रामनगर। सीलन भरी दीवारें और बाहर शैवाल (काई) की मोटी परत। कमरों में भीतर से गुजर रही कटी बिजली की लाइनों से दीवारों में करंट दौड़ आता है। प्रदेश को टॉपर छात्र देने वाले लगभग खंडहर में तब्दील इस स्कूल में हर रोज बेहतर भविष्य की उम्मीदें लेकर 750 मासूम आते हैं। रामनगर में शिक्षा के इस मंदिर में आने वाले सैकड़ों मासूमों की जिंदगी से हो रहे खिलवाड़ की न तो उत्तराखंड के शिक्षा विभाग न जिला प्रशासन और न ही जनप्रतिनिधियों ने सुध ली है। हद तो इस…
Read MoreCategory: Uttarakhand
कुमाऊं के 557 अफसरों ने डाले वोट
हल्द्वानी। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के अधिकारी संगठन दिल्ली सर्किल के त्रिवार्षिक चुनाव के लिए शनिवार को सात मंडलों में मतदान हुआ। कुमाऊं मंडल का पोलिंग बूथ कुसुमखेड़ा में एसबीआई के प्रशासनिक कार्यालय में बनाया गया। पोलिंग सुबह आठ बजे से शाम सात बजे तक हुई, जहां कुमाऊं के 600 अधिकारियों मे से 557 मतदाताओं ने मतदान किया। मतदान प्रक्रिया दिल्ली से आए पर्यवेक्षक आईपी अरोड़ा और राजीव कुमार की देखरेख में संपन्न हुई। दिल्ली सर्किल के त्रिवार्षिक चुनाव के लिए मतदान शनिवार को हल्द्वानी, देहरादून, दिल्ली के दो मंडल,…
Read Moreमंदिर के हौज में मिला लापता बच्चे का शव
हल्द्वानी। तीन दिन से लापता सात वर्षीय बच्चे का शव शनिवार को कठघरिया स्थित साईं मंदिर के हौज से बरामद कर लिया गया। वह मंदिर परिसर से ही लापता हुआ था। शव कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। घटना चौकी लामाचौड़ के नंदनपुर क्षेत्र की है। नंदनपुर, कठघरिया स्थित साईं मंदिर के निर्माणाधीन हिस्से में काम कर रहे मजदूरों ने शनिवार शाम पानी निकालने के लिए हौज खोला। बदबू आने पर अन्य लोगों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हौज…
Read Moreएमडीडीए के ईई पर पांच हजार जुर्माना
देहरादून। उत्तराखंड सूचना आयोग के आयुक्त विनोद नौटियाल ने एमडीडीए के अधिशासी अभियंता एनएस रावत पर पांच हजार रुपये का व्यक्तिगत जुर्माना किया है। नेहरू कालोनी के भूपेंद्र कुमार को समय पर सूचना मुहैया न कराने की स्थिति में आयोग की ओर से उक्त जुर्माना किया गया है। भूपेंद्र कुमार ने सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के तहत एमडीडीए से संबंधित 14 बिंदुओं पर जानकारी मांगी थी। इसमें अवैध निर्माण से लेकर पार्कों के रखरखाव पर होने वाले खर्चों का विवरण मांगा गया था। आरोप है कि इसको लेकर सूचना…
Read Moreप्रदेश में आज और कल है भारी बारिश की आशंका
देहरादून। प्रदेश में अगले 48 घंटे (रविवार और सोमवार) में एक-दो स्थानों पर बेहद भारी बारिश की आशंका है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने चेतावनी जारी करते हुए सतर्क रहने की बात कही है। राज्य मौसम केंद्र ने प्रदेश में कुछ स्थानों पर मध्यम, जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश की आशंका जताई है। इनमें कुमाऊं के पिथौरागढ़, अल्मोड़ा जनपदों समेत गढ़वाल के रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली और कुछ मैदानी क्षेत्र शामिल हैं। ज्यादातर जगह 10 से 30 मिलीमीटर तो कहीं-कहीं 40 से 60 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है।…
Read Moreछात्रा और युवक ने काटी हाथ की नसें
देहरादून। प्रेम प्रसंग के चलते स्कूली छात्रा और प्राइवेट जॉब करने वाले युवक ने हाथ की नस काटकर जान देने की कोशिश की। अचानक घर पहुंचे युवक के परिजनों ने जब दोनों के हाथों से खून बहते देखा तो उनके होश उड़ गए। 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों को अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के बाद पुलिस द्वारा लिए गए बयान में दोनों ने परिजनों के डर से प्रेम प्रसंग से इनकार कर दिया। बाद में छात्रा के बयान के आधार पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया…
Read Moreगोलीकांड में एक और छात्र बंदी
देहरादून। बीच बाजार दो छात्रों पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी विनीत प्रसाद भट्ट को हिरासत में लिया है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन मुख्य आरोपी रमन बिष्ट व एक अन्य छात्र पकड़ में नहीं आए। पुलिस ने उनके मोबाइल फोन सर्विलांस पर लगाए हुए हैं। आशंका जताई जा रही है कि दोनों फरार आरोपी किसी बड़े नेता के घर में छुपे हो सकते हैं। बृहस्पतिवार को एनएसयूआई छात्रनेता स्वाती नेगी गुट के दो समर्थकों नवदीप और प्रदीप को राजीव नगर…
Read Moreनंदा को विदा कर करेंगे परंपराओं का निर्वहन
कर्णप्रयाग। उत्साह में कमी जरूर आई है, लेकिन परंपराओं का निर्वहन भी जरूरी है। राजजात का दिनपट्टा निगल गया है। ऐसे में नंदा को ससुराल विदा करना ही होगा। हमें केदारनाथ आपदा का बहुत दु:ख है। उस दर्द की भरपाई नहीं की जा सकती है, लेकिन इस कार्य को भी पूरा करना भी जरूरी है। ये शब्द नंदा राजजात के पहले पड़ाव ईड़ा-बधाणी के ग्रामीणों के हैं। गांव में कुछ नए घरों का भी निर्माण हो रहा है। कलम सिंह गुसाईं कहते हैं कि बिगड़ते मौसम से डर भी बना…
Read Moreकमरों में रसद, कक्षाएं चल रही बरामदे में
गौचर। जीआईसी में राहत सामग्री स्टोर बनाए जाने के चलते पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है। पांच कमरों के राहत सामग्री से भरे होने के कारण विद्यालय प्रबंधन को मजबूरन कई कक्षाओं का संचालन बरामदे में करना पड़ रहा है। आपदा के बाद से प्रभावितों को राहत सामग्री वितरण के लिए कई विद्यालयों को राहत सामग्री स्टोर के रूप में प्रयोग किया गया। जीआईसी गौचर के छह कमरों में राशन सहित अन्य खाद्य सामग्री स्टोर की गई। लेकिन आठ जुलाई से ग्रीष्म अवकाश के बाद खुले विद्यालय में इस व्यवस्था से…
Read Moreस्थायी नौकरी की आस में बूढ़ा हुआ चौकीदार
टनकपुर। स्थाई नौकरी की उम्मीद में जलसंस्थान का पीटीसी (पार्ट टाईम चौकीदार) पान सिंह बूढ़ा हो गया, मगर विभाग ने उसे स्थाई नहीं किया। विभाग की सेवा में 35 साल गुजार चुका पान सिंह अब न्यायालय की शरण में जाने की तैयारी कर रहा है। जलसंस्थान के चंपावत डिवीजन में 1979 से बतौर अस्थाई पीटीसी (चौकीदार) सेवा दे रहा पान सिंह सूखीढांग क्षेत्र की बमनजौल पेयजल योजना में कार्यरत है। स्थाई नौकरी की उम्मीद में वह सेवानिवृत्ति की उम्र पार कर चुका है, मगर विभाग उसकी उम्मीद पर नहीं पसीजा।…
Read More