भीमताल। सिमायल रैक्वाल गांव में पहाड़ी काटकर अवैध खनन करने वालों के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। राजस्व पुलिस की ढिलाई के चलते माफिया खुलेआम घूम रहे हैं, जबकि प्रशासनिक अफसर अवैध खनन की जानकारी मिलने पर कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं। शुक्रवार को अमर उजाला ने सिमायल गांव में दूसरे केदारनाथ की तैयारी शीर्षक के साथ सिमायल रैक्वाल गांव में हो रहे अवैध खनन की खबर को प्रमुखता से छापा था। इसके बाद राजस्व विभाग के अधिकारियों से लेकर खनन माफिया में हड़कंप मच…
Read MoreCategory: Uttarakhand
छात्रों ने निदेशक, डीएसडब्ल्यू और प्राक्टर को घेरा
नैनीताल। बीते दिनों डीएसबी परिसर में हुए सेमिनार के आयोजकों पर कार्रवाई नहीं होने से छात्र संघ समेत विभिन्न छात्र संगठन भड़क उठे। उन्होंने परिसर निदेशक, डीएसडब्ल्यू तथा प्राक्टर का घेराव किया। इस दौरान उनसे तीखी नोकझोंक भी हुई, इस पर उन्होंने अपने पद से इस्तीफा देने तक की धमकी दे डाली। बाद में सेमिनार आयोजकों की ओर से माफी मांगने पर मामला शांत हुआ। इधर, आज दिनभर परिसर में शांति व्यवस्था बनाने के लिए पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया था। छात्र संघ के पूर्व सचिव पंकज…
Read Moreकांवड़ यात्रा के चलते बसों का रूट बदला
हल्द्वानी। कांवड़ यात्रा के चलते रोडवेज बसों के रूट में परिवर्तन किया गया है। यह बसें अब दिल्ली के लिए वाया मेरठ होकर जाएंगी। इस रूट से जाने पर दिल्ली की दूरी 69 किलोमीटर बढ़ जाएगी। साथ ही ज्यादा किराया भी देना होगा। परिवहन निगम दिल्ली रूट पर सबसे ज्यादा 75 बसों का संचालन करता है। यह बसें रामपुर-मुरादाबाद-गजरौला होते हुए दिल्ली जाती है। यह रूट छोटा होने के साथ तुलनात्मक तौर पर बेहतर है, पर कांवड़ यात्रा के चलते शनिवार से रूट में बदलाव कर दिया गया। रोडवेज बसों…
Read Moreस्नूकर ने हल्द्वानी में मचाई धूम
हल्द्वानी। अंग्रेजों के स्नूकर गेम ने हल्द्वानी में भी धूम मचा रखी है। युवा एक तरह से स्नूकर के दीवाने हो गए हैं। युवाओं में जबर्दस्त क्रेज के चलते हल्द्वानी में स्नूकर गेम के आधा दर्जन से ज्यादा क्लब खुल गए, जिसमें युवाओं से मोटी फीस वसूलकर स्नूकर खिलाया जाता है। पुरानी फिल्मों में अक्सर कलाकार स्नूकर गेम खेलते देखे जाते हैं। यह गेम 19 वीं सदी में भारत लाया गया था। तब भारत में तैनात ब्रिटिश सशस्त्रबलों के बीच इस गेेम की काफी लोकप्रियता थी। 1930 के दशक में…
Read Moreसात गाय बेच दून पहुंच पाए महात्मा
देहरादून। केदारघाटी स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर के पुजारी रामदेव गिरि (68) ने सीने पर पत्थर रखकर अपनी गौशाला की सात गायें बेचीं तब दून अस्पताल तक पहुंच पाए। आपदा में वह घायल हो गए थे, उनके सिर पर चोट आई है जिससे शरीर के बाईं तरफ का हिस्सा सुन्न पड़ गया है। प्राइवेट वाहन चालक ने उनसे 17 हजार रुपये किराया लिया। पुजारी रामदेव गिरि का दून अस्पताल में एक महीने से इलाज चल रहा है। पहले उन्हें वार्ड नंबर 16 के बेड नंबर 17 पर भर्ती किया गया था।…
Read Moreकांग्रेस ने चुनाव जीता नहीं ‘छीना’
नई टिहरी। भाजपा ने जिला सहकारी बैंक प्रबंध समिति के चुनाव में कांग्रेस पर संविधान विरोधी काम करने का आरोप लगाया है। पार्टी ने कहा कि कांग्रेस ने निदेशक मंडल का चुनाव जीता नहीं बल्कि सत्ता के बल पर छीना है। पार्टी अंतिम प्रकाशन सूची जारी होने के बाद नरेंद्रनगर का चुनाव स्थगित करने के मामले को लेकर न्यायालय में चुनौती देगी। भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद सुयाल ने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि कांग्रेस ने सहकारिता चुनाव में सत्ता का दुरूपयोग किया है। अपनी हार-जीत को देखते हुए चुनाव कार्यक्रम…
Read Moreटिहरी में सुरीरा और उत्तरकारी में रावत बने डीसीबी अध्यक्ष
नई टिहरी/ उत्तरकाशी। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष के चुनाव में टिहरी में रजनीकांत सुरीरा और उत्तरकाशी में रणवीर सिंह रावत अध्यक्ष चुने गए। उपाध्यक्ष और विभिन्न समितियों के प्रतिनिधियों का भी चयन किया गया। शनिवार को हुए चुनाव को लेकर टिहरी में उस समय रोचक स्थिति बन गई जब कांग्रेस नेता रजनीकांत सुरीरा और देवी सिंह चौहान ने अध्यक्ष पद पर दावेदारी की। नरेंद्रनगर के विधायक सुबोध उनियाल, प्रतापनगर के विधायक विक्रम नेगी और जोत सिंह बिष्ट आदि के प्रयासों के बाद भी एक नाम पर सहमत नहीं बन…
Read Moreकांग्रेस ने चुनाव जीता नहीं ‘छीना’
नई टिहरी। भाजपा ने जिला सहकारी बैंक प्रबंध समिति के चुनाव में कांग्रेस पर संविधान विरोधी काम करने का आरोप लगाया है। पार्टी ने कहा कि कांग्रेस ने निदेशक मंडल का चुनाव जीता नहीं बल्कि सत्ता के बल पर छीना है। पार्टी अंतिम प्रकाशन सूची जारी होने के बाद नरेंद्रनगर का चुनाव स्थगित करने के मामले को लेकर न्यायालय में चुनौती देगी। भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद सुयाल ने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि कांग्रेस ने सहकारिता चुनाव में सत्ता का दुरूपयोग किया है। अपनी हार-जीत को देखते हुए चुनाव कार्यक्रम…
Read Moreटिहरी झील का जलस्तर पहुंचा चरम पर
नई टिहरी। टिहरी बांध की झील का जलस्तर आरएल 815.35 मीटर पहुंच गया है। टीएचडीसी प्रशासन से सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्पिलवे के दो गेट से पानी का डिस्चार्ज शुरू कर दिया है। जिससे ज्यादा बारिश होने पर जलभराव को स्थिर रखने में मदद मिल सकेगी। पानी डिस्चार्ज के बाद गंगा में जलस्तर बढ़ने की संभावना है। झील का जलस्तर इस समय अपने चरम पर पहुंच गया है। प्रशासन की ओर से आरएल 825 मीटर तक जलभराव करने की अनुमति दिए जाने के बाद टीएचडीसी ने स्पिलवे के…
Read Moreदरकने लगी बैतरणी की चट्टानें
गोपेश्वर। नगर मुख्यालय के समीप बैतरणी क्षेत्र की चट्टानें भी दरकने लगी हैं, जिससे यहां मौजूद भवनों को खतरा पैदा हो गया है। गोपेश्वर के समीप घना बांज का जंगल स्थित है। इसके ठीक नीचे गैर पुल से भूस्खलन हो रहा है। यहां चट्टान पर बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गई हैं, जिससे बैतरणी और गैर क्षेत्र के लोग सहमे हुए हैं। स्थानीय निवासी ओम प्रकाश नेगी का कहना है कि यदि यहां जगह-जगह सुरक्षा दीवार निर्मित नहीं की गई, तो भूस्खलन से बड़ा हादसा हो सकता है।
Read More