जानवर चराने गए युवक पर सुअरों का हमला

बागेश्वर। सिमगड़ी न्याय पंचायत के ग्राम पंचायत महरूड़ी का एक युवक अपने जानवरों को चराने के लिए पास के जंगल में गया था। अचानक उस पर सुअरों के झुंड ने हमला कर घायल दिया। उसने बमुश्किल पेड़ में चढ़कर जान बचाई। बाद में जब सुअर वहां से चले गए तो किसी तरह जान बचा कर वह घर पहुंचा। उसके बाद ग्रामीण उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धरमघर ले गए। लमजिंगड़ा के प्रधान होशियार सिंह के अनुसार महरूड़ी गांव निवासी 31 वर्र्षीय हीरा सिंह गैढ़ा पुत्र परम सिंह गैढ़ा शुक्रवार की सुबह…

Read More

यहां भी मिड डे मील की बिहार जैसी स्थिति

गरुड़। खंड शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत ने शुक्रवार को स्कूलों का निरीक्षण किया तो यहां भी बिहार जैसी स्थिति मिली। बीईओ को कई स्कूलों में मिड डे मील में सड़े चावल मिले। उन्होंने भोजन माताओं से सड़े चावल का भोजन नहीं बनाने के निर्देश दिए। बीईओ ने प्राथमिक विद्यालय बंड, जूहा बंड, प्राथमिक बंड, जूहा मन्यूड़ा और प्राथमिक मन्यूड़ा का शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया। मन्यूड़ा के दोनों विद्यालयों में उन्हें सड़े चावल मिले। उन्होंने भोजन माताओं से सड़े चावल का भोजन नहीं बनाने को कहा। निरीक्षण के दौरान बीईओ…

Read More

पोखरी-खंतोली मोटर मार्ग बदहाल

कांडा। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से पोखरी-खंतोली मोटर मार्ग कई जगह ध्वस्त हो गया है। मार्ग बदहाल होने से क्षेत्र के लोगों को फजीहत झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने लोनिवि से शीघ्र मार्ग की दशा सुधारने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि पांच साल पूर्व विजयपुर से पांच किमी पोखरी-खंतोली मोटर मार्ग का निर्माण हुआ था। एक साल पूर्व मार्ग पर डामर हुआ। लेकिन नाली निर्माण नहीं होने से जंगलों का सारा पानी सड़कों पर आ रहा है। गत दिनों लगातार हुई बारिश से सड़क…

Read More

सीईओ ने किया स्कूलों का निरीक्षण

धुमाकोट। मुख्य शिक्षा अधिकारी ललितमोहन चमोला ने शुक्रवार को क्षेत्र के कई स्कूलों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूलों में समुचित शैक्षिक व्यवस्था के निर्देश दिए। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने शुक्रवार को जीआईसी थलीसैण, कपरोली, सुंदरनगर, कोचियार और जनता इंटर कालेज अदालीखाल का निरीक्षण किया। जनता इंटर कालेज के कार्यालय में सफाई व्यवस्था और पठन पाठन ठीक पाने पर उसकी प्रशंसा की। जबकि जीआईसी थलीसैण तथा कपरोली के कक्षों में सफाई न होने और अनुशासनहीनता पर नाराजगी जताई। कोचियार में शिक्षा व्यवस्था तथा जनता इंटर कालेज में प्रबंध समिति के चुनाव…

Read More

निरीक्षण में अनुपस्थिति मिली प्रधानाध्यापिका निलंबित

पौड़ी। स्कूलों के निरीक्षण के दौरान विद्यालय में अनुपस्थित पाए जाने पर डीईओ ने पोखड़ा ब्लाक के हाईस्कूल मटगल की प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया। इस स्कूल में एक मात्र प्रधानाध्यापिका है जबकि एक ही छात्रा अध्ययनरत है। डीईओ (बेसिक) यशवंत चौधरी ने बताया कि स्कूलों के निरीक्षण के दौरान जब पोखड़ा ब्लाक के कन्या जूनियर हाईस्कूल मटगल में पहुंचे तो वहां तैनात प्रधानाध्यापिका सुशीला विद्यालय से अनुपस्थित मिली। इस पर प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया गया। जबकि विद्यालय में मात्र एक ही छात्रा अध्ययनरत है और वह भी नहीं…

Read More

केंद्रीय टीम ने जाना कितना हुआ नुकसान

गढ़वाल। आपदा से चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और श्रीनगर में हुए नुकसान का आकलन करने शुक्रवार को केंद्रीय टीम विभिन्न क्षेत्रों में पहुंची। उन्होंने क्षेत्रों में हुए नुकसान और आपदा के प्रभावों को जाना तथा प्रभावितों की समस्याएं भी सुनी। ग्रामीणों ने टीम को बताया कि पैदल रास्ते ध्वस्त हो चुके हैं और गंतव्य तक जाने को मीलों पैदल दूरी नापनी पड़ रही है। वहीं कई बार काम में मौसम ने भी बाधा डाली जिस कारण जोशीमठ पहुंची टीम कुछ समय ही रुक पाई और रुद्रप्रयाग में टीम को रामबाड़ा से…

Read More

आवागमन बहाल करने को ट्राली लगाने के निर्देश

पिथौरागढ़। मंडलायुक्त आरके सुधांशु ने लोनिवि के मुख्य अभियंता को धारचूला और मुनस्यारी के ग्रामीण इलाकों में आवागमन बहाल करने के लिए ट्राली लगाने के निर्देश दिए हैं। मंडलायुक्त ने प्रभावितों के पुनर्वास के लिए वन भूमि तलाशने के निर्देश डीएफओ को दिए। आपदा प्रभावितों को निशुल्क सोलर लालटेन देने के भी आदेश उरेडा को दिए हैं। पंडा फार्म में आपदा राहत कार्यों की समीक्षा करते हुए आयुक्त ने कहा कि यातायात बहाल करने के लिए लोनिवि के अधीक्षण अभियंता को धारचूला में कैंप करने के निर्देश दिए। लोनिवि के…

Read More

लूटे मामले में दो गिरफ्तार, कुंडल बरामद

अस्कोट (पिथौरागढ़)। सोमवार की रात अस्कोट थानांतर्गत सूनाकोट (गर्खा) में बुजुर्ग महिला से मारपीट कर जेवर लूटने के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से लूटे गए सोने के कुंडल भी बरामद हो गए हैं। थानाध्यक्ष मंगल सिंह ने बताया कि सूनाकोट निवासी राधा देवी (55) पुत्री हर सिंह अकेली रहती थी। मंगलवार को वह अपने घर में लहुलुहान और बेहोशी की हालत में मिली। बदमाश महिला को मरी समझ कर छोड़ गए थे। महिला के कानों से सोने के कुंडल लूट गए थे। ग्राम…

Read More

मुनस्यारी सड़क आधे दिन तक रही बंद

नाचनी/पिथौरागढ़। लगातार हो रही बारिश और रामगंगा के कटाव ने रातीगाड़ और हरड़िया के पास थल से मुनस्यारी जाने वाली सड़क को जबरदस्त नुकसान हो रहा है। बृहस्पतिवार की रात से बंद सड़क शुक्रवार को दोपहर 12 बजे खुली, मलबा आने से सड़क बार बार बंद हो जा रही है। रातीगाड़ में तैयार की गई वैकल्पिक सड़क में कीचड़ होने से वाहनों को डोजर से खींचना पड़ रहा है। मदकोट की आवाजाही जौलजीबी और मुनस्यारी दोनों ओर से बंद है। थल-मुनस्यारी सड़क को पिछले कुछ साल से नुकसान पहुंच रहा…

Read More

प्रसव के लिए एयरलिफ्ट कर रहे हेलीकाप्टर

आपदा प्रभावित क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं को जरूरत पड़ने पर हेलीकाप्टरों से एयरलिफ्ट के निर्देश दिए गए हैं। गढ़वाल के प्रभावित जनपदों में 7 महिलाओं को सुरक्षित प्रसव के लिए हेलीकाप्टरों की मदद से एयरलिफ्ट किया भी जा चुका है। पढ़े, उत्तराखंड आपदा की खबरों की विशेष कवरेज स्वास्थ्य विभाग को आपदा से कटे गांवों में अपनी पहुंच बनाने के लिए सबसे बड़ी समस्या सड़क मार्गों के क्षतिग्रस्त होने से आ रही है। केंद्र से आई विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों की टीम ने जनपदों में स्वास्थ्य व्यवस्था के हाल का…

Read More