दून अस्पताल में चोरों का गैंग सक्रिय

दून अस्पताल में चोरों का गैंग सक्रिय है। अस्पताल में आई बीमार महिला का चोर ने मोबाइल चुरा लिया। इसकी भनक लगते ही महिला ने शोर कर दिया। आसपास मौजूद लोगों ने चोर को दबोच लिया। रुद्रप्रयाग निवासी पुष्पा नेगी पत्नी विक्रम सिंह 31 जुलाई को दून अस्पताल आई थी। महिला के अस्पताल में प्रवेश करते ही एक व्यक्ति ने उसके पर्स में हाथ डालकर मोबाइल साफ कर दिया। भनक लगते ही महिला ने शोर मचा दिया। शोर सुनते ही चोर भागने लगा। तो लोगों ने और सुरक्षा गार्ड ने…

Read More

प‌ति के ‌खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज

विवाहिता ने पति एवं तीन अन्य ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार क्षेत्रा निवासी महिला ने बताया कि वर्ष 2012 में उसका विवाह फिरोजपुर, पंजाब निवासी नवदीव सिंह से हुआ। ससुराली प्रताड़ित करते थे आरोप है कि विवाह के बाद से ही ससुराली उसे कम दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करने लगे। विरोध करने पर पति एवं ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट की। गुरुवार को विवाहिता ने पति नवदीप, ससुर निर्मल सिंह तथा सास के खिलाफ दहेज…

Read More

मलबा घुसने से नाराज लोगों ने लगाया जाम

घनसाली (टिहरी)। घुत्तू जल विद्युत परियोजना के निर्माण कार्य से दुकानों और घरों में मलबा घुस जाने से गुस्साए लोगों ने घुत्तू-रीह मोटर मार्ग पर चार घंटे तक जाम लगाकर यातायात अवरुद्घ कर दिया। जल्दी ही नाली और सड़क मरम्मत कार्य शुरू न करने पर उन्होंने उग्र अंादोलन की चेतावनी दी। भिलंगना नदी पर पांच साल पहले भिलंगना हाईड्रो पावर कंपनी ने 24.5 मेगावाट की जल विद्युत परियोजना का निर्माण किया था। इस दौरान कंपनी के वाहनों की आवाजाही से घुत्तू-रीह मोटर मार्ग की नाली और सड़क टूट गई थी।…

Read More

भगवान, माफ करना मजबूरी में चोरी कर रहा हूं

थौलधार प्रखंड के सुनाली गांव के शिव मंदिर में चोरी का एक नायाब मामला सामने आया है। मंदिर से चांदी के छत्र और नगदी चोरी करने वाले ने बाकायदा भगवान और गांव वालों के नाम एक पत्र भी छोड़ा जिसमें उसने अपनी आर्थ्क हालत ठीक न बताते हुए मजबूरी में चोरी करने की बात कही है। गांव के चमन प्रकाश और उत्तम सिंह कैंतुरा ने बताया कि शुक्रवार की सुबह जब ग्रामीण मंदिर में गए तो छत्र और दानपात्र से नगदी गायब पाई। थोड़ी देर में ही बड़ी संख्या में…

Read More

प्रभावित किराए के कमरों में किए शिफ्ट

जोशीमठ। लक्ष्मण नदी के जल प्रलय में अपने गांवों को खो चुके भ्यूंडार और पुलना गांवों के 98 प्रभावित परिवारों को तहसील प्रशासन ने कमरे किराए पर लेने के लिए कह दिया है। प्रत्येक परिवार को दो-दो हजार रुपये किराया भी दिया गया है। पिछले डेढ़ माह से ये प्रभावित ग्रामीण जीएमवीएन के कमरों में रह रहे थे। शुक्रवार को उप जिलाधिकारी एपी बाजपेयी ने प्रभावित परिवारों को जीएमवीएन छोड़कर किराए के भवनों पर रहने की अनुमति दी। तहसील प्रशासन ने प्रत्येक परिवार को 15 किलो आटा, इतना ही चावल,…

Read More

डेढ़ माह में इस्टीमेट ही बना

कर्णप्रयाग। आपदा में क्षतिग्रस्त पैदल संपर्क मार्गों को मनरेगा के तहत खोलने के प्रयास धरातल पर नहीं उतर पा रहे हैं। स्थिति यह है कि आपदा के डेढ़ माह बाद विभाग की ओर से केवल आगणन तैयार किया गया है। वहीं मार्ग बंद होने से ग्रामीण क्षेत्रों का जनजीवन पटरी पर लौट नहीं पा रहा है। आपदा से विकासखंड में 66 पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए थे, जबकि 23 जुलाई के बाद हुई बारिश से क्षतिग्रस्त मार्गों की संख्या अब 100 के पार पहुंच गई है। सरकारी निर्देशों के मुताबिक…

Read More

नागचुला खाल नहीं जा रहे रहे बड़े वाहन

गैरसैंण। बछुवावांण-मेहलचौरी-बैजरों (बीएमबी) मोटर मार्ग पर तमनी घाट (रोहिडा) के पास स्क्रबर टूटने से नागुचलाल खाल के बड़े वाहनों की आवाजाही नहीं हो रही है, जिससे रसद, सब्जी और अन्य वस्तुओं की सप्लाई ठप हो गई है। गत 24 जुलाई की रात को अतिवृष्टि में बहे स्क्रबर से समस्या पैदा हो गई है। लोनिवि ने छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए तो मार्ग खोल दिया है, लेकिन बस और ट्रक का संचालन अब भी बंद है। जनपद अल्मोड़ा और पौड़ी के दो दर्जन से अधिक गांवों के मध्य में स्थित…

Read More

शारदा का जल स्तर रेड अलर्ट के करीब

टनकपुर। पर्वतीय क्षेत्र में बारिश से शारदा का जल स्तर फिर बढ़ने लगा है। शुक्रवार दोपहर जलस्तर बढ़कर 95 हजार क्यूसेक से अधिक पहुंच गया था। नदी के बढ़ते जल स्तर से हनुमानगढ़ी और शारदा चुंगी कालोनी में कटाव की आशंका से लोग चिंतित हैं। भारत-नेपाल सीमा पर प्रवाहित शारदा नदी का जलस्तर पर्वतीय क्षेत्र की बारिश पर निर्भर है। पहाड़ की बारिश से नदी का जल स्तर भी बढ़ने लगता है। आबादी की ओर खिसकी शारदा ने इस बार हनुमानगढ़ी और शारदा चुंगी कालोनी क्षेत्र में जमकर तबाई मचाई…

Read More

शारदा से जल लेने पहुंच रहे कांवड़िये

टनकपुर। मां पूर्णागिरि धाम में बरसात के चलते हालांकि आम श्रद्धालुओं की आवक कम है, लेकिन सावन माह में यहां भी कांवड़ियों के जत्थों की आवाजाही शुरू हो गई है। दूर-दराज से शिव भक्त शारदा से जल लेने पहुंचे रहे हैं। सावन में शिवालयों में जलाभिषेक के लिए शिव भक्त गंगाजल लेने हरिद्वार और अन्य पवित्र स्थलों से जल लेने पहुंचते हैं। टनकपुर में भी शारदा से जल लेने के लिए कांवड़ियों की भीड़ उमड़ रही है। ऊधम सिंह नगर जिले के साथ ही उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से…

Read More

चंपावत नगर में नियोजित विकास की पहल

चंपावत। नगरपालिका क्षेत्र में नए भवन का निर्माण शुरू करने से पहले अब विधिवत नक्शा पास कराना होगा और लोक निर्माण विभाग, राजस्व विभाग से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) लेना होगा। नगर में नियोजित विकास के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। अब तक भवनों के निर्माण के समय इस तरह की कोई बाध्यता नहीं थी। इसी कारण कुछ मोहल्लों में अव्यवस्था जन्म लेने लगी है। नगर पालिका परिषद के गठन के बाद जिन कुछ अहम मामलों में कदम उठाए जा रहे हैं उनमें भवन निर्माण के लिए कुछ मानक…

Read More