जिला अस्पताल से कैदी फरार, दबोचा

उत्तरकाशी। चोरी के आरोप में सजा भुगत रहा एक कैदी सोमवार रात जिला अस्पताल से फरार हो गया। काफी खोजबीन के बाद पुलिस ने उसे बडे़थी चुंगी के पास दबोचा। उसे न्यायालय में पेशी के लिए उत्तरकाशी लाया गया था। पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती किया गया था। बिजनौर निवासी विक्की कुमार मातली में नाई का काम करता था। इसी साल 30 मई को पुलिस ने उसे चोरी के आरोप में टिहरी जेल भेजा था। उसे 19 जुलाई को पुलिस अभिरक्षा में पेशी पर उत्तरकाशी लाया गया…

Read More

अराजक तत्वों का अड्डा बना पं. दीनदयाल पार्क

अल्मोड़ा। पांडेखोला स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय पार्क शाम ढलते ही अराजक तत्वों का अड्डा बन गया है। जिससे मोहल्लेवासी भी परेशान हैं। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से क्षेत्र में शाम के समय पुलिस गश्त लगाने की मांग की है। पं. दीन दयाल उपाध्याय पार्क नगर से करीब तीन किमी की दूरी पर पांडेखोला में स्थित है। मोहल्लेवासियों ने बताया कि शाम को पार्क बंद हो जाता है। इसके बाद अंधेरा होेते ही अराजक तत्व पार्क की चारदीवारी फांदकर अंदर जाते हैं और पार्क में शराब पीकर हुड़दंग मचाते हैं। यही नहीं…

Read More

जमीन दान देने वाले ने स्कूल भवन पर किया कब्जा

अल्मोड़ा। पहले स्कूल स्थापित करने के लिए दो नाली जमीन दान में दी, लेकिन भवन बनने के तीन साल बाद जब शिक्षा विभाग वहां स्कूल संचालित नहीं कर सका तो भूमि दान में देने वाले व्यक्ति ने स्कूल पर अपना कब्जा जमा लिया है। यह व्यक्ति किसी हालत में कब्जा हटाने को तैयार नहीं है। दो हफ्ते पहले नायब तहसीलदार और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भी मौके पर जाकर भवन स्वामी से मुलाकात की, लेकिन उसने स्कूल से अपना ताला हटाने से साफ इंकार कर दिया। उसने इस भवन…

Read More

भारी बारिश से बेड़गांव में कृषि भूमि बर्बाद

अल्मोड़ा। सोमवार सायं हुई भारी बारिश से ताड़ीखेत ब्लाक के बेड़गांव गांव में काफी नुकसान हुआ है। दोनों ओर से गधरों से हो रहे भूकटाव से बेड़गांव के खतरा हो गया है। मलबा आने और भूकटाव से ग्रामीणों की सौ नाली से अधिक कृषि भूमि बर्बाद हो गई है। क्षेत्र के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर गांव में सुरक्षात्मक उपाय करने के अलावा क्षति का सर्वे कराकर प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने की मांग उठाई है। ज्ञापन में कहा गया है कि सोमवार सायं 3:30 से पांच बजे तक…

Read More

जयकारे के साथ रानीखेत पहुंचे कांवड़िये

रानीखेत। सावन में भगवान शिव का जलाभिषेक शुभ माना जाता है। इसीलिए श्रद्धालु तीर्थ स्थलों से गंगा जल लाकर अपने-अपने क्षेत्र के शिवालयों में जलाभिषेक करते हैं। एरोड़ और मजखाली क्षेत्र से जल लेने हरिद्वार गए कांवड़िये हर-हर महादेव के जयकारे के साथ यहां पहुंचे। यहां पंचेश्वर महादेव सहित क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का सुबह से ही तांता लगा रहा। मंदिरों में शिर्वाचन, पूजा पाठ, अखण्ड रामायण, श्रीमद गीता भागवत, हवन चल रहा है। ग्रामीण क्षेत्र की गुरुगोरखनाथ की धूनियों में बैसी, तीमासी, छह मासी…

Read More

तीसरी आंख रखेगी उपद्रवियों पर नजर

मंगलौर। कांवड़ मेले में उपद्रवियों पर पुलिस सीसीटीवी कैमरे से नजर रखेगी। इसके लिए कोतवाली क्षेत्र के तीन जगहों पर कैमरे लगाएं जाएंगे। कोतवाली पुलिस मेले को सकुशल निपटाने को आपराधिक छवि वालों को चिह्नित कर रही है। प्रशासन कांवड़ यात्रा को नहर पटरी से संचालित कराने के लिये भरसक प्रयास कर रहा है। कांवड़ पटरी की मरम्मत करने के साथ प्रशासन शिवभक्तों के लिए पेयजल व पथ प्रकाश की समुचित व्यवस्था की जा रही है। सीओ जीबी पांडेय ने बताया कि कांवड़ मेले की सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए…

Read More

गुमनाम ही विदा हो गया एक सेनानी

मंगलौर। आजादी की लड़ाई में क्रांतिकारियों के साथ मिलकर अंग्रेजों के साथ लोहा लेने वाले लिब्बरहेड़ी निवासी पंडित देवदत्त शर्मा इस दुनिया से गुमनाम ही विदा हो गए। काफी कोशिशों के बावजूद प्रशासन ने उन्हें स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का दर्जा नहीं दिया, जबकि दावा किया जाता रहा है कि उन्होंने क्रांतिकारियों के साथ मिलकर टेलीफोन लाइन काटने और क्रांतिकारियों को असलाह पहुंचाने जैसे कार्य किए थे। कक्षा आठ में उन्होंने स्कूल से ब्रिटिश ध्वज उतारकर तिरंगा फहराया था। देश के जिन वीर सपूतों ने देश को अंग्रेजों से आजाद कराने…

Read More

खानपुर रेंज के जंगल में मिला हाथी का शव

रुड़की/ भगवानपुर। शनिवार सुबह खानपुर रेंज में एक हाथी का शव पड़ा मिला। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने हाथी के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। बांद में शव को दफना दिया गया। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने खानपुर रेंज के शाहमंसूर ब्लाक के जंगल में एक हाथी का शव पड़ा देखा। ग्रामीणों ने इसकी तत्काल सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों के अनुसार मृत हाथी की उम्र तकरीबन 40 साल है। अधिकारियों ने दावा किया…

Read More

गोदामों में नहीं है राहत सामग्री के लिए जगह

रुद्रप्रयाग। गुजरात सहित अन्य क्षेत्रों और विभिन्न संगठनों की ओर से आपदा प्रभावितों के लिए खूब मदद पहुंच रही है। स्थिति यह है कि गोदामों में सामग्री रखने के लिए जगह नहीं है। सामग्री रखने के लिए प्रशासन को निजी गोदाम अधिगृहीत करने पड़ रहे हैं। वहीं सड़कों के न खुलने और पैदल पुलों के ध्वस्त होने से राहत सामग्री गोदामों में डंप हो रही है। कुछ संस्थाएं प्रशासन के माध्यम से और कुछ अपने स्तर से राहत सामग्री बांट रही है। प्रशासन के स्तर पर कुछ स्थानों पर वितरण…

Read More

घबराएं नहीं, हम हैं साथ : मुख्यमंत्री

गुप्तकाशी। मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने केदारघाटी के आपदा प्रभावितों को राहत राशि के चेक वितरित किए। जीआईसी लमगौंडी में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने दैवी आपदा मेें लापता 28 व्यक्तियों के परिजनों को पांच-पांच लाख और 10 लापता लोगों की पत्नियों को 25-25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता के चेक दिए गए। वहीं कृषि मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने भी ल्वारा गांव में दैवी आपदा में 10 लापता व्यक्तियों के परिजनों को पांच-पांच लाख और सात लापता लोगों की पत्नियों को 25-25 हजार रुपये के चेक दिए। शनिवार को सुबह…

Read More