पौड़ी। स्काउट गाइड की जिला स्तरीय बैठक में अधिकारियों ने पंजीकरण और नवीनीकरण के प्रति गंभीरता दिखाने के निर्देश दिए। कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। शिक्षा विभाग के कार्यालय परिसर में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए स्काउट गाइड के जिला मुख्य आयुक्त एलएम चमोला ने कहा कि सभी विद्यालयों में प्रधानाचार्य स्काउट गाइड संबंधी गतिविधियों को अनिवार्य रूप से संचालित करेंगे। खंड शिक्षा अधिकारी भ्रमण कर निरीक्षण करेंगे। तृतीय सोपान, राज्यपाल तथा राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए बच्चों को प्रेरित करने और द्वितीय सोपान की…
Read MoreCategory: Uttarakhand
विवि शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का कार्यबहिष्कार शुरू
श्रीनगर। एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने मांगों को लेकर कार्यबहिष्कार शुरू कर दिया है। लंबे समय से 16 सूत्रीय मांगों पर कार्रवाई की मांग कर रहे कर्मचारियों ने आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है। उनका कहना है कि जब तक मांगें पूरी नहीं हो जाती अनिश्चितकालीन कार्यबहिष्कार जारी रहेगा। सोमवार को कर्मचारियों ने प्रशासनिक भवन के गेट के सामने सभा आयोजित की। शिक्षणेत्तर कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष राजेंद्र भंडारी ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से समायोजन, पदनाम और वेतनमान में संशोधन जैसी जायज…
Read Moreआखिरकार पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
दुगड्डा/कोटद्वार। शनिवार को मिले फौजी अजय रावत के शव को लेकर पुलिस आखिरकार एफआईआर दर्ज करने को तैयार हो गई। पुलिस के गैरजिम्मेदाराना रवैये से मृत फौजी अजय रावत के परिजन दिन भर भटकते रहे। सीओ के हस्तक्षेप के बाद शाम को कोतवाली में मामला दर्ज किया। तहसील लैंसडौन के अंतर्गत कलढुंगा निवासी अजय रावत का शव तीन अगस्त को दुगड्डा के पास फतेहपुर के पास सड़ी गली हालत में मिला था। चार अगस्त को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार किया। परिजन थाने में…
Read Moreशिव मंदिरों में चढ़ाया गया गंगाजल
कोटद्वार। सोमवार को शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की ओर से गंगाजल, दूध, दही, घी, शक्कर, शहद, बेलपत्र, धतूरा शिवलिंगों में चढ़ाया गया। विभिन्न मंत्रों से भगवान शिव का अभिषेक किया। सोमवार के अवसर पर क्षेत्र के देवी मंदिर, शिव शक्ति मंदिर, साईं मंदिर, सिद्धबली बाबा मंदिर, दुर्गा देवी मंदिर, कालेश्वर महादेव मंदिर लैंसडौन,यमकेश्वर महादेव मंदिर और ताड़केश्वर महादेव आदि मंदिरों में भगवान शिव का श्रद्धापूर्वक अभिषेक किया गया। कालेश्वर महादेव मंदिर , यमकेश्वर महादेव और ताड़केश्वर महादेव मंदिरों में कांवड़ियों की भी भीड़ रही। लैंसडौन के कालेश्वर महादेव मंदिर में…
Read Moreछात्रों ने फूंका विश्वविद्यालय प्रशासन का पुतला
पिथौरागढ़। कुमाऊं विश्वविद्यालय द्वारा एक ही दिन दो परीक्षाएं रखे जाने से नाराज छात्रों ने प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय प्रशासन का पुतला फूंका हैं। कुलपति को ज्ञापन भेजकर इस दिशा में शीघ्र कार्यवाही नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुमित चंद के नेतृत्व में पिथौरागढ़ पीजी कालेज में एकत्रित हुए छात्रों ने कहा कि कुमाऊं विश्वविद्यालय का यह फरमान पूरी तरह से छात्र विरोधी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बिना कुछ सोचे समझे एक ही तारीख में दो परीक्षाओं रखी हैं। आठ अगस्त को नैनीताल में बीएड…
Read Moreशिक्षकों की नियुक्ति को लेकर अभिभावकों का प्रदर्शन
पिथौरागढ़। राजकीय हाईस्कूल जमतड़ी कूटा में शिक्षको की नियुक्ति करने की मांग को लेकर अभिभावकों ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन कर मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) को ज्ञापन दिया। इस दिशा में उचित कार्यवाही नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। जमतड़ी की ग्राम प्रधान चंद्रा देवी के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पहुंचने अभिभावकों ने बताया कि शासन ने 2011 में विद्यालय को उच्चीकृत किया था। यहां अध्ययनत छात्र-छात्राओं की संख्या 75 है। उसके बाद भी हाईस्कूल में एक और जूनियर में दो ही शिक्षक तैनात है। इस वजह से…
Read Moreड्यूटी के दौरान सेना के जवान की मृत्यु
पिथौरागढ़। सेना में तैनात पुनेड़ी महर के एक जवान की ड्यूटी के दौरान मृत्यु हो गई। जवान को शहीद का दर्जा देते हुए सैनिक सम्मान के साथ रामेश्वर घाट में अंतिम संस्कार किया गया। शहीद जवान नेशनल फुटबाल में एक समय धूम मचाने वाले स्व. जीवानंद पुनेड़ा के सुपुत्र थे। ग्राम पुनेड़ी महर के मूल निवासी शहीद रमेश चंद्र पुनेड़ा का परिवार शहर के लिंकरोड में रहता है। रमेश चंद (47) कुमाऊं रेजीमेंट से रिटायर होने के बाद सेना के ही एक डिवीजन डीएससी में सेवारत थे। पार्थिव शरीर लेकर…
Read Moreनहीं बदली नगरनिगम की सूरत और सीरत
हल्द्वानी। नगरनिगम के पहले निर्वाचित बोर्ड का 100 दिन का कार्यकाल पूरा हो गया है। तीन महीने में मेयर की घोषणाएं और योजनाएं कागजों तक सिमटी हैं। बोर्ड निर्वाचन के बाद शहर में विकास के नाम पर एक ईंट भी नहीं लगी है। हालांकि, सभी योजनाएं पाइप लाइन में हैं। इसके लिए शहर के लोगों को महीनों इंतजार करना पड़ेगा। इनके लागू होने से शहर की सूरत और सीरत दोनों ही बदलेगी। नगर निगम का दर्जा मिलने के बाद लोगों में शहर के विकास की उम्मीद जगी थी। निगम के…
Read Moreखनन माफियाओं तक नहीं पहुंच पाया प्रशासन
भीमताल। रामगढ़ ब्लाक के सिमायल रैक्वाल गांव में खनन माफिया तक पहुंचने में प्रशासन चार दिन बाद भी फ्लाप साबित हुआ है। डीएम के निर्देश पर गठित टीम दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करना तो दूर ये तक पता नहीं लगा पाई है कि अवैध खनन के धंधे में कौन लिप्त हैं। शुक्रवार दो अगस्त के अंक में अमर उजाला ने सिमायल गांव में ‘दूसरे केदारनाथ की तैयारी’ शीर्षक से खबर प्रकाशित कर अवैध खनन का खुलासा किया था। उसी दिन डीएम अरविंद सिंह ह्यांकी ने उपजिलाधिकारी को निर्देश दिए थे…
Read Moreसीनियर रेजीडेंट का कार्यकाल समाप्त
हल्द्वानी। नवजात बच्चे की मौत और ममता भट्ट की बच्चेदानी निकालने के मामले में ऑपरेशन करने वाली टीम में शामिल सीनियर रेजीडेंट का कार्यकाल समाप्त कर दिया गया है। साथ ही अन्य डाक्टरों को चेतावनी दी गई है कि वे मरीजों के प्रति स्वयं उत्तरदायी होंगे। यह अंतिम निर्णय नहीं है। अभी इस रिपोर्ट को भी आख्या के लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग के सक्षम अधिकारियों के पास भेजा जाना है। इसके बाद अगली कार्रवाई होगी। करीब एक माह बाद सोमवार को जांच रिपोर्ट सामने आई। हालांकि, प्राचार्य के पास पहुंची…
Read More