श्रीनगर। अलकनंदा नदी से हो रहे लगातार कटाव के चलते चौरास झूला पुल खतरे की जद आ गया है। पुल की एक ओर की नींव खोखली हो चुकी है। पुल का जल्द ट्रीटमेंट नहीं किया गया तो चौरास पुल के अस्तित्व को खतरा हो सकता है। विवि चौरास परिसर, विवि की कालोनियां सहित सैकड़ों गांवों को श्रीनगर से जोड़ने का पुल एकमात्र साधन है। अलकनंदा नदी के कटाव से कई पौराणिक मंदिर, चौरास परिसर को जोड़ने वाली सड़क एवं चौरास स्टेडियम का काफी हिस्सा नदी में समा चुका है। अब…
Read MoreCategory: Uttarakhand
सेतवाल तोक के 18 भवनों खतरे में
पोखरी (चमोली)। तहसील मुख्यालय के समीप देवस्थान ग्राम सभा के सेतवाल तोक के 18 भवन भू-धंसाव से खतरे की जद में आ गए हैं। पोखरी-कर्णप्रयाग मोटर मार्ग के नीचे भी भूस्खलन हो रहा है, जिससे सेतवाल तोक के ग्रामीण सहमे हुए हैं। ग्रामीण भुद्रमणि पंत, पूर्णानंद, हरीश पंत, भगत राम, राजेंद्र पंत, बुद्धिराम, भुवन पंत, धर्मानंद, गीता पंत और मनमोहन पंत अपने मकानों को छोड़कर अन्यत्र शरण लिए हैं। वहीं, नौठा गांव के लोगों ने विस्थापन की मांग को लेकर तहसील प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। कहा गया कि पोखरी-रुद्रप्रयाग सड़क…
Read Moreआदिम जनजाति के लिए संघर्ष करेगा बरपटिया समाज
पिथौरागढ़। बरपटिया समुदाय ने आदिम जनजाति श्रेणी में रखने की मांग की है। इसे लेकर यह समुदाय लगातार आवाज उठाता रहा है। मगर अनसुनी होने से आहत होकर अब उसने आंदोलन की चेतावनी दी है। बरपटिया जनजाति उत्थान समिति के महासचिव रुद्र सिंह पापड़ा का कहना है कि बरपटिया समुदाय उपेक्षा के चलते विकास की धारा से कटा हुआ है, जबकि बरपटिया समुदाय के लोग मुनस्यारी के मूल निवासी हैं, लेकिन लगातार हो रही अनदेखी ने उनके आगे बढ़ने के रास्ते रोक दिए हैं। कहा गया कि यह समुदाय अब…
Read Moreमॉडर्न और नवोदय सेमीफाइनल में पहुंचे
चंपावत। अंडर-17 फुटबॉल प्रतियोगिता में मॉडर्न स्कूल और जवाहर नवोदय विद्यालय की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। शनिवार को हुए मुकाबलों में मॉडर्न स्कूल ने एबीसी आल्मामैटर को टाइब्रेकर में और नवोदय विद्यालय ने विद्यामंदिर को एकतरफा रहे मुकाबले में करारी मात दी। कल रविवार को अंडर-14 फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सनशाइन और माडर्न स्कूल के बीच खेला जाएगा। स्पोर्ट्स क्लब के तत्वावधान में हुआ पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला मॉडर्न स्कूल और एबीसी आल्मामैटर के बीच खेला गया। बेहद कांटे के रहे इस मुकाबले में निर्धारित समय तक…
Read Moreबारिश की दृष्टि से जुलाई सामान्य गुजरा
चंपावत। राज्य के अन्य हिस्सों में जुलाई में अतिवृष्टि से भारी तबाही की घटनाएं अमूमन रोज हो रही हैं, लेकिन चंपावत में जुलाई बारिश की दृष्टि से सामान्य गुजरा है। बारिश की मात्रा गतवर्ष जुलाई की तुलना में बहुत कम रही। यह बात अलग है कि जून की बारिश की मात्रा को मिलाकर औसत गतवर्ष से ज्यादा हो रहा है। जिला मुख्यालय में जुलाई में 231 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई। कुल 25 दिन बारिश के रहे। जुलाई शुरू होते ही बारिश की रफ्तार में अपेक्षाकृत कमी आ गई। जिला…
Read Moreनिष्कासित छात्र पहुंचा महाविद्यालय
टनकपुर। राजकीय महाविद्यालय से निष्कासित छात्र के शनिवार को विद्यालय पहुंचने पर विद्यालय में हंगामा हो गया। प्राचार्या के छात्र को बाहर का रास्ता दिखाने पर वह मेनगेट पर बैठ गया। पुलिस ने छात्र को वहां से हटाया तब जाकर मामला शांत हुआ। तीन दिन पहले (बृहस्पतिवार) प्रवेश आवेदन फार्म जमा करने को लेकर छात्र संघ उप सचिव दीपक बेलवाल और प्राध्यापकों में तीखी नोंकझोंक के बाद छात्रों ने कालेज में तालाबंदी कर प्रदर्शन शुरू कर दिया था। छात्र नेता ने प्राध्यापकों पर प्रवेश की कार्रवाई में छात्र-छात्राओं को बेवजह…
Read Moreकुमाऊं में चार सितंबर से होगी नंदा राजजात
काशीपुर। उत्तराखंड की ऐतिहासिक नंदा राजजात यात्रा का शुभारंभ 29 अगस्त को इड़ाबधानी गढ़वाल और कुमाऊं में चार सितंबर को नंदादेवी मंदिर अल्मोड़ा में होगा। इसका शुभारंभ राजा करन चंद (केसी सिंह बाबा) करेंगे। 6 सितंबर को दोनों राजजातों का मिलन नंदकेशरी में होगा। 15 सितंबर को सुतोली घाट में राजजात के आगे-आगे चल रहे चार सींगों वाले खाडू को छोड़ा जाएगा। इसी के साथ 280 किलोमीटर लंबी धार्मिक यात्रा का समापन हो जाएगा। यात्रा के प्रवक्ता मनोज वर्मा और सांस्कृतिक संयोजक मनोज सनवाल तथा कुमाऊं के राजा करन चंद…
Read Moreव्यापारियों ने किया बैठक का बहिष्कार
रुद्रपुर। बैठक का बहिष्कार कर व्यापारियों ने सेल्स टैक्स विभाग की ई-रिटर्न व्यवस्था का विरोध किया। व्यापारियों ने कहा कि उन्हें कंप्यूटर चलाना नहीं आता है। शनिवार को मंडी सभागार में व्यापारियों को ई-रिटर्न की जानकारी देने को वाणिज्य कर विभाग ने बैठक बुलाई थी। व्यापारियों को नई व्यवस्था के बारे में बताने के लिए देहरादून से डिप्टी कमिश्नर (माड्यूल लीडर) एसएस त्रिरुआ आए हुए थे। इसके अलावा ज्वाइंट कमिश्नर एचएस नबियाल, एसी एनसी शर्मा, डीसी बीएम पंत, एसी अनूप गुप्ता, एनके श्रीवास्तव, सुमन जंगपांगी,पीपी शुक्ला, सीटीओ पूजा पांडे, तारा…
Read Moreगल फुलवा रोग की चपेट में बच्चे
खटीमा। नेपाल सीमा से लगे गांव के बच्चों में गल फुलवा (पैरोटाइटिस) बीमारी फैल रही है। एक ही गांव में लगभग आठ बच्चों को गल फुलवा होने से ग्रामीण दहशत में हैं। विगत एक सप्ताह से बच्चे इस बीमारी से पीड़ित हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ईएनटी स्पेशलिस्ट न होने के कारण ग्रामीण निजी अस्पतालों का रुख कर रहे हैं, लेकिन कोई लाभ नहीं मिल रहा है। डॉक्टरों ने बच्चों को बरेली लेकर जाने को कहा है, लेकिन गरीब लोग बच्चों को बाहर लेकर जाने की स्थिति में नहीं है।…
Read Moreहाईवे की दुर्दशा पर भाजपा का प्रदर्शन
खटीमा। नेशनल हाईवे की दुर्दशा और क्षेत्र की लंबित समस्याओं से गुस्साए भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर तहसील परिसर पर सांकेतिक धरना दिया। इस दौरान प्रदेश और केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियोें का विरोध किया। बाद में प्रदर्शनकारियों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा और बुरी तरह से जर्जर नेशनल हाईवे की जल्द मरम्मत की मांग उर्ठाई। विधायक पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में आयोजित धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्र की जनता ने एसडीएम कार्यालय पर आवाज बुलंद की। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए विधायक धामी…
Read More