लंबगांव (टिहरी)। राइंका लंबगांव में शिक्षक-अभिभावक संघ की बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गई। अभिभावकों ने विद्यालय का हाईस्कूल और इंटर बोर्ड परीक्षा परिणाम संतोषजनक न होने पर हंगामा किया और शिक्षकों को खरी-खोटी सुनाई। इंटर बोर्ड परीक्षा में विद्यालय के 57 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। इनमें मात्र 7 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। अन्य 50 विद्यार्थी फेल हो गए थे। विद्यालय में पठन-पाठन ठीक न होेने का ठीकरा अभिभावकों ने शिक्षकों के सिर फोड़। शिक्षकों ने भी खराब परीक्षाफल के लिए अभिभावकों को दोषी बताया। शिक्षकों का कहना था कि…
Read MoreCategory: Uttarakhand
घटिया डामरीकरण पर ग्रामीणों ने किया एसई का घेराव
चंबा (टिहरी)। नागणी-जड़धारगांव मोटर मार्ग पर किए गए डामरीकरण पर ग्रामीणों ने सवाल उठाते हुए मार्ग का निरीक्षण करने पहुंचे पीएमजीएसवाई के एसई का घेराव किया। डामरीकरण कार्य में सुधार लाने की मांग की। एसई ने ग्रामीणों को कार्य की उच्च गुणवत्ता का आश्वासन दिया। नागणी-जड़धारगांव मोटर मार्ग के डामरीकरण पर ग्रामीण शुरू से ही सवाल खड़े कर घटिया डामर, सड़क की नालियां निर्माण न होने, चौड़ाई भी मानक के अनुरूप न करने का आरोप लगा रहे हैं। कई बार आंदोलन भी कर चुके हैं। बावजूद पीएमजीएसआई के अधिकारी ग्रामीणों…
Read Moreशिक्षिका से अभद्रता करने पर शिक्षक निलंबित
देवाल। राजकीय इंटर कालेज मेलखेत के एक शिक्षक को इसी विद्यालय के एक अध्यापिका के साथ अभद्रता और मारपीट के आरोप में निलंबित किया गया है। 13 मई 2013 के निलंबन आदेश में अपर निदेशक एनएस राणा ने बताया कि 18 अप्रैल 2013 को जीआईसी मेलखेत के एक शिक्षक ने इसी विद्यालय की एक अध्यापिका के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार किया। मुख्य शिक्षा अधिकारी चमोली की संस्तुति पर अध्यापक को निलंबित कर दिया गया है, जिसकी जांच खंड शिक्षा अधिकारी देवाल को दी गई है। वहीं खंड शिक्षा अधिकारी…
Read Moreप्रभावितों के प्रति सरकार गंभीर
कर्णप्रयाग। आपदा प्रबंधन एवं राजस्व मंत्री यशपाल आर्य ने कहा कि इस विनाशलीला से लोगों को उबरने में अधिकारियों की सारथी वाली भूमिका होनी चाहिए। अधिकारी क्षति के आंकलन के साथ ही पुनर्वास संबंधी कार्रवाई में तेजी लाए। मंगलवार को ब्लाक सभागार में आयोजित अधिकारियों की बैठक लेते हुए आपदा प्रबंधन मंत्री आर्य ने कहा कि प्रदेश में आए जलप्रलय के चलते हजारों लोग बेघर हो गए हैं। कई काल के शिकार हो गए हैं। उनके परिवारों का पुनर्वास, रोजगार सहित अन्य जरूरी संसाधनों को जुटाने के लिए अधिकारियाें और…
Read Moreसरकार बचाव, राहत कार्यों में फेल : निशंक
चंपावत/लोहाघाट/टनकपुर। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने सरकार पर बचाव और राहत कार्यों में पूरी तरह से फेल होने का आरोप लगाया है। चंपावत टीआरसी में मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान हुई दैवीय आपदा ने पूरे देश को गहरे जख्म दिए हैं। इस मौके पर पूर्व सांसद बची सिंह रावत, बलराज पासी, विधायक पूरन फर्त्याल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमा पांडेय, पालिकाध्यक्ष प्रकाश तिवारी, पूर्व विधायक अजय टम्टा, कैलाश जोशी, किशन पुनेठा, हयात सिंह माहरा, जिलाध्यक्ष सुभाष बगौली, राजू भंडारी, रंदीप…
Read Moreप्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश
चंपावत। जिलाधिकारी दीपेंद्र कुमार चौधरी ने जिले में लंबित वन भूमि हस्तांतरण के मामलों की मासिक समीक्षा करते हुए अधिकारियों लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को जिला सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने कहा कि विभागीय कार्यों के लिए वन भूमि हस्तांतरण के प्रस्ताव तैयार करते समय भूमि हस्तांतरण के लिए भूमि का चयन आदि के संबंध में संपूर्ण विवरण उसमें शामिल करें। डीएम ने वन, राजस्व, लोनिवि, ग्रिफ और एसएसबी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिस भी स्तर पर मामले लंबित हैं…
Read Moreनक्शा पास करने से पहले एनओसी लें
चंपावत। नगर क्षेत्र में नए भवनों के निर्माण के लिए नक्शा पास करने से पहले लोक निर्माण विभाग तथा राजस्व विभाग से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) लेना अनिवार्य किया जा रहा है। जिलाधिकारी दीपेंद्र चौधरी ने मंगलवार को पालिकाध्यक्ष और सभासदों के शिष्टमंडल को सलाह दी कि नगर को व्यवस्थित करने, नियोजित निर्माण के लिए यह प्रक्रिया अपनाना जरूरी है। पालिकाध्यक्ष प्रकाश तिवारी के नेतृत्व में गए शिष्टमंडल ने जिलाधिकारी से नगर के विकास में सहयोग की अपील की। कहा कि टैक्सी स्टैंड में पानी की व्यवस्था, टिनशेड का निर्माण करना…
Read Moreराज्य में राष्ट्रपति शासन लागू हो : निशंक
रुद्रपुर/सितारगंज/खटीमा। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने कहा कि प्रदेश सरकार आपदा राहत कार्य में असफल रही है। उन्होंने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का पुनर्निर्माण होने तक प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की। पूर्व सीएम निशंक मंगलवार को धारचूला जाने से पहले रुद्रपुर, सितारगंज और खटीमा में पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि आपदा के बाद प्रदेश के नेशनल हाईवे और संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चारधाम यात्रा से पूर्व तैयारियों का आंकलन नहीं किया गया। सुरक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन की कोई व्यवस्था…
Read Moreपति समेत पांच पर दहेज हत्या का मुकदमा
गदरपुर। पुलिस ने पति समेत पांच के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। सोमवार प्रात: वार्ड एक निवासी उपेन्द्र कुमार की पत्नी सुप्रिया का शव पंखे से लटका पाया गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया था। मंगलवार सायं ग्राम अजोरपुर बलिया उत्तर प्रदेश निवासी कोतवाली पहुंची मृतका की मां, परिजनों ने कोतवाल पीके उप्रेती से सुप्रिया की हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। मृतका की मां चन्द्रावती देवी के मुताबिक 17 फ रवरी 2009 को…
Read Moreअस्पताल में तोड़फोड़, डॉक्टर और फार्मेसिस्ट को पीटा
किच्छा। हंसली नदी में दस साल का बच्चा डूब गया। नदी से निकालकर ग्रामीण बच्चे को अस्पताल में लाए। ग्रामीणों का आरोप है कि बच्चे को समय पर उपचार न मिलने से उसकी मौत हो गयी। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने अस्पताल में तोड़फोड़, डॉक्टर और फार्मेसिस्ट से मारपीट की। मृतक के पिता ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाए हुए तहरीर सौंपी है। मंगलवार अपराह्न बंडिया निवासी वीरेंद्र का दस साल का पुत्र विजय हंसली नदी के किनारे गया था। खेलते खेलते वह नदी में नहाने चला गया। इसी बीच…
Read More