रिफिलिंग के दौरान लगी आग

चौखुटिया। मासी में गैस रिफिलिंग के दौरान आग लग गई। इससे एक कार का कवर भी जल गया। लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। इस मामले में राजस्व पुलिस ने रिफिलिंग करने वाले दुकानदार की दुकान में छापा मारकर तीन भरे सिलेंडर और रिफिलिंग का सामान बरामद किया। राजस्व पुलिस ने दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया है। उसे बुधवार को जेल भेजा जाएगा। राजस्व निरीक्षक राजेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि मासी में दुकानदार मोहम्मद इकरार सोमवार देर शाम एक…

Read More

गणपति ब्रांड तेल कंपनी पर 50 हजार का जुर्माना

अल्मोड़ा। न्याय निर्णायक अधिकारी ने घटिया खाद्य तेल बेचने वाले दुकानदार को दस हजार और निर्माता कंपनी पर पचास हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। तीस दिन के अंदर जुर्माना अदा नहीं करने पर राजस्व विभाग वसूली करेगा। खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश चंद्र टम्टा ने धौलादेवी ब्लाक के खेती कस्बे में दो सितंबर 2012 में जीवन लाल साह की दुकान से गणपति ब्रांड का खाद्य तेल का सैंपल लिया था। इस पैक में मानक के मुताबिक निर्माण तिथि और बैच नंबर अंकित नहीं था। खाद्य सुरक्षा विभाग ने सैंपल को…

Read More

तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने लगाया पिंजरा

रानीखेत। नगर से सटे आबकारी मोहल्ले में तेंदुए के आतंक से लोग परेशान हैं। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने यहां पिंजरा लगा दिया है। हालांकि मंगलवार को मुहल्ले में तेंदुआ नहीं दिखाई दिया। तेंदुए के भय से लोग बाहर निकलने में डर रहे हैं। बच्चे स्कूल भी अकेले नहीं जा पा रहे हैं। खौफ के चलते मुहल्ले में सन्नाटा पसरा हुआ है। मालूम हो कि रविवार को कुत्ते को निवाला बनाने के बाद तेंदुआ आबकारी मुहल्ले में झाड़ियों में घुस गया था। स्थानीय लोगों ने वन विभाग…

Read More

शिक्षकों को बुलाकर चुपके से चले गए शिक्षा मंत्री

मोहाली: पंजाब के शिक्षा मंत्री सिकंदर सिंह मलूका ने आज विभिन्न अध्यापक तथा बेरोजगार अध्यापक जत्थेबंदियों को बातचीत के लिए पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के गैस्ट हाऊस में बुलाया परंतु अध्यापकों की भीड़ को देखते हुए वह चुपचाप वहां से खिसक गए। यह देखकर अध्यापकों में शिक्षा मंत्री के प्रति रोष पैदा हो गया और सभी अध्यापक वहीं धरने पर बैठ गए। उन्होंने सरकार व शिक्षा मंत्री के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। लिखित में तय हुई थी बैठक अध्यापक जत्थेबंदियों का दावा था कि आज की बैठक के बारे में…

Read More

एचडीए सचिव और अभियंता की पेशी आज

हरिद्वार। एचडीए के सचिव गिरधारी सिंह रावत और अधिशासी अभियंता अनिल कुमार त्यागी को बुधवार को उत्तराखंड राज्य सूचना आयोग में पेश होना पड़ेगा। अनिल कुमार त्यागी एचडीए के लोक सूचना अधिकारी तथा रावत विभागीय अपीलीय अधिकारी हैं। राज्य सूचना आयुक्त अनिल कुमार शर्मा ने उनको दूसरी बार कारण बताओ नोटिस जारी किया है। आवेदक ने14 नवंबर, 2012 को लोक सूचना अधिकारी से अवैध निर्माणों, विकास कार्यों तथा कंपाउंड किए गए निर्माणों से प्राप्त राजस्व तथा बकाया कंपाउंड शुल्क आदि 8 मामलों से संबंधित सूचना मांगी थी। भ्रामक सूचना दिए…

Read More

चेक बाउंस मामले में एक साल की कैद

हरिद्वार। चेक बाउंस के मामले में आरोपी को एक साल की साधारण कारावास और दो लाख की क्षतिपूर्ति की सजा सुनाई गई है। वाद के वकील के मुताबिक दीपक निवासी मोहल्ला तेलियान ज्चालापुर जूते बनाने का कारोबार करते है। कुलदीप सेठी निवासी गीतानगर आईडीपीएल ऋषिकेश ने लेन देन के चलते उन्हें दो लाख रुपये को चेक 19 अप्रैल 2010 को दिया। जिसे दीपक ने अपने बैंक में भुगतान के लिए लगाया। इस पर बैंक की तरफ से बताया गया कि जिस एकाउंट का चेक लगाया गया हैं वह बंद हो…

Read More

सीएमओ सहित तीन अफसरों को कारण बताओ नोटिस

रुद्रप्रयाग। जिला प्रशासन ने आदेशों की अवहेलना और समय पर कार्य नहीं करने पर कड़ा रुख अख्तियार किया है। जिलाधिकारी ने सीएमओ सहित तीन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। डीएम दिलीप जावलकर ने बताया कि गत पांच जुलाई को निर्देश दिए गए थे कि सड़क मार्ग से कटे क्षेत्रों में सरकारी डॉक्टरों की तैनाती की जाए। सीएमओ के स्तर से निर्गत आदेशों में कालीमठ घाटी में अब तक केवल दो डॉक्टरों की तैनाती की गई है, जबकि उक्त डॉक्टरों ने कालीमठ में सेवाएं नहीं देने की पुष्टि…

Read More

नदियों से पांच सौ मीटर दूर बने सड़कें

रुद्रप्रयाग। पिछली जून में आया जलप्रलय यह सबक सिखाकर गया है कि सड़कों का निर्माण नदियों से करीब पांच सौ मीटर दूर होना चाहिए। तभी वे नदियों से सुरक्षित रह सकती है। राज्य में जहां भी सड़क नदियों के समानांतर थी, वहां उनका नामोनिशान मिटा। भू-वैज्ञानिक नदी के बजाय ऊपरी स्थानों से सड़क निर्माण का सुझाव दे रहे हैं। बाढ़ से जिले अधिकांश सड़कें बह गई हैं। अभी भी कई सड़कों पर खतरा मंडरा रहा है। स्थिति यह है कि पानी थोड़ा कम होते ही सड़क के नीचे कटाव हो…

Read More

सड़क, शिक्षक और बिजली को तरसे बास्ती के ग्रामीण

बागेश्वर। कपकोट ब्लाक का सुदूरवर्ती गांव बास्ती सड़क, शिक्षक और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं को तरस रहा है। ग्रामीणों ने सोमवार को जिलाधिकारी बीएस मनराल से मुलाकात कर आपबीती बताई। समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की गुहार लगाई। ग्राम प्रधान मोहन सिंह के नेतृत्व में ग्रामीण जिला मुख्यालय पहुंचे। यहां जिलाधिकारी से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि उनके गांव के लिए 2008 में सड़क निर्माण के लिए निविदा हुई। 2009 में सड़क का कटान हुआ। लेकिन आज तक दूसरे फेज का कार्य नहीं हो सका है। ग्रामीण आज भी पैदल…

Read More

आपदा पीड़ितों के साथ धोखा कर रही सरकार : धौनी

बागेश्वर। बसपा जिला इकाई की बैठक में राज्य की कांग्रेस सरकार पर कड़ा प्रहार किया गया। वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस आपदा पीड़ितों के साथ धोखा कर रही है। जिसे कतई सहन नहीं किया जाएगा। रमेश चंद्र टम्टा को बागेश्वर जोन का कार्डिनेटर बनाया गया। दुग बाजार स्थित कार्यालय में प्रदेश महासचिव बीआर धौनी ने कहा कि सरकार आपदा प्रभावितों के साथ धोखा कर रही है। बहाली के ग्रामीणों को आपदा के एक महीने बाद भी तत्काल दी जाने वाली सहायता राशि 8500 की धनराशि नहीं दी गई। उन्होंने कहा…

Read More