चिन्यालीसौड़(उत्तरकाशी)। टिहरी बांध की झील का बढ़ता हुआ पानी परेशानी का सबब बन गया है। जलागम क्षेत्रों में बारिश से झील का जलस्तर निरंतर बढ़ता जा रहा है। ज्यादा पानी छोड़ते हैं तो ऋषिकेश और हरिद्वार आदि क्षेत्रों में में बाढ़ का खतरा बढ़ जाता है और नहीं छोड़ेंगे तो चिन्यालीसौड़ क्षेत्र में हालात बिगड़ने लगेंगे। भले ही बांध प्रशासन टिहरी बांध के स्पिल-वे से अतिरिक्त पानी छोड़ रहा है, लेकिन बारिश के साथ झील में पानी बढ़ता जा रहा है। ऋषिकेश, हरिद्वार क्षेत्र में बाढ़ के खतरे को देखते…
Read MoreCategory: Uttarakhand
गोदामों में सड़ रही राहत सामग्री
उत्तरकाशी। आपदा के 50 दिन बाद भी रास्ते न खुल पाने से गांवों तक खाद्यान्न एवं राहत सामग्री नहीं पहुंच पा रही है। फलस्वरूप जिला मुख्यालय सहित अन्य स्थानों पर बने गोदाम राहत सामग्री से अटे पड़े हैं। बोरियों में पैक राहत सामग्री सड़ रही है। आजकल प्रशासन इसी सामग्री को खच्चरों के माध्यम से भटवाड़ी क्षेत्र में भेज रहा है। आपदा पीड़ितों की मदद के लिए देश-विदेश की स्वयंसेवी संस्थाओं की ओर से भेजी जा रही राहत सामग्री प्रशासन के गोदामों में जमा करा दी गई। कई गोदाम राहत…
Read Moreबारिश ने कई जगह रोके वाहनों के पहिए
उत्तरकाशी। जिले के कई हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहने से आपदा प्रभावित इलाकों में हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। गंगोत्री राजमार्ग की हालत बद से बदतर होने के कारण अलग-थलग पड़े क्षेत्रों की समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। शनिवार की रात हुई बारिश से बंदरकोट और बड़ेथी के पास भूस्खलन से गंगोत्री राजमार्ग अवरुद्ध हो गया। हालांकि बीआरओ ने रविवार को दोपहर से पहले यातायात चालू कर दिया, लेकिन अब भी हल्की बरसात यहां यातायात में बाधा डाल रही है। गंगोरी से गरमपानी…
Read Moreखंडहर बनकर रह गया लोनिवि का बारूद घर
रानीखेत। सरकारी संपत्ति को लेकर महकमा कितना संजीदा है यह रानीखेत-हल्द्वानी मार्ग पर पन्याली के ऊपर वीरान जंगल में स्थापित लोनिवि के बारूद (कारतूस) घर से लगाया जा सकता है। देखरेख के अभाव में खंडहर में तब्दील हो रहा यह भवन अब अराजक तत्वों के लिए अय्याशी का अड्डा बनकर रह गया है। बताया जाता है कि मानकों के अनुसार भवन का निर्माण नहीं होने के कारण इसका उपयोग नहीं हो सका। पूर्व में मोटर मार्ग निर्माण में चट्टानों को तोड़ने के लिए बारूद का इस्तेमाल किया जाता था। कारतूसों…
Read Moreचिराग फाइनल में, कुहु बाहर
अल्मोड़ा। कोचीन में चल रही आल इंडिया प्राइजमनी बैडमिंटन प्रतियोगिता में अल्मोड़ा (उत्तराखंड) के चिराग सेन अंडर 17 आयु वर्ग के एकल और युगल के फाइनल में पहुंच गए हैं। जबकि कुहु गर्ग सेमीफाइनल में पराजित होकर प्रतियोगिता से बाहर हो गई हैं। उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि अंडर-17 आयु वर्ग में चिराग सेन ने जबर्दस्त प्रदर्शन किया है। एकल वर्ग के सेमीफाइनल मैच में चिराग सेन ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए देश के नंबर दो खिलाड़ी आंध्र प्रदेश के राहुल यादव…
Read Moreआपदा प्रबंधन में दक्ष होंगे स्कूली बच्चे
बागेश्वर। जिले में दैवीय आपदाओं की दृष्टि से संवेदनशील जिन दो सौ स्कूल, कालेजों का राष्ट्रीय विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के लिए चयन किया गया है, वहां के पांच सौ शिक्षकों को आपदा प्र्रबंधन और बचाव का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसकी शुरुआत पांच अगस्त को बागेश्वर ब्लाक से होगी। राष्ट्रीय आपदा प्रबंध प्राधिकरण ने देश के 22 प्रांतों में 43 जिलों के कुल 8600 स्कूलों को आपदा की दृष्टि से संवेदनशील माना है। इनमें उत्तराखंड का बागेश्वर और रुद्रप्रयाग जिला भी शामिल है। बागेश्वर में प्राइमरी से लेकर इंटर तक के…
Read Moreमदद को आगे बढ़ रहे हैं हाथ
पिथौरागढ़/डीडीहाट। आपदा राहत कार्य को लेकर लोगों के हाथ बढ़ रहे हैं। बनारस के श्री सर्वेसरि समूह बाबा भगवान राम ट्रस्ट के सौजन्य से शनिवार को चार ट्रक सामग्री मुनस्यारी, धारचूला, बलुवाकोट आदि क्षेत्रों के लिए भेजी गई। उक्रांद नेता चंद्रशेखर पुनेड़ा ने बताया कि राहत कार्य के सही संचालन में चंद्रशेखर कापड़ी, कैलाश भट्ट, चंद्री चंद, चंचल सिंह ऐरी आदि मदद करेंगे। राहत किट में टैंट, रेनकोट सहित कई सामग्री हैं। उधर एसएसबी और मानव सेवा संस्थान गोरखपुर के तत्वावधान में तवाघाट के 25 परिवारों को राहत प्रदान की।…
Read Moreनोटिस जारी होने से भड़के आपदा प्रभावित
धारचूला। तहसील प्रशासन ने आपदा प्रभावितों को मुुआवजे के चेक वापस करने का नोटिस जारी किया है। आपदा प्रभावितों ने इसके विरोध में उप जिलाधिकारी का घेराव कर प्रदर्शन किया। एसडीएम ने प्रभावितों को उचित कार्यवाही का भरोसा दिया है। आन सिंह रोकांया और राम सिंह जेठा के नेतृत्व में उप जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे आपदा प्रभावितों ने कहा कि कई आपदा प्रभावित मुआवजा राशि मिलने के इंतजार में धारचूला में रुके हुए हैं। उप जिलाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि धारचूला में आपदा प्रभावितों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा…
Read Moreपपदेव में फटा बादल,मकान में घुसा मलबा
पिथौरागढ़। पपदेव में शुक्रवार की रात बादल फट गया। बादल फटने से एक मकान में भारी मात्रा में मलबा घुस गया। इसके अलावा खेत में भी कटाव हुआ। राजस्व और आपदा नियंत्रण विभाग की टीम ने शनिवार को मौका मुआयना किया। राजस्व विभाग ने पड़ित परिवार को आठ हजार रुपये की मदद की। पिथौरागढ़ में बीती रात 17 एमएम बारिश हुई। पपदेव में रात करीब 12.30 बजे बादल फट गया। जिला आपदा नियंत्रण अधिकारी आरएस राणा ने बताया कि बादल फटने से तेजी से बारिश का पानी और मलबा आ…
Read Moreसिमायल रैक्वाल में अवैध खनन कारोबारी पकड़ से दूर
भीमताल। सिमायल रैक्वाल गांव में पहाड़ी काटकर अवैध खनन करने वालों के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। राजस्व पुलिस की ढिलाई के चलते माफिया खुलेआम घूम रहे हैं, जबकि प्रशासनिक अफसर अवैध खनन की जानकारी मिलने पर कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं। शुक्रवार को अमर उजाला ने सिमायल गांव में दूसरे केदारनाथ की तैयारी शीर्षक के साथ सिमायल रैक्वाल गांव में हो रहे अवैध खनन की खबर को प्रमुखता से छापा था। इसके बाद राजस्व विभाग के अधिकारियों से लेकर खनन माफिया में हड़कंप मच…
Read More