रुद्रप्रयाग। केदारनाथ जलप्रलय के 32 दिन बाद आखिरकार श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की चार सदस्यीय टीम केदारनाथ पहुंच गई। समिति केदारनाथ मंदिर की देखरेख के लिए जिम्मेदार संस्था है। केदारनाथ में तबाही के बाद समिति के नहीं पहुंचने से मंदिर में सफाई तक नहीं हो पाई है। केदारनाथ न जाने का कारण समिति ने प्रशासन से अनुमति नहीं मिलना बताया है। सूत्रों के अनुसार, पिछले दिनों हरिद्वार में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सीएम ने भी समिति को केदारनाथ न जाने का कारण पूछा था। सीएम का कहना था कि केदारनाथ…
Read MoreCategory: Uttarakhand
शासनादेश से होगा श्रम एक्ट का उल्लंघन
बागेश्वर। शिक्षकों से प्रतिदिन साढ़े सात घंटे काम लिए जाने के शासनादेश पर जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने नाराजगी जताई है। यहां जारी एक बयान में उन्होंने इसे श्रम एक्ट का उल्लंघन बताया। चेतावनी दी कि यदि शासनादेश वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। संघ के जिला मंत्री दीवान सिंह दानू ने कहा है कि साढ़े सात घंटा काम लेना श्रम और कार्मिक नियमावली का उल्लंघन है। नियमानुसार छह घंटे से अधिक कार्य नहीं लिया जा सकता है। उन्होने कहा कि जिले के कई विद्यालय एकांत…
Read Moreआपदा प्रबंध प्राधिकरण ने गोद लिए दो सौ स्कूल
बागेश्वर। जिले में दैवीय आपदाओं की दृष्टि से संवेदनशील 200 स्कूल कालेजों का राष्ट्रीय विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के लिए चयन किया गया है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंध प्राधिकरण के तहत इन विद्यालयों के भवनों को बाढ़, भूस्खलन और भूकंप की दृष्टि से सुदृढ़ किया जाएगा। बच्चों की सुरक्षा के लिहाज से 500 शिक्षकों को आपदा प्र्रबंधन और बचाव का प्रशिक्षण दिया जाएगा। राष्ट्रीय आपदा प्रबंध प्राधिकरण ने देश के 22 प्रांतों में आपदाआें की दृष्टि से अति संवेदनशील 43 जिलों का चयन किया है। इनमें कुल 86 सौ स्कूलों को संवेदनशील…
Read Moreगैर प्रभावित क्षेत्रों में भी बंट रही राहत
पौड़ी। आपदा प्रभावितों को राहत बांटने के नाम पर कई जगहों से बंदरबांट की सूचनाएं भी हैं। ऐसे क्षेत्रों में भी राहत बंट रही हैं जहां लोग प्रभावित हैं ही नहीं। गत दिवस थलीसैण प्रखंड के मेलसैंण में राहत सामग्री बांटी गई। वितरण करने वालों को भी जो दिखा उसी को सामग्री थमा दी। ऐसी ही जानकारी खिर्सू ब्लाक के भट्टी सेरा से मिली। नजदीकी क्षेत्र चौबट्टाखाल के सामाजिक कार्यकर्ता संजय सिंह ने बताया कि दोनों क्षेत्रों खूब राहत बांटी गई। जबकि यहां कोई ऐसा परिवार नहीं है जिसे राहत…
Read Moreशक्ति विहार वालों ने मांगा जीवीके से मुआवजा
श्रीनगर। शक्ति विहार क्षेत्र के आपदा प्रभावितों ने श्री क्षेत्र केदार खंड आपदा-2013 पुनर्वास एवं विकास संयुक्त संघर्ष समिति का गठन किया है। यहां आयोजित बैठक में आपदा प्रभावित परिवारों ने एक स्वर में जीवीके से मुआवजा दिलाने की मांग की है। प्रभावित परिवारों जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा है। आपदा प्रभावितों ने श्री क्षेत्र केदार खंड आपदा-2013 पुनर्वास एवं विकास संयुक्त संघर्ष समिति का गठन किया। आपदा प्रभावितों ने जीवीके द्वारा मनमाने तरीके से डंप किए गए मलबे को उनके भवनों में हुई तबाही का कारण बताया है। वक्ताओं ने…
Read Moreबनास गांव भी बना भूस्खलन से संवेदनशील
पौड़ी। पौड़ी जिले में थलीसैण प्रखंड का बनास गांव भी भूस्खलन के लिए संवेदनशील बन गया है। नागधार गदेरे से हो रहे भूकटाव से गांव के तीन मकान तो खतरे की जद में आए हुए हैं। ज्यादा बारिश होेने पर गांव के कई अन्य मकानों को भी खतरा हो सकता है। पैठाणी-बड़ेथ मार्ग में सड़क से दाहिनी तरफ सड़क के ऊपर बसा बनास गांव पैठाणी कस्बे से चार किलोमीटर दूर है। गांव में करीब 70 परिवार रह रहे हैं। एक सप्ताह से गांव में रह रहे सभी लोगों की नींद…
Read Moreपार्क में कलेक्ट्रेट भवन निर्माण पर पालिका मुखर
पौड़ी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में कलेक्ट्रेट भवन के निर्माण पर नगर पालिका फिर मुखर हो गई है। पालिका प्रशासन का कहना है कि पार्क के स्थान पर पार्क ही बनेगा। आम जन की भी यही मंशा है। पार्क में कलेक्ट्रेट भवन के निर्माण के संबंध में शनिवार की सुबह कार्यदायी संस्था के जानकार ले आउट करने पहुंचे तो पालिका ने इस पर कड़ा एतराज जताया। पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम समेत अन्य लोगों के एतराज से नापजोख की कार्रवाई रोक दी गई। बेनाम ने कहा कि पार्क स्थल पर पूर्व से…
Read Moreलोक अदालत में 63 वादों का निस्तारण
पिथौरागढ़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत में जिला जज विवेक बी शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित लोक अदालत में 63 वादों का निस्तारण कर 47, 850 रुपये का अर्थदंड वसूला गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ओम कुमार ने अपने न्यायालय से संबंधित 45 लघु आपराधिक वादों का निस्तारण कर 47, 300 रुपये का अर्थदंड वसूला। न्यायिक मजिस्ट्रेट मंजू सिंह मुंडे ने अपने न्यायालय से संबंधित एक, न्यायिक मजिस्ट्रेट डीडीहाट उदय प्रताप सिंह ने तीन लघु आपराधिक वादों का निस्तारण किया। पिथौरागढ़ के तहसीलदार एमएस नयाल ने 11 और नयाब तहसीलदार…
Read Moreऊर्जा संभावनाएं उपयोग और संरक्षण पर कार्यशाला
डीडीहाट। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2013 की तैयारियां शुरू हो गई है।सूर्या मांटेसरी इंटर कालेज में ‘ऊर्जा संभावनाएं उपयोग और संरक्षण’ विषय पर हुई कार्यशाला में क्षेत्र में 24 अध्यापकों ने हिस्सा लिया। कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए खंड शिक्षा अधिरकारी मान सिंह ने बाल वैज्ञानिकों को उचित मंच देने के लिए राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस को जरूरी बताया। ब्लाक समन्वयक निर्मल कुमार नियोलिया ने बताया कि इस वर्ष विज्ञान कांग्रेस में ऊर्जा तत्व, ऊर्जा एवं समाज, ऊर्जा एवं पर्यावरण, ऊर्जा प्रबंधन एवं संरक्षण, ऊर्जा नियोजन विषयों को शामिल किया…
Read Moreबेघरों को बीमार होने से बचाओ सरकार!
धारचूला (पिथौरागढ़)। घर, जमीन, गांव सब कुछ आपदा की भेंट चढ़ा चुके आपदा प्रभावितों के सिर पर अब बीमार होने का खतरा मंडरा रहा है। कभी नरम बिस्तर पर सोने वाले मासूम बच्चे सीलन भरे कमरे में जमीन पर सो रहे हैं। व्यवस्था में कमी बीमारी के रूप में एक और संकट को जन्म दे सकती है। हालात कहने को विवश कर रहे हैं,बेघरों को बीमार होने से बचाओ सरकार। राहत शिविरों में रह रहे बच्चों के माता-पिता किसी तरह किस्मत की मार को झेल रहे हैं, लेकिन मासूम बार-बार…
Read More