अल्मोड़ा। मौलिक नियुक्ति की मांग को लेकर देहरादून में मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने जा रहे टीईटी प्रशिक्षु शिक्षकों पर पुलिस लाठीचार्ज की शिक्षा मित्र संगठन और बसपा ने निंदा की है। शिक्षा मित्र संगठन जिला कार्यकारिणी की यहां हुई बैठक में वक्ताओं ने टीईटी प्रशिक्षु शिक्षकों की मांग पर कार्रवाई नहीं होने पर समर्थन में देहरादून कूच करने का ऐलान किया। उन्होंने राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षा मित्रों, प्रशिक्षु शिक्षकों को शीघ्र नियमित नियुक्ति देने की मांग की। उन्होंने कहा कि डीईएल ईडी प्रशिक्षण ले रहे शिक्षा मित्रों…
Read MoreCategory: Uttarakhand
भाजपा नेत्री अमिता जीना को मृत माना
अल्मोड़ा। 16-17 जून को केदारनाथ में आई आपदा में लापता लोगों के परिजन अब उन्हें मृत मानने लगे हैं। लापता केदारनाथ मंदिर समिति की सदस्य और भाजपा नेत्री अल्मोड़ा निवासी अमिता जीना का अब तक पता नहीं चल सका है। सभी जगह ढूंढने के बाद परिजनों ने उन्हें मृत मान लिया है। इसके बाद विवेकानंद इंटर कालेज और बालिका विद्या मंदिर जीवनधाम में शोकसभाएं आयोजित की गईं। कई अन्य संगठनों नेे भी शोकसभा कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा महिला मोर्चा की शोकसभा में पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रहीं…
Read Moreनंदा राजजात के महाअनुष्ठान की पूजा 26 अगस्त से शुरू
अल्मोड़ा। नंदादेवी मंदिर में नंदा राजजात के महाअनुष्ठान की पूजा 26 अगस्त से शुरू होगी। इस वर्ष नंदा राजजात को सादगी से मनाने का निर्णय लिया गया है। इस महाअनुष्ठान में धार्मिक नियमों और परंपराओं का पालन किया जाएगा। नंदा राजजात समिति 2013 के अध्यक्ष शिरीष पांडे ने बताया कि मंदिर के मुख्य पुजारी लीलाधर जोशी ने विद्वानों से विचार-विमर्श के बाद पूजा का कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है। मंदिर परिसर में 26 अगस्त से चार सितंबर तक धार्मिक अनुष्ठान होंगे। समिति के वित्त व्यवस्थापक मनोज वर्मा ने बताया…
Read Moreकैंसर पीड़ित पत्नी के उपचार को मांगी मदद
मंगलौर। जासूसी के आरोप में 13 साल पाकिस्तान की जेल में यातना सहने वाले मनोज दीक्षित ने पत्नी के उपचार के लिए आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। मनोज की पत्नी कैंसर से पीड़ित है और उसका उपचार लखनऊ के राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंस में चल रहा है। मनोज दीक्षित टूरिस्ट वीजा पर पाकिस्तान गए थे। पाक पुलिस ने उन्हें जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था। 1992 से लेकर 2004 तक वह पाकिस्तान की जेल में बंद रहे। 13 साल में रिहा होने के…
Read Moreपंजीकरण पर आसान नहीं पुलिस की राह
मंगलौर/भगवानपुर। इस बार बाहर से आने वाले कांवड़ियों के पंजीकरण की बात तो की जा रही है, लेकिन यह इतना आसान नहीं होगा। यात्रा जोर पकड़ने पर एक घंटे के भीतर हजारों यात्री हरिद्वार जिले में प्रवेश करते हैं। ऐसे में इन यात्रियों को रोकने और पंजीकरण करने के लिए पुलिस को भारी भरकम स्टाफ की जरूरत होगी। अगर भारी भरकम स्टाफ को पंजीकरण करने में लगाया जाएगा तो सुरक्षा व्यवस्था कौन संभालेगा। प्रदेश में आपदा और बड़ी संख्या में बाहरी यात्रियों के लापता होने के बाद पुलिस प्रशासन कांवड़…
Read Moreदो और गांवों में घुसा पानी, दहशत में ग्रामीण
लक्सर। गंगा खादर के दो और गांव बाढ़ की चपेट में आ गए। जबकि दस गांव पहले ही गंगा के पानी का कहर झेल रहे थे। स्थिति दिनोंदिन बिगड़ती जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार, जल्द गंगा का जलस्तर कम नहीं हुआ तो कई और गांव बाढ़ की चपेट में आ सकते हैं। क्षेत्र के गंगदासपुर, पंडितपुरी, महाराजपुर खुर्द व कलां, बहादराबाद, नंदपुर, सोपरी, दल्लेवाला, शेरपुर बेला और रायसी गांव के लोग तीन दिन से बाढ़ का कहर झेल रहे हैं। शुक्रवार को गंगा का जलस्तर और बढ़ गया। जिससे…
Read Moreखेत में नदी का मलबा घुसा है तो खनन की अनुमति
हरिद्वार। यह खबर उन लोगों के लिए राहतभरी है जिनके खेत, खलियानों में नदी का मलबा घुस गया है। जिलाधिकारी ऐसे पीड़ितों को अपने खेतों से खनन की अनुमति दे रहा है। इसके लिए उन्हें 400 रुपये शुल्क जमाकर, एक शपथ पत्र देना होगा। अनुमति मिलने पर खेत से 30 सितंबर तक खनन सामग्री को निकाला जा सकता है। जिलाधिकारी की ओर से जारी सूचना के अनुसार राज्य में आई आपदा के चलते सरकार ने इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया है। खनन करते समय पीड़ित को किसी तटबंध…
Read Moreबदरीनाथ में नहीं भेजी जा रही है रसद
बदरीनाथ। बदरीनाथ धाम में अभी भी करीब साढे़ तीन सौ स्थानीय लोग मौजूद हैं, बावजूद यहां रसद नहीं भेजी जा रही है। पिछली चार जुलाई को जोशीमठ से हेलीकॉप्टर में बदरीनाथ धाम केरोसीन भेजा गया। माणा, बामणी गांव के लोगों को दो-दो लीटर केरोसीन, पांच-पांच किलो आटा, चावल दिया गया, लेकिन तब से जिला प्रशासन ने धाम की सुध नहीं ली है। तीर्थ पुरोहित विनोद कोटियाल, व्यापार संघ उपाध्यक्ष श्याम लाल पंचपुरी, भगवती प्रसाद कोटियाल और विष्णु शर्मा का कहना है कि जब तक बदरीनाथ में तीर्थयात्री फंसे हुए थे,…
Read Moreबेरोजगारों को दें रोजगार
रुद्रप्रयाग। एसएसबी प्रशिक्षित गुरिल्ला संगठन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण थपलियाल, मीडिया प्रभारी सुनीत चौधरी ने कहा कि राज्य में हजारो युवा डिग्री लेकर बेरोजगार घूम रहे हैं, लेकिन सरकार इन्हें रोजगार मुहैया कराने के बजाए सेवानिवृत्त कर्मचारियाें को पुन: रोजगार दिया जा रहा है, जो न्यायोचित नहीं है। उन्हाेंने कहा कि यदि सरकार प्रशिक्षित युवाआें को रोजगार मुहैया कराने में असमर्थ है, तो उसे राज्य में संचालित तकनीकी व व्यवसायिक पाठ्यक्रम संस्थानाें को बंद कर देना चाहिए।
Read Moreश्रद्धांजलि स्वरूप 150 पौधे रोपे
गुप्तकाशी। केदारनाथ त्रासदी में मृत लोगाें को श्रद्धांजलि स्वरूप राष्ट्रीय स्वयं सेवक कार्यकर्ताआें ने नारायणकोटी में केदार स्मृति वन का निर्माण किया है। शुक्रवार को आरएसएस कार्यकर्ताआें ने वन में 150 विभिन्न प्रजातियाें के पौधे रोपे। आरएसएस के जिला प्रचारक नरेंद्र ने बताया कि वन का निर्माण त्रासदी में मृत लोगाें को श्रद्धांजलि देने के लिए किया गया है, जिसकी पूर्ण रुप से देखभाल की जाएगी।
Read More