हरिद्वार। स्वामी रामदेव ने कहा कि अब आयुर्वेद से विश्व का कायाकल्प होगा। जिस सावन में जड़ी-बूटियों की सर्वाधिक पैदावार होती है उस मास में विश्व को बदलने का अभियान शुरू किया जा रहा है। बाबा ने कहा, आयुर्वेद और योग इस दुनिया को बदल देंगे। पतजंलि में रविवार को (चार अगस्त) आचार्य बालकृष्ण का जन्म दिवस जड़ी-बूटी दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान भाभा एटेमिक रिसर्च सेंटर एवं पतजंलि बायो रिसर्च इंस्टीट्यूट के बीच एक अनुबंध पर अंतिम मोहर लगी। सहमति बनी दोनों संस्थाएं अब विषमुक्त खेती,…
Read MoreCategory: Uttarakhand
खनन माफिया ने फिर दिखाया दुस्साहस
पथरी। जिले में खनन माफिया का दुस्साहस इस कदर बढ़ गया है कि वह अधिकारियों पर भी हमला करने से नहीं डर रहे हैं। शनिवार रात हरिद्वार के नायब तहसीलदार की कार को खनन सामग्री से लदी ट्रैक्टर से टक्कर मारने की कोशिश की गई। छापा मारने गई टीम ने आरोपी चालक का पीछा किया लेकिन वह भागने में कामयाब रहा। ट्रैक्टर सीज कर दिया गया है। देर रात नायब तहसीलदार सुदेश कुमार टीम के साथ अवैध खनन के खिलाफ अभियान चला रहे थे। इसी बीच टीम को सूचना मिली…
Read Moreघनसाली फीडर से जुड़ेंगे लमगौंडी, गुप्तकाशी
रुद्रप्रयाग। जिला प्रशासन ने जिले में विद्युत आपूर्ति सुधारने की हिदायत ऊर्जा निगम को दी है। जिलाधिकारी दिलीप जावलकर ने निगम के ईई को अनियमित रोस्टिंग की समस्या दूर करने और केदारघाटी के बांगर, गौरीगांव, मुंडकटिया गांव में शीघ्र विद्युत आपूर्ति सुचारु करने के निर्देश दिए हैं। श्रीनगर-रुद्रप्रयाग के बीच छातीखाल में भूस्खलन की समस्या को देखते हुए डीएफओ के साथ संयुक्त सत्यापन कर पेड़ों के कटान के निर्देश दिए हैं। 16, 17 जून की आपदा से जिले के अधिकांश हिस्सों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई थी। अभी भी…
Read Moreनौला पानी, सिल्ली में फिर हुआ हाईवे बंद
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिल्ली और नौला पानी में रोजाना यातायात अवरुद्ध हो रहा है। रविवार सुबह भी दोनों स्थानों पर राजमार्ग मलबा आने से अवरुद्ध हो गया। बीआरओ ने मलबे की सफाई कर पूर्वाह्न 10.45 बजे से वाहनों की आवाजाही शुरू कराई। इस मार्ग पर सिर्फ छोटे वाहन चल पा रहे हैं।
Read Moreसोनप्रयाग से केदारनाथ जाने का रास्ता मुश्किल
रुद्रप्रयाग। सोनप्रयाग से केदारनाथ चढ़ने में जहां पहले एक दिन भी नहीं लगता था। आपदा के बाद केदारनाथ जाने में तीन दिन लग रहे हैं। 10 मीटर का पैच पार करने में पांच मिनट लग रहे हैं। रास्ता भी ऐसा कि पांव फिसला नहीं कि सीधे नदी में जा गिरे। राहत आयुक्त डा. बीवीआरसी पुरुषोत्तम के नेतृत्व में गौरीकुंड से केदारनाथ तक पैदल मार्ग का विकल्प तलाशने निकली टीम ने यही अनुभव किया। सोनप्रयाग से आगे गौरीकुंड तक केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग ध्वस्त होने से टीम ने सोनप्रयाग से पैदल सफर…
Read Moreमृतकों की शांति को रुद्राभिषेक अनुष्ठान शुरू
गुप्तकाशी। केदारनाथ त्रासदी में मृत लोगाें की आत्मा की शांति के लिए विद्याधाम आश्रम गुप्तकाशी में स्थानीय पुरोहिताें और जनता की ओर से तीन दिवसीय रुद्राभिषेक अनुष्ठान किया जा रहा है। अनुष्ठान आयोजक आनंदमणि सेमवाल, यदोनंदन माहेश्वरी, सुंदर लाल सेमवाल और पिनाकीधर सेमवाल ने बताया कि अनुष्ठान आयोजन का केदारनाथ त्रासदी में मरे लोगाें की शांति के साथ ही भगवान शिव के क्रोध को शांत करवाना है।
Read Moreनशे में धुत्त एबीडीओ का उत्पात, गिरफ्तार
भराड़ी (बागेश्वर)। बाजार में शराब पीकर उत्पात मचाने पर पुलिस ने कपकोट के सहायक खंड विकास अधिकारी (एबीडीओ) और उसके चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। एबीडीओ पर मनमाने ढंग से आपदा राहत सामग्री बांटने का भी आरोप है। कपकोट ब्लाक के सहायक खंड विकास अधिकारी मोहन सिंह माहरा को विकास भवन से संबद्ध किया गया है। शुक्रवार को वह अपनी कार से भराड़ी बाजार गया था। कार उसका चालक किशन गिरि चला रहा था। पुलिस के अनुसार एबीडीओ शराब के नशे में था…
Read Moreविद्यालय परिसर तक पहुंचा सड़क का मलबा
कपकोट। बारिश के कारण पूरे क्षेत्र में विद्यालयों और आवासीय मकानों को खतरा बढ़ रहा है, लोग भयभीत हैं। रिखाड़ी-बाछम मोटर मार्ग के मलबे से कर्मी में विद्यालय भवन और आंगनबाड़ी केंद्र को नुकसान हो सकता है। सामाजिक कार्यकर्ता गोकुलदेव ने प्रशासन से इस मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग की है। विकासखंड के कई इलाकों में भूस्खलन के कारण आवासीय भवन खतरे की जद में आ रहे हैं। लोग भयभीत हैं। भराड़ी के समीप पिछले दिनों बादल फटने के बाद घरों के आसपास आया मलबा दुर्घटना को दावत…
Read Moreसमडर के ग्रामीणों ने पहली बार देखा डाक्टर
बागेश्वर। लगभग एक हजार की आबादी वाले उच्च हिमालय के समडर और बोर बलड़ा क्षेत्र में पहली बार किसी डाक्टर के कदम पड़े। वह भी तब, जबकि आपदा के कारण यहां के रास्तों में पग-पग पर खतरा बना हुआ है और यहां आवागमन बंद है। कपकोट के डा. मनीष पंत वहां पहुंचने वाले पहले चिकित्सक हैं। बोर बलड़ा और समडर जैसे इलाकों में सामान्य दिनों में भी लंबी पद यात्राएं करनी पड़ती हैं। इस बीच आपदा से पैदल पुल बह जाने के कारण यह इलाका कटा हुआ है। लोगाें की…
Read Moreनिरीक्षण में अनियमितता मिली, जुर्माना लगेगा
पौड़ी। निरीक्षण के दौरान सबधरखाल की शराब की दुकान में अनियमितता मिलने उपजिलाधिकारी ने दुकान स्वामी के खिलाफ जुर्माना करने की संस्तुति की है। उपजिलाधिकारी पीएल शाह ने बताया कि निरीक्षण के दौरान सबधरखाल की शराब की दुकान में एक पेटी चार बोतल शराब बिना बैच लगे पाई गई। इसके अलावा दुकान के सेल्समैन दुकान में स्टाक रजिस्टर भी उपलब्ध नहीं करा पाए, जिस पर उन्होंने डीएम को पत्र लिखकर दुकान के स्वामी के खिलाफ 10 हजार के जुर्माने की संस्तुति की है।
Read More