरी)। ग्राम बौंसाड़ी के ग्रामीणों पर आपदा ने दो तरफा कहर बरपाया। जलकुर नदी में आई बाढ़ में जहां दर्जनों नाली खेत बह गए वहीं उनकी सुरक्षा के लिए बनाए गए चैकडैम में से एक भी नहीं बच पाया है। जिससे दो साल पहले किए गए काम की मजदूरी मिलना भी मुश्किल हो गया है। गांव के सुरेश रावत ने बताया कि जलागम ने दो साल पहले खेती सुरक्षा के लिए कई चैकडैम का निर्माण कराया था, जिसकी मजदूरी अभी तक नहीं मिल पाई है। उन्होंने एसडीएम को दिए…

Read More

आपदा में लापता लड़की के बदले पांच लाख

नई टिहरी। आपदा में खााए अपनों का इंतजार कर रहे लोगों का दर्द अब कुछ सिरफिरे लोगों की फोन कॉल बढ़ा रही है। चोपड़ियालगांव से लापता एक परिवार के 13 सदस्यों में से एक लड़की को अपने पास बताते हुए कुछ लोगों ने उसे लौटाने के नाम पर पांच लाख रुपये की मांग की है। जिससे परिजन खासे परेशान हैं। पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, लेकिन अभी तक फिरौती मांगने वालों का कोई पता नहीं चल पाया है। चोपड़ियाल गांव के भगवती प्रसाद डबराल अपने 12 परिजनों के…

Read More

आपदा प्रभावितों की मदद को मानकों में किए बदलाव:सीएम

थत्यूड़ (टिहरी)। मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने कहा कि आपदा प्रभावितों को हर संभव मदद देने के लिए मानकों में जरूरी बदलाव किए गए हैं। उन्होंने अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में बिजली, पानी और सड़क की सुविधाएं प्राथमिकता से बहाल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य में इस आपदा से 37 हजार वर्ग किमी क्षेत्र प्रभावित हुआ है, जिसे संवारने में सरकार ने तत्परता से कार्य शुरू किया है। बृहस्पतिवार को जौनपुर ब्लाक मुख्यालय थत्यूड़ पहुंचे सीएम ने अधिकारियों की बैठक ली और आपदा से हुए नुकसान की भरपाई…

Read More