जड़ी-बूटी दिवस के रूप में मनाया बालकृष्ण का जन्म दिवस

नई टिहरी। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण का जन्म दिवस जड़ी-बूटी दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने औषधीय पौधे रोपकर देश को आयुर्वेद के क्षेत्र में आगे ले जाने का संकल्प लिया। बौराड़ी में आयोजित कार्यक्रम में भारत स्वाभिमान के संरक्षक सुरेंद्र सिंह रावत ने बच्चों से अपील की कि वे अपने जन्म दिवस को पाश्चात्य संस्कृति के अनुरूप न मनाकर भारतीय संस्कृति और पौधरोपण करके मनाएं। जिससे देश की संस्कृति को बचाए रखा जा सकेगा। जिला संयोजक कमल सिंह महर ने कार्यक्रम में…

Read More

नारायणबगड़ में अब चावल का संकट

कर्णप्रयाग। नारायणबगड़ ब्लाक में जहां बारिश संकट बनकर बरसी वहीं अब प्रशासन की लापरवाही से यहां चावल का संकट बन रहा है। जुलाई में यहां एपीएल उपभोक्ताओं के लिए चावल ही नसीब नहीं हुआ तो बीपीएल, अंत्योदय के उपभोक्ताओं को भी आधा कोटा ही मिल पाया है। आपदा से सबसे अधिक थराली तहसील का नारायणबगड़ ब्लाक प्रभावित हुआ है। यहां सड़क, पैदल मार्ग बंद होने से गांवों में खाद्यान्न संकट गहरा गया था लेकिन अब विभागीय लापरवाही भी कोढ़ में खाज का काम कर रही है। जुलाई में यहां एपीएल…

Read More

बदरीनाथ हाईवे पर आया टनों मलबा, दिनभर आवाजाही ठप

गोपेश्वर/कर्णप्रयाग। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग रविवार को मैठाणा में टनों मलबा आने से अवरुद्ध हो गया। माल लेकर आ रहा एक ट्रक भी मलबे में फंस गया। बीआरओ के मजदूर 11 घंटे की मशक्कत के बाद इस ट्रक को निकाल सके। भू धंसाव होने से देर शाम तक भी मोटर मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए नहीं खोला जा सका। शनिवार देर रात बारिश से मैठाणा में भू धंसाव होने से बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध हो गया। इस दौरान एक ट्रक भी मलबे में फंस गया। मोटर मार्ग पर भू…

Read More

कैलास मानसरोवर से लौटे यात्रियों का स्वागत

लोहाघाट। नगर से कैलास मानसरोवर तीर्थयात्रा में गए श्रद्धालुओं का यहां पहुंचने पर स्वागत किया गया। इन लोगों ने नेपाल के रास्ते कैलास मानसरोवर की यात्रा की। दल में फार्मासिस्ट कुलदीप राय, कोलीढेक के मोहन सिंह ढेक, उनकी धर्मपत्नी पुष्पा ढेक शामिल हैं। श्रीमती पुष्पा जिले की पहली महिला हैं जिन्होंने मानसरोवर तीर्थयात्रा की है। ढेक दंपति ने कैलास मानसरोवर, कैलास पर्वत और गौरीकुंड का जल अपने साथ लाकर यहां के प्रसिद्ध ऋषेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की, जबकि तीसरे यात्री कुलदीप राय पूर्ण विधिविधान के साथ सोमवार…

Read More

भाजपा के बाफिला बने डीसीबी के अध्यक्ष

पिथौरागढ़। भाजपा के दल बहादुर बाफिला पिथौरागढ़ जिला सहकारी बैंक (डीसीबी) के अध्यक्ष होंगे। उन्होंने कांग्रेस के हयात चंद को चार वोटों से पराजित कर लगातार दूसरी बार इस कुर्सी पर कब्जा किया। उपाध्यक्ष पद पर भी भाजपा का कब्जा रहा। इस कुर्सी पर मनोज सामंत निर्विरोध रूप से चुने गए। निर्वाचन अधिकारी एसडीएम अनुराग आर्या ने चुनाव नतीजों की घोषणा की। जीत के बाद भाजपा ने जुलूस निकाल जश्न मनाया। डीसीबी के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की समूची चुनाव प्रक्रिया बैंक परिसर में शनिवार सुबह से शुरू हुई। अध्यक्ष पद…

Read More

नोटिस जारी होने से भड़के आपदा प्रभावित

धारचूला। तहसील प्रशासन ने आपदा प्रभावितों को मुुआवजे के चेक वापस करने का नोटिस जारी किया है। आपदा प्रभावितों ने इसके विरोध में उप जिलाधिकारी का घेराव कर प्रदर्शन किया। एसडीएम ने प्रभावितों को उचित कार्यवाही का भरोसा दिया है। आन सिंह रोकांया और राम सिंह जेठा के नेतृत्व में उप जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे आपदा प्रभावितों ने कहा कि कई आपदा प्रभावित मुआवजा राशि मिलने के इंतजार में धारचूला में रुके हुए हैं। उप जिलाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि धारचूला में आपदा प्रभावितों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा…

Read More

मॉडर्न स्कूल ने कब्जाई ट्राफी

चंपावत। अंडर-14 फुटबॉल प्रतियोगिता के खिताब पर माडर्न स्कूल ने कब्जा जमाया। फाइनल मुकाबले में उसने सनशाइन पब्लिक स्कूल को दो गोल से मात दी। विजेता और उप विजेता टीम को मुख्य अतिथि पूर्व दुग्ध संघ अध्यक्ष सुनील साह ने पुरस्कृत किया। इसके अलावा छात्राओं का फुटबॉल का प्रदर्शनी मैच भी खेला गया। स्पोर्ट्स क्लब के तत्वावधान में गोरलचौड़ मैदान पर हुआ फाइनल मुकाबला बेहद कांटे का रहा। पहले हाफ में दोनों ही टीम के खिलाड़ी गोल करने के जूझते रहे। लेकिन कोई भी टीम गोल करने में कामयाब नहीं…

Read More

उर्वरक की दुकानों में छापा, दो को नोटिस

रुद्रपुर। कृषि विभाग ने कीटनाशक और उर्वरकों की गुणवत्ता परखने को दुकानों में छापे मारे। इस दौरान 12 नमूने लिए। तीन दुकानें बंद पाए जाने पर उन्हें नोटिस भेज दिया गया है। शासन के निर्देश के क्रम में मुख्य कृषि अधिकारी पीके सिंह की अध्यक्षता में गठित टीम ने बरहैनी, बेरिया दौलत और बांसखेड़ा स्थित कीटनाशक व उर्वरकों की दुकानों में छापेमारी की। इससे दुकानदारों में खलबली मच गई। तीन दुकानदार टीम को करीब आता देख दुकान बंद कर मौके से खिसक लिए। गुणवत्ता में संदेह होने पर कीटनाशक और…

Read More

बिलों की वसूली स्थगित करने की मांग

काशीपुर। कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) ने ट्यूबवेलों के बिलों की वसूली एक साल के लिए स्थगित करने, बैंकों का ब्याज माफ करने की मांग की। रुद्रपुर मार्ग स्थित एक होटल सभागार में ग्रामीण मंडल कांग्रेस अध्यक्ष आनंद पाल सिंह चौहान की अध्यक्षता में ग्रामीण मंडल कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में कांग्रेस संगठन द्वारा जारी कार्यक्रमों का गांव स्तर पर आयोजन करने, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुटने, संपूर्ण प्रदेश को आपदा ग्रस्त घोषित है। लिहाजा एक साल के लिए किसानों से ट्यूबवेलों के बकाया बिल की वसूली स्थगित करने, बैंकों…

Read More

हेलीकाप्टर से एसडीएम के परिजन रुद्रप्रयाग रवाना

रुद्रपुर। रेस्क्यू आपरेशन के दौरान लापता रुद्रपुर निवासी पीसीएस अधिकारी के परिजनों की इच्छा पर उन्हें हेलीकाप्टर द्वारा रुद्रप्रयाग ले जाया गया। जबकि शनिवार को हेलीकाप्टर मौसम की खराबी के कारण पुलिस लाइन नहीं पहुंच पाया था। आवास विकास नई पानी की टंकी निवासी किशन लाल अरोरा के बड़े पुत्र अजय अरोरा अल्मोड़ा में एसडीएम हैं। इन दिनों उनकी ड्यूटी केदारनाथ में आपदा ग्रस्त क्षेत्रों में लगी है। बीते बुधवार को रेस्क्यू आपरेशन के दौरान पानी के तेज बहाव में आकर वह लापता हो गए थे। इस पर उनके परिजनों…

Read More