चिन्यालीसौड़। ब्लाक के दूरस्थ क्षेत्र बनचौंरा के निवासियों के लिए खोला गया अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुद बीमार नजर आता है। एक साल से यहां डाक्टर नहीं होने के कारण लोग इलाज के लिए देहरादून-ऋषिकेश जाने के लिए मजबूर हैं। चिन्यालीसौड़ प्रखंड के 54 गांवों की करीब 16 हजार की आबादी को बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने के लिए खोले गए इस अस्पताल में केवल एकफर्मासिस्ट तैनात हैं। क्षेत्र के लोग डाक्टर की तैनाती की मांग कर रहे हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है। कोट… डाक्टरों की तैनाती…
Read MoreCategory: Uttarakhand
1050 ग्राम चरस के साथ एक बंदी
कपकोट। भराड़ी बाजार की एक दुकान से पुलिस ने एक किलो 50 ग्राम चरस बरामद की है। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। भराड़ी बाजार में अवैध चरस बिकने की शिकायतें लंबे समय से मिल रही थी। पुलिस को इस गोरखधंधे में लिप्त लोगाें की तलाश थी। इस बीच बलवंत सिंह उर्फ बाली सेठ की दुकान में अवैध चरस होने की सूचना मिली। शनिवार की सुबह 11.30 बजे तहसीलदार मदन सिंह बिरोड़िया और थानाध्यक्ष केएस रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दुकान में छापा मारा। बाली…
Read Moreजान हथेली में रखकर पार करते हैं गधेरा
अल्मोड़ा। एक तरफ कई जगहों पर सूखे गधेरों में भी लाखों खर्च करके पुलिया बना दी जाती हैं दूसरी ओर ग्रामीणों की मांग के बावजूद बज्योली और पिठौनी गांवों को जोड़ने के लिए पुलिया नहीं बन सकी। पिठौनी के जूनियर और प्राथमिक स्कूल में पढ़ने वाले बज्योली गांव के बच्चों को प्रतिदिन बल्टा गधेरा पार कर पेटशाल स्थित स्कूलों में पहुंचना पड़ता है। यदि गधेरा पार करते वक्त अचानक गधेरे में पानी बढ़ गया तो बच्चों की जान को खतरा हो सकता है। पेटशाल ग्राम पंचायत के बज्योली और पिठौनी…
Read Moreसमडर के ग्रामीणों ने पहली बार देखा डाक्टर
बागेश्वर। लगभग एक हजार की आबादी वाले उच्च हिमालय के समडर और बोर बलड़ा क्षेत्र में पहली बार किसी डाक्टर के कदम पड़े। वह भी तब, जबकि आपदा के कारण यहां के रास्तों में पग-पग पर खतरा बना हुआ है और यहां आवागमन बंद है। कपकोट के डा. मनीष पंत वहां पहुंचने वाले पहले चिकित्सक हैं। बोर बलड़ा और समडर जैसे इलाकों में सामान्य दिनों में भी लंबी पद यात्राएं करनी पड़ती हैं। इस बीच आपदा से पैदल पुल बह जाने के कारण यह इलाका कटा हुआ है। लोगाें की…
Read Moreमॉडर्न और नवोदय सेमीफाइनल में पहुंचे
चंपावत। अंडर-17 फुटबॉल प्रतियोगिता में मॉडर्न स्कूल और जवाहर नवोदय विद्यालय की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। शनिवार को हुए मुकाबलों में मॉडर्न स्कूल ने एबीसी आल्मामैटर को टाइब्रेकर में और नवोदय विद्यालय ने विद्यामंदिर को एकतरफा रहे मुकाबले में करारी मात दी। कल रविवार को अंडर-14 फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सनशाइन और माडर्न स्कूल के बीच खेला जाएगा। स्पोर्ट्स क्लब के तत्वावधान में हुआ पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला मॉडर्न स्कूल और एबीसी आल्मामैटर के बीच खेला गया। बेहद कांटे के रहे इस मुकाबले में निर्धारित समय तक…
Read Moreबारिश की दृष्टि से जुलाई सामान्य गुजरा
चंपावत। राज्य के अन्य हिस्सों में जुलाई में अतिवृष्टि से भारी तबाही की घटनाएं अमूमन रोज हो रही हैं, लेकिन चंपावत में जुलाई बारिश की दृष्टि से सामान्य गुजरा है। बारिश की मात्रा गतवर्ष जुलाई की तुलना में बहुत कम रही। यह बात अलग है कि जून की बारिश की मात्रा को मिलाकर औसत गतवर्ष से ज्यादा हो रहा है। जिला मुख्यालय में जुलाई में 231 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई। कुल 25 दिन बारिश के रहे। जुलाई शुरू होते ही बारिश की रफ्तार में अपेक्षाकृत कमी आ गई। जिला…
Read Moreनिष्कासित छात्र पहुंचा महाविद्यालय
टनकपुर। राजकीय महाविद्यालय से निष्कासित छात्र के शनिवार को विद्यालय पहुंचने पर विद्यालय में हंगामा हो गया। प्राचार्या के छात्र को बाहर का रास्ता दिखाने पर वह मेनगेट पर बैठ गया। पुलिस ने छात्र को वहां से हटाया तब जाकर मामला शांत हुआ। तीन दिन पहले (बृहस्पतिवार) प्रवेश आवेदन फार्म जमा करने को लेकर छात्र संघ उप सचिव दीपक बेलवाल और प्राध्यापकों में तीखी नोंकझोंक के बाद छात्रों ने कालेज में तालाबंदी कर प्रदर्शन शुरू कर दिया था। छात्र नेता ने प्राध्यापकों पर प्रवेश की कार्रवाई में छात्र-छात्राओं को बेवजह…
Read Moreघूस मामले में पुलिसकर्मी पर नहीं चलेगा मुकदमा
नई दिल्ली। घूस लेने के मामले में ट्रैफिक पुलिसकर्मी के स्टिंग ऑपरेशन की सीडी नहीं होने के कारण दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अदालत में क्लोजर रिपोर्ट पेश कर दी। तीस हजारी स्थित विशेष न्यायाधीश नरोत्तम कौशल ने पुलिस की रिपोर्ट को स्वीकार करते हुए कहा कि मामले में स्टिंग ऑपरेशन की सीडी नहीं होने के बाद भी पुलिसकर्मी पर भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की धाराओं में आरोप तय करना सही नहीं होगा। अदालत ने कहा कि जांच अधिकारी का इस मामले में क्लोजर रिपोर्ट पेश करना सही है। मामले…
Read Moreस्टॉक गुरु के एजेंट के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दाखिल
नई दिल्ली। स्टॉक गुरु घोटाला मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी उल्हास प्रभाकर के कथित एजेंट नरेश कुमार के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दाखिल किया है। तीस हजारी अदालत ने आरोप पत्र पर संज्ञान के लिए 16 अगस्त की तारीख तय की है। आरोप पत्र दाखिल करते हुए अभियोजन अधिकारी प्रमोद दुबे ने कहा कि आरोपी नरेश स्टॉक गुरु के लिए काम करने वाला बड़ा एजेंट था। जांच एजेंसी ने छापे के दौरान उसके घर से चार करोड़ रुपये बरामद किए थे। उसे मई 2013 में गिरफ्तार किया गया था।…
Read Moreरमेश दवे और प्रो गोपीचंद नारंग को कुसुमांजली सम्मान
नई दिल्ली। कुसुमांजली फाउंडेशन की ओर से दो लेखकों को साहित्य में असाधारण योगदान के लिए सम्मानित किया गया। हिंदी साहित्य में योगदान के लिए रमेश दवे और उर्दू साहित्य के लिए प्रो गोपीचंद नारंग को कुसुमांजली साहित्य सम्मान-2013 से नवाजा गया। आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने दोनों लेखकों को सम्मानित किया। अहम है कि अंसल प्रॉपर्टीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड की ओर से कुसुमांजली साहित्य सम्मान की शुरुआत की गई है। पुरस्कार कुसुमांजली फाउंडेशन की ओर से दिए जाते हैं जिसकी स्थापना जानी मानी लेखिका कुसुम अंसल ने…
Read More