सितारगंज। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने चंदन की लकड़ी से भरी मारुति जेन कार को कब्जे में लेकर उसमें सवार चार तस्करों को धर दबोचा और कार में रखे 12 गिल्टे बरामद किए। प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह धौनी ने बताया कि पकड़ी लकड़ी की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करीब 40 लाख रुपये है। रविवार की देर रात सरकड़ा चौकी पर इंचार्ज दिनेश नाथ के नेतृत्व में पुलिस टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस बीच पीलीभीत की तरफ जा रही मारुति कार जेन संख्या-यूपी78वी-3831 को पुलिस ने रोक…
Read MoreCategory: Uttarakhand
सिपाही को झांसा देकर बुलाया फिर पीटा
जसपुर। बाजार पुलिस चौकी में तैनात एक सिपाही को झांसा देकर बुलाकर एक मकान में डेढ़ घंटे तक बंधक बनाकर बुरी तरह मारा-पीटा। सिपाही की वर्दी फाड़ी और उस पर शराब उडे़ली। कोतवाली पुलिस के जवानों ने पहुंचकर मकान के दरवाजे तोड़ बेहोशी की हालत में सिपाही को छुड़ाकर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उधर गिरफ्तारी के विरोध में नगरवासियों ने कोतवाली का घेराव किया। पीएसी और पुलिस के जवानों ने…
Read Moreघटना के पीछे कोई और वजह तो नहीं!
जसपुर। दो पक्षों में झगड़े की सूचना पर पहुंचे सिपाही की पिटाई की कहानी किसी के गले नहीं उतर रही। सिपाही पिटा तो है मगर क्यों? झगड़े की सूचना सिपाही को ही क्यों दी गई? सूचना पर सिपाही अकेले क्यों गया? भीड़ ज्यादा थी तो उसने जाते ही और फोर्स क्यों नहीं बुलाई? डेढ़ घंटे तक सिपाही ने घटना का अपडेट नहीं दिया तो पुलिस क्यों बैठी रही? इसी तरह के तमाम सवाल घटना के बाद उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की कार्रवाई को गलत बताते हुए…
Read Moreघर का ताला तोड़कर लाखों के नगदी जेवर चोरी
चिन्यालीसौड़। चिन्यालीसौड़ की शक्तिपुरम कालोनी में दिन दहाड़े एक कमरे का ताला तोड़ कर चोर लाखों रुपये के आभूषण और नगदी चुरा ले गए। शक्तिपुरम कालोनी निवासी सिंचाई विभाग के स्टेनो जयनंद जोशी देहरादून गया हुआ था। रविवार की दोपहर जब पड़ोसी ने जयनंद के कमरे का ताला टूटा पाया। अंदर झांक कर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। इसकी सूचना जयनंद को दी गई। सोमवार को चिन्यालीसौड़ पहुंचे जयनंद ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि चोर 52 हजार की नगदी के साथ ही आभूषण उड़ा…
Read Moreअब जमीन से फूट रहे जलस्रोतों से खतरा
उत्तरकाशी। बाढ़ और भूकंप की त्रासदियां झेल चुका नगर क्षेत्र अब एक और मुसीबत में फंस गया है। यह मुसीबत जमीन से फूट रहे जलस्रोतों से है। कई घरों से इस तरह के जलस्रोत फूटने के बावजूद प्रशासन गंभीर नजर नहीं आ रहा है। स्थिति यह है कि अब तक मौके पर कोई अधिकारी नहीं गया। भू-वैज्ञानिकों की मानें तो इससे मकानों में दरारें पड़ने का खतरा है। पानी का रिसाव तेज होने से भारी नुकसान की संभावना से इनकार भी नहीं किया जा सकता है। पिछले वर्ष अगस्त की…
Read Moreसांसद निधि में ढाई करोड़ मिलने बाकी
अल्मोड़ा। सांसद निधि के अंतर्गत मिलने वाली प्रति वर्ष पांच करोड़ की धनराशि में से फिलहाल पिछले साल की ढाई करोड़ रुपये की दूसरी किश्त भारत सरकार से नहीं मिली है। सांसदों के आखिरी साल की निधि की राशि भी अभी आनी बाकी है। इधर अल्मोड़ा के सांसद प्रदीप टम्टा ने पिछले साल की पहली किश्त के रूप में मिली ढाई करोड़ रुपये की पूरी धनराशि आवंटित कर दी है। सांसद निधि के रूप में सांसदों को हर साल अपने क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए पांच करोड़ रुपये की…
Read Moreचिराग ने जीता रजत
अल्मोड़ा। कोचीन में आयोजित आल इंडिया जूनियर प्राइजमनी बैडमिंटन प्रतियोगिता के अंडर 17 आयु वर्ग के फाइनल मैच में उत्तराखंड के चिराग सेन को एकल और युगल मैच में हार का सामना करना पड़ा और वह खिताब हासिल करने से चूक गए। दोनों वर्गों में उन्हें एक-एक रजत पदक मिले। जबकि बालिका वर्ग में कुहू गर्ग को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। उत्तरांचल बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि अंडर-17 एकल के फाइनल मैच में चिराग सेन को उत्तर प्रदेश के अंशुल यादव से कड़े संघर्ष…
Read Moreसमय पर बीज नहीं मिला तो खेत रह जाएंगे बंजर
अल्मोड़ा। जिले के पशु अस्पतालों में पशु पालकों को दिए जाने वाले मक्का, बाजरा, एसएसजी चारा आदि बीज उपलब्ध नहीं हैं। इस कारण पशुपालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिले में 35 पशु अस्पताल हैं लेकिन एक भी अस्पताल में बीज उपलब्ध नहीं है। 1.40 लाख का बजट स्वीकृत होने के बावजूद पशुपालन विभाग ने अब तक बीज नहीं मंगाया है। पशु अस्पतालों से पशुपालकों को मक्का, लोबिया, एसएसजी चारा आदि बीज मुफ्त में दिया जाता है लेकिन इस बार जिले के 35 पशु अस्पतालों में…
Read Moreआईएएस के घर चोरी
द्वाराहाट। चोरों ने उत्तर प्रदेश में तैनात वरिष्ठ आईएएस अधिकारी चंचल कुमार तिवारी के दैरी गांव में स्थित पुश्तैनी घर में धावा बोल दिया। चोर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। उन्होंने घर के अंदर रखी कई अलमारियां और संदूक खंगालकर सामान बिखरा दिया। चोर एक संदूक में रखी करीब 21 हजार की नकदी ले उड़े। 26 जुलाई से इस घर में कोई नहीं रह रहा था। द्वाराहाट के थानाध्यक्ष एजाज आलम ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। बनारस में कमिश्नर के रूप में तैनात आईएएस चंचल कुमार…
Read Moreप्रेमिका के साथ घूम रहे पति की पिटाई
लक्सर। प्रेमिका के साथ घूम रहे युवक की पत्नी ने पिटाई कर दी। सरेराह हुई पिटाई से लोगों का जमघट लग गया। जानकारी के अनुसार, एक युवक दोपहर के समय अपनी प्रेमिका के साथ घूम रहा था। इसकी जानकारी किसी ने उसकी पत्नी को दे दी। उसकी पत्नी मौके पर पहुंची और प्रेमिका को देखकर आगबबूला हो गई। इसके बाद उसने सरेराह पति की पिटाई कर डाली। इस दौरान वहां तमाशबीनों का जमघट लगा रहा। वहीं, पिटाई खाने के बाद युवक चुपचाप घर की ओर निकल गया।
Read More