प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

चंपावत। जिलाधिकारी दीपेंद्र कुमार चौधरी ने जिले में लंबित वन भूमि हस्तांतरण के मामलों की मासिक समीक्षा करते हुए अधिकारियों लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को जिला सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने कहा कि विभागीय कार्यों के लिए वन भूमि हस्तांतरण के प्रस्ताव तैयार करते समय भूमि हस्तांतरण के लिए भूमि का चयन आदि के संबंध में संपूर्ण विवरण उसमें शामिल करें। डीएम ने वन, राजस्व, लोनिवि, ग्रिफ और एसएसबी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिस भी स्तर पर मामले लंबित हैं उनका निस्तारण शीघ्र कर अगली बैठक में प्रगति रिपोर्ट से अवगत कराएं। डीएम ने कहा कि विकास कार्यो को आगे बढ़ाने के लिए संबंधित विभागों के बीच आपसी तालमेल होना जरूरी है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जेके तिवारी, एसडीएम प्रत्यूष सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts