पौड़ी। गढ़वाल मंडल में 191 सड़कें अभी भी बंद पड़ी हैं। दैवी आपदा की चपेट में आई 1289 सड़कों में से 1098 पर ही यातायात बहाल हो सका है। इन हालातों में चार सौ से अधिक गांव अलग-थलग पड़े हुए हैं। सर्वाधिक 48 सड़कें चमोली जिले में बंद है। पौड़ी में 40, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग में 21-21, टिहरी 43, देहरादून 14, और हरिद्वार में 4 सड़कें बंद है। इसके अलावा 66 पुल आवाजाही के लिए बंद है। इनमें उत्तरकाशी में 11, चमोली 18, रुद्रप्रयाग में 30, टिहरी, देहरादून में तीन-तीन…
Read MoreCategory: Uttarakhand
पालिका ने नहीं सुनी तो खुद ही बना ली पुलिया
श्रीनगर। भक्तियाना क्षेत्र में आपदा के बाद सड़क का मलबा साफ करने के दौरान डीजीबीआर की जेसीबी से टूटी चौहान मोहल्ले की पुलिया को स्थानीय लोगों ने खुद ही बना लिया। लोगों ने कई बार नगरपालिका से इसके निर्माण की मांग की लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया। बाढ़ के पानी से जलमग्न हुए राष्ट्रीय राजमार्ग के मलबे की सफाई के दौरान डीजीबीआर की जेसीबी से चौहान मोहल्ले की पुलिया टूट गई थी। कुंवर सिंह चौहान ने बताया कि पुलिया के टूटने से चौहान मोहल्ले के 25 परिवारों को…
Read Moreशिक्षकों के सृजित पद कम कर रही सरकार
पौड़ी। राजकीय शिक्षक संघ के थलीसैण ब्लाक के पदाधिकारियों की बैठक में शासन पर विद्यालयों में शिक्षकों के सृजित पदों को कम करने का आरोप लगाया। इस मौके पर शासन से प्रत्येक कक्षा में छात्रों और शिक्षक के अनुपात को 1/30 करने की मांग उठाई गई। राजकीय इंटर कालेज त्रिपालीसैण में आयोजित बैठक में जनपदीय प्रवक्ता सीपी शर्मा ने कहा कि शासन ने शिक्षकों की बीस सूत्रीय मांगों को शीघ्र पूरा करने की सहमति जताई थी, लेकिन अभी तक किसी एक भी मांग पर राजाज्ञा जारी नहीं हो पाई है।…
Read More…खो दिया सियासत की सफाई का अवसर
पिथौरागढ़। बात चंद हफ्ते पहले की है। जिले में एक बडे़ नेता के बेटे ने एक दरोगा को ड्यूटी के दौरान बेइज्जत किया। पर चाह कर भी दरोगा अपने ही थाने में इस हरकत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं करा सका। दबाव के बाद मामले में समझौता हुआ। यह छोटा उदाहरण राजनीति के अपराधीकरण की बड़ी व्यथा को बताने को काफी है। राजनीति के अपराधीकरण को लेकर करीब दो दशक पहले पूर्व केंद्रीय गृह सचिव एनएन बोहरा के नेतृत्व में कमेटी बनी थी। जिसकी सिफारिशों को नहीं माना गया। और…
Read Moreपूजा के नेत्र दान से मिल रही प्रेरणा
पिथौरागढ़। 15 वर्ष में जयकोट की पूजा आपदा की चपेट में आकर भगवान को प्यारी हो गई। लेकिन नन्हीं उम्र में उसने नेत्र दान कर लोगों को प्रेरणा दी है। आंखों के दान दिए जाने की जानकारी के बाद लोगों में नेत्र दान को लेकर उत्सुकता है। पर नेत्र दान करने के लिए जरूरी संसाधन नहीं होने से वे मायूस भी हैं। धारचूला के जयकोट गांव की निवासी पूजा (15) पुत्री फल सिंह सात अगस्त को चल गांव में खाई में गिर कर घायल हो गई थी। 23 जुलाई को…
Read Moreअनशनकारी की गिरी सेहत, भूख हड़ताल जारी
मुनस्यारी। राहत सामग्री वितरण में धांधली का आरोप लगाते हुए उक्रांद नेता लोक बहादुर जंगपांगी का आमरण अनशन आज तीसरे दिन भी जारी रहा। अनशनकारी की सेहत अब लगातार गिरने लगी है। उक्रांद आज (शनिवार) नगर भर में जुलूस निकालकर विरोध जताएगा। उधर, प्रशासन की तरफ से कोई सुध न लेने पर लोगों में काफी आक्रोश है। मुनस्यारी तहसील के दूरदराज के कई क्षेत्रों में राहत सामग्री वितरण में धांधली का आरोप लगाते हुए उक्रांद नेता लोक बहादुर जंगपांगी 31 जुलाई से आमरण अनशन पर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि…
Read Moreहुड़दंग मचाया तो प्रवेश प्रक्रिया होगी ठप
पिथौरागढ़। राजकीय महाविद्यालय पिथौरागढ़ में इन दिनों प्रवेश परीक्षा चल रही है। हफ्ते के शुरुआती तीन दिन छात्रों को तो हफ्ते के आखिरी तीन दिन छात्राओं को प्रवेश दिए जा रहे हैं। छात्रों की प्रवेश अवधि वाले दिनों में तो शांति बनी रहती है लेकिन छात्राओं के प्रवेश वाले दिनों में छात्रों के साथ ही बाहरी तत्व हुड़दंग मचा रहे हैं। शिक्षक संगठन फुग्टा ने हुड़दंग जारी रहने पर 3 अगस्त को प्रवेश प्रक्रिया ठप रखने की बात कही है। प्रवेश प्रक्रिया में किसी प्रकार की अव्यवस्था न फैले, इसके…
Read Moreआपदाग्रस्त क्षेत्रों में प्रशिक्षित अधिकारियों, कर्मियों को भेजें
रामनगर। विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि आपदा की दृष्टि से संवेदनशील 300 गांवों के विस्थापन की योजना सरकार बना रही है। विस्थापित करने के साथ ग्रामीणों की रोजी रोटी के लिए जमीन भी मुहैया कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार राहत कार्य कर रही है लेकिन राहत कार्यों में तेजी लाने की जरूरत है। इतने बड़े राहत कार्य में कहीं कमी रह जाती है। ऐसे में नाराजगी जताने के बजाय मिलकर काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कैलाश मानसरोवर यात्रा अगले साल ही शुरू हो…
Read Moreभारत में हथियारों का जखीरा छिपाने की फिराक में माओवादी
हल्द्वानी। नेपाली माओवादी और आम चुनाव का विरोध करने वाले कुछ कट्टरपंथी संगठन भारत में हथियारों का जखीरा छिपाने की फिराक में हैं। उन्होंने उत्तराखंड, यूपी और बिहार से लगे बार्डर पर सक्रियता बढ़ा दी है। चुनाव की घोषणा के बाद नेपाल सरकार ने सभी वैध और अवैध हथियार सख्ती से जब्त करने शुरू कर दिए हैं। इसी के चलते ये संगठन हथियारों की बड़ी खेप बार्डर पर छिपाने के लिए भेजने लगे हैं। सूचना के बाद एसएसबी, आर्मी इंटेलिजेंस और स्थानीय इंटेलिजेंस एजेंसियाें ने बार्डर पर सक्रियता बढ़ा दी…
Read Moreलाखों की धोखाधड़ी मामले में शिक्षिका निलंबित
लाखों रुपये के घोटाले के मामले में जेल गई शिक्षिका को शिक्षा विभाग ने निलंबित कर दिया है। मामला सरकारी स्कूलों में गरीब बच्चों के कल्याण के लिए ओएनजीसी की ओर से दी गई धनराशि की बंदरबांट का है। सीबीआई जांच में 74 लाख की धोखाधड़ी पकड़ में आई थी। अदालत में सरेंडर स्कूलों में बच्चों के लिए ड्रेस, फर्नीचर आदि के लिए ओएनजीसी ने लाखों रुपये की धनराशि दी थी। कुछ स्वयंसेवी संस्थाओं, ओएनजीसी के अधिकारी एवं कुछ शिक्षिकाओं ने मिलीभगत कर इस धनराशि को ठिकाने लगा दिया था।…
Read More