हरिद्वार/पथरी। ग्राम भट्टीपुर स्थित बिजली घर से जुडे़ लगभग बीस गांव के ग्रामीणों को सोमवार की रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी। ग्राम शाहपुर, बादशाहपुर, भुवापुर चमरावल, नसीरपुरकलां, रानीमाजरा, धारीवाला आदि के ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार की सुबह छह बजे बिजली आपूर्ति ठप हुई थी जो कि मंगलवार दोपहर ग्यारह बजे आपूर्ति बहाल हुई। गांव में बिजली न होने से ग्रामीण परेशान रहे। एसडीओ अंजीव राणा ने बताया कि बिजली घर की मशीनों में खराबी होने से व्यवस्था ठप हुई। जिसे कर्मचारियों ने ठीक कर दिया था। वहीं ग्राम गाडोवाली,…
Read MoreCategory: Uttarakhand
कांवड़ खत्म अब बदमाशों की बारी
रुड़की। कांवड़ यात्रा संपन्न होने के बाद अब पुलिस का सारा ध्यान चोर और बदमाशों को पकड़ने में होगा। करीब 20 दिन से पुलिस कांवड़ मेले में व्यस्त थी। चोरी और लूट के कई मामले हैं जिनका खुलासा करना अभी बाकी है। अधिकारियाें की ओर से भी इन मामलों का खुलासा करने के लिए थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं। सोमवार को कांवड़ यात्रा निर्विघ्न संपन्न कराने के बाद पुलिस फिलहाल सुस्ताने के मूड में नहीं दिख रही। क्योंकि शहर में चोरी और लूट के कई मामले ऐसे हैं…
Read Moreमाता-पिता के लिए भटक रहा देवरिया का रविशंकर
हरिद्वार। चारधाम यात्रा पर आए अपने लापता माता-पिता की तलाश में देवरिया का युवक रवि शंकर दर-दर भटक रहा है। उसके माता-पिता गांव के सात अन्य लोगों के साथ केदारनाथ मंदिर गए थे। आपदा के बाद से उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है। युवक रवि शंकर मिश्रा निवासी ग्राम नकडिहा, सिसवा, पांडव, भलुवनी, रुद्रपुर, देवरिया यूपी अपने पिता अर्जुन मिश्रा और माता निर्मला मिश्रा की तलाश में मंगलवार को हरिद्वार पहुंचा। उन्होंने बताया कि तीन जून को माता-पिता अन्य पांच साथियों के साथ चार धाम यात्रा पर निकले थे।…
Read Moreआपदा से हुई क्षति के आंकलन को समितियां गठित
रुद्रप्रयाग। आपदा से हुई क्षति के आकलन के लिए जिला प्रशासन स्तर पर चार समितियाें का गठन किया गया है। ये समितियां आपदा से सरकारी, गैर सरकारी संपत्तियाें को पहुंचे नुकसान की रिपोर्ट जिला प्रशासन को उपलब्ध कराएगी। जिलाधिकारी दिलीप जावलकर ने बताया कि गुप्तकाशी से केदारनाथ धाम तक हुई क्षति के आंकलन के लिए एसडीएम ऊखीमठ की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया है, जिसमें अधिशासी अभियंता लोनिवि ऊखीमठ और अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड रुद्रप्रयाग को सदस्य नामित किया गया है। द्वितीय जांच समिति में गुप्तकाशी से सौड़ी…
Read More80 मीटर धंसा जवाड़ी बाइपास मोटर मार्ग
रुद्रप्रयाग। करोड़ों की लागत से निर्मित रुद्रप्रयाग-जवाड़ी बाइपास मोटर मार्ग 80 मीटर धंस चुका है, जबकि धंसाव अभी भी जारी है। मार्ग के धंसने से उत्यासू के ग्रामीणों को लंबा रास्ता तय कर जाना पड़ रहा है। यदि भू-धंसाव जारी रहा तो मार्ग के ऊपर बने वन विभाग का परिसर भी खतरे की जद में आ सकता है। मंदाकिनी नदी के वैली ब्रिज से करीब डेढ़ किमी आगे वन विभाग के दफ्तर के नीचे रुद्रप्रयाग-जवाड़ी बाइपास मोटर का लगभग 80 मीटर पैच धंस चुका है। यह मार्ग अब लोगों की…
Read Moreप्रशासन को गुमराह कर रहा बीआरओ
रुद्रप्रयाग। गुप्तकाशी तक सड़क मार्ग खोलने को लेकर लोक निर्माण विभाग ने बीआरओ पर जिला प्रशासन को गुमराह करने का आरोप लगाया है। लोनिवि के अधीक्षण अभियंता ने इस संबंध में डीएम को ज्ञापन प्रेषित कर कुंड-गुप्तकाशी मोटर मार्ग सुधारीकरण का कार्य लोनिवि को हस्तांतरित करने की मांग की है। लोनिवि के अधीक्षण अभियंता केके श्रीवास्तव ने बताया कि बीआरओ भ्रामक जानकारी देकर प्रशासन को गुमराह कर रहा है। बीआरओ कुंड-गुप्तकाशी के मध्य सेमी में भू-धंसाव का बहाना बनाकर सड़क निर्माण न होने की बात कह रहा है जबकि इस…
Read More16 घंटे बिजली कटौती से परेशान कपकोट वासी
कपकोट। कपकोट तहसील मुख्यालय में इन दिनों 24 घंटे में तीन से 16 घंटे की बिजली कटौती हो रही है। अधिकतर कटौती रात को हो रही है। रात को ही यहां बारिश से नुकसान भी हो रहा है। बिजली नहीं होने से लोग दहशत में रात गुजारने को मजबूर हैं। तहसील मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्र में गत एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति पूरी तरह चरमरा गई है। आलम यह है कि क्षेत्र में रात 10 बजे बिजली गुल हो रही है तो सुबह आठ बजे बहाल हो रही है।…
Read Moreखंड कार्यालय में प्रधानाध्यापिका ने लगाया बिस्तर
गरुड़। आवासीय भत्ता नहीं मिलने से क्षुब्ध प्राथमिक विद्यालय अमोली की प्रधानाध्यापिका ने मंगलवार दोपहर खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में बिस्तर लगाकर अपना आशियाना बना लिया। आनन-फानन में पहुंचे थानाध्यक्ष के आश्वासन पर अध्यापिका ने 19 घंटे के लिए आंदोलन स्थगित कर दिया। प्राथमिक विद्यालय अमोली की प्रधानाध्यापिका भगवती गोस्वामी का आरोप है कि लंबे समय से मांग उठाने के बावजूद उन्हें आवासीय भत्ता नहीं मिल रहा है। आक्रोशित प्रधानाध्यापिका बुधवार को अपने स्कूल की छुट्टी के बाद बिस्तर लेकर अकेले बीईओ कार्यालय पहुंच गई और कार्यालय को अपना आशियाना…
Read Moreप्रावि हरसीला मिला बंद, दो शिक्षकों का वेतन रोका
बागेश्वर। जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक रामेंद्र कुशवाहा ने सोमवार को विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें प्रावि हरसीला में ताले लटके मिले। इसे गंभीरता से लेते हुए डीईओ ने विद्यालय में तैनात दोनों शिक्षकों का वेतन रोकने के निर्देश खंड शिक्षा अधिकारी कपकोट को दिए हैं। निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में उपस्थिति भी उन्हें कम मिली। डीईओ ने प्रावि और इंटर कालेज हरसीला, राउमावि आरे, देवलचौंरा, अनर्सा आदि विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें प्रावि हरसीला दिन में 11.50 बजे बंद मिला। विद्यालय…
Read Moreआरोपी पटवारी तहसील मुख्यालय संबद्ध
गरुड़। अपहृत किशोरी को अगवा करने मामले में नामजद पटवारी की गिरफ्तारी और किशोरी का सुराग लगाने की मांग को लेकर उसकी मां और दादा का एसडीएम कार्यालय के सामने के चल रहा आमरण अनशन तीसरे दिन भी जारी रहा। उधर, एसडीएम ने आरोपी पटवारी को तहसील मुख्यालय संबद्ध करने के साथ ही पिंगलों में नए पटवारी की तैनाती कर दी है। लेकिन मां का कहना है कि जब तक पटवारी गिरफ्तारी नहीं हो जाती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। मंगलवार से थाना बैजनाथ पुलिस जांच में जुट गई है।…
Read More