पौड़ी। निरीक्षण के दौरान सबधरखाल की शराब की दुकान में अनियमितता मिलने उपजिलाधिकारी ने दुकान स्वामी के खिलाफ जुर्माना करने की संस्तुति की है। उपजिलाधिकारी पीएल शाह ने बताया कि निरीक्षण के दौरान सबधरखाल की शराब की दुकान में एक पेटी चार बोतल शराब बिना बैच लगे पाई गई। इसके अलावा दुकान के सेल्समैन दुकान में स्टाक रजिस्टर भी उपलब्ध नहीं करा पाए, जिस पर उन्होंने डीएम को पत्र लिखकर दुकान के स्वामी के खिलाफ 10 हजार के जुर्माने की संस्तुति की है।
Read MoreCategory: Uttarakhand
रामेश्वर में पूजन से मिलती है अलौकिक अनुभूति
पिथौरागढ़। भगवान श्रीराम द्वारा स्थापित रामेश्वर के शिव मंदिर का खास स्थान है। महर्षि वेद व्यास द्वारा रचित स्कंद पुराण के मानसखंड में रामेश्वर सहित कई धर्मस्थलों का विस्तार से वर्णन है। यहां पूजन करने से अलौकिक अनुभूति के साथ ही पुण्य की प्राप्ति होती है। मानसरोवर झील से निकली सरयू और परशुराम द्वारा खोजी गई रामगंगा के संगम पनार में स्थित शिव मंदिर को भगवान राम ने स्वर्गारोहण के समय स्वयं स्थापित किया था। स्कंदपुराण के मानसखंड में इसका उल्लेख है।- तस्माद्दशगुणं पुण्यं पूज्य रामेश्वरं स्मृतम वैद्यनाथाच्छतगुणं सेतुबंधन्धात्ततैव च…
Read Moreकैनन साइबर ने सीटी इलेवन को रौंदा
पिथौरागढ़। स्थानीय देवसिंह मैदान में स्व. हरलाल शाह ठुलघरिया मेमोरियल फुटबाल प्रतियोगिता की धूम रविवार को भी जारी रही। यहां खेले गए एक अहम मुकाबले में कैनन साइबर कैफे ने सीटी इलेवन को दो के मुकाबले छह गोल से करारी शिकस्त दी। निर्णायक की भूमिका में नंदन सिंह चुफाल, हेमंत मेहता और गोकुल रौतेला शामिल थे। इससे पूर्व मुख्य अतिथि अजय ठाकुर ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। उदयमान खिलाड़ियों को उचित मंच देने के लिए इस प्रकार की प्रतियोगिताओं की आवश्यकता पर जोर दिया। इस मौके…
Read Moreबेरोजगारों ने दी आमरण अनशन की चेतावनी
पिथौरागढ़। टीईटी (शिक्षण पात्रता परीक्षा) प्रशिक्षित बेरोजगार संगठन ने इस महीने की आखिरी तारीख तक विशिष्ट बीटीसी की विज्ञप्ति जारी नहीं होने पर आमरण अनशन की चेतावनी दी है। बेरोजगारों ने नियुक्ति में आयु सीमा पार कर रहे बेरोजगारों को प्राथमिकता देने की मांग की है। नगर के रामलीला मैदान में टीईटी प्रशिक्षित बेरोजगार संगठन के जिलाध्यक्ष हीरा सिंह खड़ायत की अध्यक्षता में हुई बैठक में बेरोजगारों की तमाम समस्याओं पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि इस समय जिले में टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके बेरोजगारों की संख्या…
Read Moreआपदा में अनाथ हुए 100 बच्चों को गोद लेगा आर्य समाज
हल्द्वानी। आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तराखंड की प्रांतीय बैठक में प्रदेश में आई आपदा में अनाथ हुए एक सौ बच्चों को गोद लेने का निर्णय लिया गया। इन्हें देहरादून स्थित स्वामी श्रद्धानंद बाल वनिता आश्रम में रखा जाएगा। बैठक की अध्यक्षता करते हुए आर्य समाज प्रतिनिधि सभा उत्तराखंड के प्रधान हजारी लाल ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने आर्य समाज को एक सौ बच्चे गोद देने का आश्वासन दिया है। पंद्रह बच्चे अब तक संस्था को दिए जा चुके हैं। इसके साथ ही आर्य समाज ने एक सौ…
Read Moreजलागम के सरकारी भवनों को बना दिया रैन बसेरा
भीमताल। जहां एक ओर जमीन और भवन के अभाव में भीमताल में कई सरकारी योजनाएं फाइलों में धूल फांक रहीं हैं वहीं दूसरी ओर तल्लीताल के समीप बेशकीमती सरकारी भवनों पर कब्जा कर कुछ लोगों ने इसे अपना आशियाना बना डाला है। इसके बावजूद न तो इन भवनों से कब्जा छुड़ाया जा रहा है और न ही इन भवनों का सरकार और उससे संबंधित महकमें कहीं उपयोग कर रहे हैं। देखरेख के अभाव में अब यह भवन जर्जर स्थिति में पहुंच चुके हैं। बताते चलें कि वर्ष 1990 के शुरूआती…
Read Moreअपर शारदा में होगा खनन
हल्द्वानी। अपर शारदा नदी में खनन की योजना है। इसकी संभावना तलाशने को लेकर जल्द ही केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की टीम आएगी, इसके बाद ही खनन पर फैसला हो सकेगा। हल्द्वानी वन प्रभाग के अंतर्गत चंपावत जिले में शारदा नदी में खनन होता है। केंद्रीय वन मंत्रालय की वर्तमान में जो अनुमति दी है, उसमें केवल डाउन शारदा में ही खनन हो पा रहा है, जबकि लोगों की मांग है कि अपर शारदा में खनन किया जाए। इससे नदी के बहाव और कटाव में भी प्रभाव पड़ सकता…
Read Moreममता की रिपोर्ट आज होगी सार्वजनिक
हल्द्वानी। नवजात की मौत और मां की बच्चेदानी निकालने के मामले में चल रही जांच रिपोर्ट सोमवार को सार्वजनिक हो सकती है। डाक्टरों ने अपनी रिपोर्ट शनिवार को मेडिकल कालेज के प्राचार्य को सौंप दी थी। उधर, एसटीएच के गेट पर धरना जारी है। रविवार को क्रमिक अनशन पर अनिल भट्ट बैठे। पीड़ित परिजनों ने चेतावनी दी है कि आज रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई तो प्राचार्य का घेराव किया जाएगा। आठ जुलाई को कुसुमखेड़ा निवासी ममता भट्ट के नवजात बच्चे की मौत और ममता की बच्चेदानी निकालने के मामले…
Read Moreबारह बजते ही मंदिरों में उमड़े भक्त
श्रावण शिवरात्रि पर भगवान महादेव के अभिषेक की परंपरा तो हर साल निभाई जाती है, लेकिन इस बार शिवरात्रि का महत्व इसलिए अधिक है कि यह सोमवार को है। ऐसे में भोले बाबा की असीम कृपा का लाभ लेने मध्य रात्रि से ही भक्त मंदिरों में उमड़ पड़े। रात 12 बजे से ही महादेव का अभिषेक शुरू हो गया, जो सोमवार को दिनभर चलता रहेगा। टपकेश्वर महादेव मंदिर गढ़ी-कैंट स्थित टपकेश्वर महादेव मंदिर में रात 12 बजे से कांवड़ियों ने जल चढ़ाना शुरू कर दिया। सोमवार शाम यहां भोलेनाथ का…
Read More60 लाख में मिली फर्जी आडिट रिपोर्ट !
धांधली और कृषि विभाग एक दूसरे के पर्याय से बन गए हैं। ढेंचा बीज, ऊधमसिंह नगर में भूमि संरक्षण कार्यों में घपले के बाद अब विभागीय आडिट कार्य में भी फर्जीवाड़ा सामने आ रहा है। बंजर भूमि विकास और हरियाली योजनाओं के आडिट के लिए विभाग ने कृषि वित्त निगम से आडिट कराया। लेकिन, इस काम के लिए 60 लाख रुपये लेने के बावजूद निगम ने कृषि निदेशालय को बिना सक्षम अधिकारी के हस्ताक्षर की आडिट रिपोर्ट भेज दी। ऐसे में इस रिपोर्ट पर सवाल खड़े होने लगे हैं। मामला…
Read More