ट्रांसफर नीति से शिक्षकों में भारी निराशा

लोहाघाट। जिले के दुर्गम स्थानों में लंबे समय से सेवाएं दे रहे राजकीय शिक्षकों को उत्तराखंड सरकार की नई ट्रांसफर नीति से भारी निराशा हुई है। राजकीय शिक्षक संघ की चौमेल इकाई की बैठक में शिक्षकों का आक्रोश खुलकर सामने आया। प्रवक्ता पीसी तिवारी ने कहा कि एक ओर कई शिक्षक वर्षों से सुगम क्षेत्रों में कुंडली जमाए बैठे हैं। दूसरी ओर ऐसे क्षेत्रों में शिक्षक कार्य कर रहे हैं जहां खाने के लिए आलू प्याज के सिवाय कुछ नहीं मिलता है। वरिष्ठ शिक्षक राजेश जोशी की अध्यक्षता में हुई…

Read More

पेड़ सूखते रहेंगे वो जांच करते रहेंगे

चंपावत। लोहाघाट नगर के बाद अब चंपावत नगर के आसपास भी बेशकीमती देवदार के पेड़ों की शामत आने लगी है। डिप्टेश्वर मंदिर के पास देवदार के कुछ पेड़ों को सुखा दिया गया है। ऐसी आशंका है कि कुछ लोगों ने इरादतन इन पेड़ों को सुखा दिया होगा। वन विभाग के अधिकारी मामला संज्ञान में आने के बाद जांच की बात कह रहे हैं। बताया गया है कि डिप्टेश्वर मंदिर के पास देवदार के पेड़ हैं। इनमें से चार पेड़ पूरी तरह सूख चुके हैं। कुछ पेड़ों को सुखाने का प्रयास…

Read More

गाइडिंग से जुड़ी गतिविधियों में हिस्सा लिया

चंपावत। नवोदय विद्यालय समिति के तत्वावधान में यहां नवोदय विद्यालय में छात्राओं का गाइडिंग का प्रशिक्षण जारी है। मंगलवार को छात्राओं ने गाइडिंग से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लिया। आज 20 नए गाइड भी प्रशिक्षण में जुड़ गए हैं। नवोदय विद्यालय के प्राचार्य डा. एसएस पांडे ने कहा कि स्काउट और गाइड संस्था से हर बच्चे को जुड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार की यह कोशिश है कि हर स्कूल में स्काउट गाइड प्रशिक्षण अनिवार्य रूप से शुरू किए जाएं। आज प्रशिक्षण में ध्वज शिष्टाचार, प्राथमिक सहायता, पट्टी बांधना,…

Read More

फैंसी ड्रेस में बच्चों ने बिखेरे रंग

टनकपुर। पर्यावरण सप्ताह के तहत एमडीएम एजुकेशनल एकेडमी स्कूल में गोष्ठी का आयोजन हुआ। वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस मौके पर बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रधानाध्यापिका सुनीता चंद ने सावन माह में पर्यावरण के संबंध में पर्वतीय राज्यों खासकर उत्तराखंड में मनाए जाने वाले हरेला, पार्थिव पूजा आदि त्यौहार व परंपराओं के महत्व पर प्रकाश डाला। बच्चों ने बादल फटना, वाटर साईकिल, वाटर हारवेस्टिंग, बायो डाईवर्सिटी, बाढ़, भू-स्खलन, एनडीआरएफ आदि विषयों पर आधारित प्रतियोगिता में सुंदर प्रस्तुतियां दी। कक्षा छह और सात…

Read More

पुलिया बंद, क्रासिंग के पास बना तालाब

काशीपुर। टांडा रेलवे लाइन क्रासिंग पर सड़क किनारे रेलवे द्वारा दीवार बनाकर पुलिया बंद करने से रेलवे की जमीन तालाब में तब्दील हो गई। इस तालाब का पानी लोगों के घरों में घुस रहा है। मेयर ऊषा चौधरी ने रेलवे अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर जलभराव का कारण रेलवे द्वारा पुलिया बंद करना पाया। तब रेलवे अधिकारी पुलिया खोलने पर सहमत हो गए। नगर के वार्ड नंबर पांच स्थित टांडा उजैन्न में स्थित रेलवे क्रासिंग के पास सड़क पर ह्यूम पाइप की पुलिया थी। जिससे पटरी किनारे रेलवे भूमि में…

Read More

पुलिस के दीवान को ट्रक चालक ने पीटा

काशीपुर। लोगों के दिलों में अब खाकी वर्दी का डर नहीं रह गया है। जसपुर में एक सिपाही को पिटे अभी 48 घंटे भी नहीं हुए कि एक ट्रक चालक ने सूर्या चौकी के एक दीवान को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को सूर्या चौकी के दीवान विजय कुमार हरियावाला चौक स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में ड्यूटी पर थे। तभी एक ट्रक चालक ने सामने लाकर ट्रक खड़ा कर दिया। दीवान ने उसे ट्रक हटाने को कहा तो चालक ने अनसुनी…

Read More

आरईएस का कारनामा,नेम प्लेट का खर्च 12 हजार

रुद्रपुर। सरकारी विभागों मेें धन का दुरुपयोग नया मामला नहीं हैं। लेकिन ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग (आरईएस) ने तो हद ही कर दी। विभाग ने आंगनबाड़ी केंद्र की एक नेम प्लेट लगाने का 12 हजार रुपये का इस्टीमेट बना दिया। इसके आधार पर जिले की 210 आंगनबाड़ी केंद्रों में नेम प्लेट लगाने को समाज कल्याण विभाग को शासन से 25.20 लाख रुपये जारी हो गए। जबकि यह पट्टिका लगाने का काम जारी धन से आधे से कम में हो सकता है। यह मामला सीडीओ धीराज सिंह गर्ब्याल ने पत्रावलियों की…

Read More

ट्रांसफार्मर फुंकने से 20 घंटे तक छाया अंधेरा

काशीपुर। बिजली विभाग की लापरवाही के चलते एक कालोनी के लोगों को 20 घंटे से अधिक बिना बिजली के रहना पड़ा। कई बार अधिकारियों व कर्मचारियों को ट्रांसफार्मर फुंकने की सूचना के बाद भी घंटों तक ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से उपभोक्ताओं में खासा रोष व्याप्त है। सोमवार की देर रात ओवर लोडिंग के चलते पशुपति विहार कालोनी का ट्रांसफार्मर फुंक गया। बरसात के चलते रात में काम नहीं हो पाने पर लोगों ने विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को कोई सूचना नहीं दी। मंगलवार तड़के सूचना दे दी गई।…

Read More

दूसरे दिन भी नहीं खुल पाया गंगोत्री राजमार्ग

उत्तरकाशी/बड़कोट। भूस्खलन से धरासू से डुंडा के बीच बंद हुआ गंगोत्री राजमार्ग दूसरे दिन भी नहीं खुल पाया। मार्ग बंद होने से जिला पर पेट्रोल डीजल, सब्जी सहित खाद्यान्न का संकट गहराने लगा है। डुंडा क्षेत्र के ग्रामीण पहाड़ी पगडंडियाें से जिला मुख्यालय पहुंच रहे हैं। उधर, सोमवार रात बारिश के चलते हुए भूस्खलन से यमुनोत्री राजमार्ग भी कई स्थानों पर अवरूद्ध हो गया। रविवार रात को भारी बारिश के चलते गंगोत्री रामजार्ग उत्तरकाशी से डुंडा के बीच रतूड़ीसेरा, बंदरकोट, बडेथी चुंगी में भूस्खलन से बंद हो गया था। दो…

Read More

मनेरीभाली द्वितीय चरण के जलाशय से कटाव हुआ तेज

उत्तरकाशी। मनेरीभाली द्वितीय चरण के जलाशय से ज्ञानसू वाले छोर में सोमवार रात कटाव बढ़ने से ज्ञानसू बस्ती के बाशिंदों में हड़कंप मच गया। लोगों ने सीटी बजाकर एवं शोर मचाकर एक-दूसरे को जगाया। कटाव बढ़ता देख बस्ती के लोग बड़ी संख्या में रात 12 बजे बैराज पहुंचे और गेट खुलवाकर जलाशय को खाली करवाया। सोमवार दिन में मनेरीभाली प्रथम चरण के जलाशय की सफाई किए जाने से भारी मात्रा में रेत-बजरी, पत्थर द्वितीय चरण के जलाशय में पहुंचे। इससे जलाशय का तल ऊंचा हो गया। तल ऊंचा होने से…

Read More