चंपावत। भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार संस्थान (आरसेटी) के तत्वावधान में लोहाघाट के प्रेमनगर में आयोजित कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम में कंप्यूटर शिक्षा के महत्व की जानकारी दी गई। आज के सूचना तकनीक के दौर में कंप्यूटर की जरूरत बढ़ती जा रही है। कंप्यूटर अब रोजगार चयन का प्रमुख माध्यम बन गया है। जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के सहायक परियोजना निदेशक डा. महेश कुमार ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कहा कि कंप्यूटर आज हर व्यक्ति की अनिवार्य आवश्यकता बन गया है। जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक विमल चौधरी,…
Read MoreCategory: Uttarakhand
आबादी में घुस आया जंगली सांभर
लोहाघाट। जंगल से भटककर एक सांभर शनिवार को आबादी में घुस आया। आबादी में पहुंचते ही आवारा कुत्तों ने उसे घेर लिया था। घबराहट में सांभर ने लोहावती नदी में छलांग लगा दी। कुछ वकीलों और अन्य लोगों ने सांभर को नदी में छलांग लगाते देख लिया और पुलिस तथा वन कर्मियों को सूचना दी। वनकर्मियों ने किसी तरह सांभर को कब्जे में लेकर प्राथमिक उपचार के बाद जंगल में छोड़ दिया है। चंपावत मार्ग में अक्कलधारा के पास कुछ वकीलों ने कुत्तों से घिरा सांभर देखा और इसकी जानकारी…
Read Moreशारदा से तबाही पर केंद्र सरकार गंभीर : हेमेश
टनकपुर। गंगा बाढ़ नियंत्रण आयोग और विशेषज्ञों की टीम शारदा नदी से हो रही तबाही के अध्ययन के लिए सोमवार को टनकपुर आएगी, जो सर्वे कर रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौंपेगी। दर्जा कैबिनेट मंत्री क्षेत्रीय विधायक हेमेश खर्कवाल ने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि क्षेत्र में शारदा नदी से हो रही तबाही को लेकर प्रदेश सरकार ही नहीं केंद्र सरकार भी गंभीर है। फौरी तौर पर बचाव के कारगर कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने विपक्षी दलों की बयानबाजी की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि आपदा के वक्त…
Read Moreये मिड डे मील है या स्लो प्वाइजन!
काशीपुर। मिड-डे मील के निरीक्षण के दौरान अधिकतर स्कूलों में बच्चों की सेहत से खिलवाड़ साफ नजर आया। निरीक्षण टीम के साथ मौजूद अमर उजाला की टीम ने जो देखा वह वाकई बेहद गंभीर मामला है। सुबह 9 बजे: निरीक्षण टीम के साथ जब राजकीय राघुनाथ राय शर्मा प्राथमिक स्कूल गंज जसपुर खुर्द पहुंचे तो स्कूल के किचन में पक रहे भोजन में बरसाती पानी टपक रहा था। स्कूली बच्चे टपकती छत के नीचे कमरे में पढ़ रहे थे। इतना ही नहीं कक्ष में ही मिड-डे मील के चावल स्टोरेज…
Read Moreपत्नी सहित सात लोगों पर मुकदमा दर्ज
नानकमत्ता। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने शिक्षक पति की तहरीर पर शिक्षिका पत्नी, ससुर, साले, साडू समेत सात लोगों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मुंसिफ न्यायालय खटीमा द्वारा शिक्षक खिलानंद अटवाल पुत्र लक्ष्म दत्त अटवाल की अपील पर नानकमत्ता पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। अटवाल की शिक्षिका पत्नी नानकमत्ता निवासी निर्मला अटवाल, ससुर रिटायर्ड प्रधानाचार्य चिंतामणि बगौरिया, साले राजेंद्र बगौरिया निवासी बांगीधार सल्ट अल्मोड़ा, हरीश बगौरिया निवासी शिव बिहार हल्द्वानी, साली लक्ष्मी…
Read Moreबागवानी के लिए भरत सिंह राणा को किया पुरस्कृत
खेती और बागवानी में प्रयोगों के चलते काश्तकारों के प्रेरणास्रोत बने हिमरोल गांव के भरत सिंह राणा को आत्मा परियोजना के तहत 25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। ब्लाक मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष आनंदी राणा और बीडीओ डीपी डिमरी ने भरत सिंह राणा को पुरस्कार प्रदान किया। आत्मा परियोजना के सचिव कल्याण सिंह रावत ने बताया कि बागवानी के क्षेत्र में पुरस्कार के लिए जिले के छह ब्लाकों से आवेदन प्राप्त हुए थे। जिसमें से राणा का चयन किया गया। इनके अलावा फसल उत्पादन में खलाड़ी…
Read Moreजलवायु परिवर्तन और अनियोजित विकास से आई आपदा
बड़कोट।प्रमुख वन संरक्षक आरवीएस रावत ने कहा कि केदारनाथ में जलप्रलय के लिए जलवायु के परिवर्तन और कम समय में तेजी से विकास की दौड़ मुख्य कारण रही । उन्होंने धर्म के साथ-साथ कर्म को जोड़ कर आगे बढ़ने की जरूरत बताई। राजकीय बालिका इंटर कालेज बड़कोट में नगरपंचायत और अपर यमुना वन प्रभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित वन महोत्सव में डा.रावत ने कहा कि प्रकृति एवं प्राकृतिक संसाधन हमारी धरोहर हैं। आज इनको संजोए बिना हम सुरक्षित नहीं रह सकते। एसडीएम देवमूर्ति यादव ने कहा कि छुद्र आकांक्षा…
Read Moreसांसद ने सुनीं जनसमस्याएं
पुरोला।टिहरी की सांसद महारानी माला राज्यलक्ष्मी शाह ने 22 गांवों के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर आपदा से हुए नुकसान पर चर्चा की। उन्होंने एसडीएम को तीन दिन के भीतर जखोल-लिवाड़ी संपर्क मार्ग खोलने के निर्देश दिए। सांसद ने जखोल में बैठक कर बडासू, अढोर, फतेहपर्वत और पंचर्गाइं पट्टी के ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। मौके पर मौजूद अधिकारियों को आपदाग्रस्त क्षेत्रों में शीघ्र व्यवस्थाएं बहाल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में यातायात व स्वास्थ्य सुविधाओं की बहाली प्राथमिकता से की जाने चाहिए। इस मौके पर पुरोला विधायक…
Read Moreटाइफाइड से महिला की मौत
चिन्यालीसौड़। टाइफाइड से पीड़ित अदनी गांव की एक महिला की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ में उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया गया कि 22 वर्षीय विनीता देवी पत्नी श्यामलाल को तेज बुखार की शिकायत पर परिजनों ने उसे शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ में भर्ती कराया था। जहां महिला ने रात को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
Read Moreटीईटी प्रशिक्षु शिक्षकों पर लाठीचार्ज की निंदा
अल्मोड़ा। मौलिक नियुक्ति की मांग को लेकर देहरादून में मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने जा रहे टीईटी प्रशिक्षु शिक्षकों पर पुलिस लाठीचार्ज की शिक्षा मित्र संगठन और बसपा ने निंदा की है। शिक्षा मित्र संगठन जिला कार्यकारिणी की यहां हुई बैठक में वक्ताओं ने टीईटी प्रशिक्षु शिक्षकों की मांग पर कार्रवाई नहीं होने पर समर्थन में देहरादून कूच करने का ऐलान किया। उन्होंने राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षा मित्रों, प्रशिक्षु शिक्षकों को शीघ्र नियमित नियुक्ति देने की मांग की। उन्होंने कहा कि डीईएल ईडी प्रशिक्षण ले रहे शिक्षा मित्रों…
Read More