रमेश दवे और प्रो गोपीचंद नारंग को कुसुमांजली सम्मान

नई दिल्ली। कुसुमांजली फाउंडेशन की ओर से दो लेखकों को साहित्य में असाधारण योगदान के लिए सम्मानित किया गया। हिंदी साहित्य में योगदान के लिए रमेश दवे और उर्दू साहित्य के लिए प्रो गोपीचंद नारंग को कुसुमांजली साहित्य सम्मान-2013 से नवाजा गया। आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने दोनों लेखकों को सम्मानित किया। अहम है कि अंसल प्रॉपर्टीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड की ओर से कुसुमांजली साहित्य सम्मान की शुरुआत की गई है। पुरस्कार कुसुमांजली फाउंडेशन की ओर से दिए जाते हैं जिसकी स्थापना जानी मानी लेखिका कुसुम अंसल ने…

Read More

अगले साल तैयार होगा सरिता विहार अंडरपास

नई दिल्ली। सरिता विहार प्रोजेक्ट पर डीडीए व रेलवे आमने-सामने आ गए हैं। डीडीए जहां दिसंबर तक सरिता विहार क्लोवरलीफ और अंडरपास तैयार करने का दावा कर रहा है, वहीं रेलवे फरवरी से पहले अपने हिस्से में आए अंडरपास का काम पूरा नहीं कर सकेगा। रेलवे का कहना है कि हैवी ट्रैफिक वाले दिल्ली-मुंबई ट्रैक के नीचे काम करना चुनौती है। उम्मीद है कि छह महीने में अंडरपास तैयार कर लिया जाएगा। दरअसल, नोएडा और ओखला औद्योगिक क्षेत्र के बीच की सीधा रास्ता निकालने के मकसद से मथुरा रोड स्थित…

Read More

एनसीआर को 2020 से पहले नहीं मिलेगी हाईस्पीड ट्रेन

नई दिल्ली। एनसीआर प्लानिंग बोर्ड की सचिव नैनी जयशीलन ने कहा कि रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) ही एनसीआर में पब्लिक ट्रांसपोर्ट का सोल्यूशन बनेगा। यह मेट्रो नेटवर्क निर्माण के मुकाबले कम खर्च पर तैयार होने के अलावा 160 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से एनसीआर को जोड़ेगा। दिल्ली सरकार के कार्यक्रम आईं नैनी जयशीलन ने कहा कि कॉरिडोर निर्माण का ठेका देने की प्रक्रिया एक साल में पूरी होगी और फिर छह साल निर्माण में लगेंगे। वर्ष 2020 से पहले एनसीआर में हाईस्पीड ट्रेन नहीं दौड़ेगी। हालांकि, इस पर मेट्रो…

Read More

चेन लूट शहर का चैन छीनने वाले गिरफ्त में

रुड़की। शहर की महिलाओं पर आतंक बनकर टूटने वाले दो चेन लुटेरों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक, रुड़की के सफरपुर तिराहे के पास घेराबंदी करने पर दोनों बदमाशाें ने पुलिस पर फायरिंग की थी। आरोपियों के कब्जे से सोने की दो चेन और देशी पिस्टल तथा तमंचा बरामद हुआ है। दोनों आरोपियों ने शहर में चेन लूट की कई घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूली है। शुक्रवार को गंगनहर कोतवाली में सीओ उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि शहर…

Read More

दुकानदार पर तमंचे से फायर

पिरानकलियर। महमूदपुर गांव में बीती रात एक युवक ने तमंचे से दुकानदार पर फायर झोंक दिया। गनीमत यह रही कि हमले में दुकानदार बाल-बाल बच गया। उसका कसूर सिर्फ इतना था कि उसने मोबाइल रिचार्ज करने के बाद आरोपी से पैसे मांगे थे। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक कलियर के निकटवर्ती गांव महमूदपुर निवासी इनाम की गांव में ही टेलीकॉम की दुकान है। बृहस्पतिवार की रात को वह अपनी दुकान पर बैठा था। इसी बीच गांव…

Read More

अब घंटों में बंधी डाक कांवड़ियों की भीड़

हरिद्वार। शुक्रवार को श्रावण मास के पैदल कांवड़ियों की आखिरी सबसे बड़ी खेप गंतव्यों के लिए रवाना हो गई। पूरी रात राष्ट्रीय राजमार्ग पर कांवड़ियों की वापसी रही। चूंकि तमाम कांवड़िए राष्ट्रीय राजमार्ग पर आ गए हैं, अत: नहर पटरी मार्ग करीब-करीब खाली नजर आ रहा है। समीपवर्ती जिलों से बड़ी संख्या में कांवड़ियों का आगमन हो गया है। इसी के साथ घंटों में निबद्ध डाक वाहन भी बहुत बड़ी संख्या में दिन-रात पहुंच रहे हैं। कांवड़ियों की आखिरी बड़ी वापसी बीती शाम शुरू हुई और शुक्रवार को दिनभर चलती…

Read More

आपदा पीड़ित छात्राें को निशुल्क शिक्षा, आवासीय सुविधा शुरू

गुप्तकाशी। केदारनाथ त्रासदी में प्रभावित हुए छात्र-छात्राआें के लिए उत्तरांचल दैवी आपदा सहायता समिति की ओर से निशुल्क शिक्षा और आवासीय सुविधा की व्यवस्था की गई है। धार्मिक अनुष्ठान के साथ गुप्तकाशी में समिति ने छात्रावास का शुभारंभ किया। पहले दिन छात्रावास में कालीमठ घाटी के 15 छात्राें ने दाखिला लिया। समिति के संगठन मंत्री राजेश थपलियाल ने बताया कि केदारनाथ त्रासदी के कारण कई बच्चे अनाथ हो गए। ऐसे बच्चाें की शिक्षा न छूटे इसके लिए समिति ने निशुल्क शिक्षा और आवासीय व्यवस्था की है। गुप्तकाशी स्थित छात्रावास में…

Read More

विस्थापितों को मिले मकान और तीन एकड़ भूमि

बागेश्वर। सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा है कि कपकोट क्षेत्र में दैवीय आपदा के कारण काफी नुकसान हुआ है। छोटी आपदाएं भविष्य के बड़े खतरे का भी संकेत हैं। उन्होंने कहा कि प्रभावितो के लिए स्थायी पुनर्वास नीति ही एकमात्र कारगर उपाय है। प्रत्येक परिवार को मकान और तीन एकड़ भूूूमि मिलनी चाहिए। खाईबगड और लीमा क्षेत्र के दौरे से लौटने के बाद सांसद ने बताया कि 30 जुलाई की रात खाईबगड़ के साथ ही लीमा और फरसाली में भी बादल फटने से तबाही हुई। जिससे क्षेत्र में काफी नुकसान…

Read More

रतमोली की जल विद्युत परियोजना ध्वस्त

बागेश्वर। ग्राम रतमोली में उरेडा की जल विद्युत परियोजना गत दिनों हुई भीषण बारिश से ध्वस्त हो गई है। योजना ध्वस्त होने से गांव के सौ परिवार अंधेरे में रात काटने को मजबूर हैं। ग्रामीणों के एक शिष्टमंडल ने बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता से मुलाकात कर गांव को बिजली से जोड़ने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि 2005 में उनके गांव के लिए उरेडा ने लघु जल विद्युत परियोजना का निर्माण किया था। इस योजना से रतमोली, खोली और आमखेत के 100 परिवारों को बिजली दी…

Read More

शाम होते ही कांडा-कमस्यार की बिजली गुल

कांडा। बिजली कटौती के कारण कांडा-कमस्यार के दर्जनों गांव शाम होते ही अंधेरे में डूब जाते हैं। बिजली के गुल होने से जहां ग्रामीणों परेशान हैं वहीं बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। गांवों में जंगली जानवरों का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने शाम के समय कटौती बंद करने की मांग की है। कांडा तहसील के नारायणगूंठ, पंगचौड़ा, पड़ाव, महरगांव, ढोलागांव, नाघर माजिला, काने कन्याल, ससोला, तुनेड़ा, थर्प, चकजामिनी, धपोली, देलमेल, भंतोली, खंतोली, पोखरी, सिमकूना और धपोलासेरा समेत कई गांव में शाम को रोजाना बिजली गुल हो…

Read More