पौड़ी। शहर में रुक-रुक कर हो रही बरसात के कारण बस अड्डे पर पैदल चलना मुश्किल बना है। पानी की निकासी न होने और जगह -जगह पानी जमा होने से तालाब बने हुए हैं, जिससे पैदल चलने में लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। पूर्व पालिका सभासद धर्मवीर रावत कहते हैं कि बस स्टेशन का निर्माण कर रही कार्यदायी संस्था लोगों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने प्रशासन से कार्यदायी संस्था को व्यवस्था सुधारने के लिए निर्देशित करने की मांग की है।
Read MoreCategory: Uttarakhand
जीवीके मलबे के कारण ही हुआ नुकसान
श्रीनगर। बांध निर्माता कंपनी जीवीके और प्रशासनिक अधिकारियों ने शक्ति विहार और भक्तियाना के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। कंपनी ने प्रभावितों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। कंपनी के अधिकारियों ने दबी जुबान में स्वीकार किया कि डंपिंग यार्ड का मलबा ही यहां आया है, लेकिन दावा किया कि बांध के कारण क्षेत्र में ज्यादा तबाही नहीं हो पाई। एसडीएम रजा अब्बास की मौजूदगी में मंगलवार को बाढ़ प्रभावितों और जीवीके कंपनी की बैठक हुई। इस मौके पर श्री क्षेत्र केदारखंड आपदा 2013 पुनर्वास और विकास…
Read Moreबाजार बंद कराने के ऐलान पर आपत्ति
पौड़ी। व्यापार संघ की बैठक में जेल गार्डन में कलक्ट्रेट भवन बनाने के विरोध में बाजार बंद कराने के ऐलान पर आपत्ति जताई गई। इस मौके पर जिला प्रशासन से शांति व्यवस्था बनाने की भी मांग की गई। व्यापार संघ अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में सचिव विनय शर्मा, विनय किंगर आदि ने कहा कलक्ट्रेट भवन को जेल गार्डन पर ही बनाया जाना चाहिए। भवन निर्माण को लेकर कुछ लोगों ने व्यापार संघ की सहमति के बगैर बाजार बंद कराने का ऐलान किया है। यह निर्णय…
Read Moreएसएसबी करेगी नेपाली सिम का उपयोग
डीडीहाट। एसएसबी के सीमांत क्षेत्र के महानिरीक्षक (आईजी) श्याम सिंह ने कहा कि अब सीमांत क्षेत्र में लचर संचार नेटवर्क वाले इलाकों में नेपाली सिम का उपयोग किया जा सकेगा। अमर उजाला से बात करते हुए उन्होंने कहा कि धारचूला, चंपावत और बनबसा के सिगभनलविहीन क्षेत्रों में नेपाली सिम के इस्तेमाल को हरी झंडी दी गई है। बताया गया कि एक बटालियन सीमा के आवागमन के दौरान दो नेपाली सिम का प्रयोग कर सकेगी। ताकि गश्ती दल के बारे में जानकारी मुख्यालय तक पहुंच सकेगी। सीमांत गांव नेपाली सुरक्षा एजेंसियों…
Read Moreजिला अस्पताल में दवा खरीद की होगी जांच
पिथौरागढ़। जिला चिकित्सालय में की गई दवाओं की खरीद की जांच होगी। ये आदेश मंगलवार को जिला चिकित्सालय प्रबंधन समिति की बैठक में जिलाधिकारी डा. नीरज खैरवाल ने दिए। उन्होंने खरीद की सभी पत्रावली जांच अधिकारी एडीएम और वरिष्ठ कोषाधिकारी को देने के निर्देश दिए। साथ ही बाहर से दवा लिखने वाले डॉक्टरों की जांच भी की जाएगी। समिति ने महिला अस्पताल में किए जाने वाले कार्यों के लिए बजट को अनुमोदित किया। महिला चिकित्सालय में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती, अन्य जरूरी उपकरण, निर्माण आदि के लिए शासन को पत्र…
Read Moreगलाती क्षेत्र के लोगों ने किया प्रदर्शन
धारचूला (पिथौरागढ़)। गलाती क्षेत्र के लोगों ने तमाम इलाकों में जलप्रलय के दिन 17 जून से बिजली न होने के खिलाफ एसडीएम कार्यालय के सम्मुख प्रदर्शन किया। गलाती की ग्राम प्रधान विमला देवी के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय पहुंचे लोगों ने डेढ़ महीने का समय बीतने के बाद भी बिजली बहाल न होने को प्रशासन और बिजली विभाग की नाकामी बताते हुए कहा कि आपदाग्रस्त इलाके गलाती, धामीगांव, पुरेंच, रमतोली, राथी, जुम्मा, बोरागांव, बलुवाकोट के ग्रामीण क्षेत्रों में जलप्रलय के दिन से बिजली नहीं है। बिजली न होने से लोग…
Read Moreगुठली खरीद जंगल में लगा रहा जंगलात
हल्द्वानी। ‘आम के आम गुठली के दाम’ यह मुहावरा अधिकांश लोगों ने सुना होगा। इस मुहावरे को जंगलात ने हू-ब-हू ही लागू कर दिया है। बंदरों के उत्पात को कम करने के लिए आम की गुठली खरीद कर जंगल में लगाना शुरू किया है। फारेस्ट डिपार्टमेंट मैंगो के जादू से बंदरों को काबू करने की योजना बनाई है। इसी तरह हाथियों के लिए भी खास इंतजाम किए जा रहे हैं। बंदरों और हाथियों के उत्पात से लोग परेशान हैं। हाथियों को रोकने के लिए सोलर फैसिंग, खाई खोदना, दीवार बनाने…
Read More162 वन ग्राम को राजस्व गांव बनाने की फिर कोशिश
हल्द्वानी। शासन ने एक बार फिर 162 वन ग्रामों को राजस्व गांव बनाने की कोशिश शुरू कर दी है। इस संबंध में शासन ने जंगलात को पत्र लिखा है, जिसके बाद हर प्रभाग से तहसीलवार ऐसे वन गांवों के संबंध में सूचना मांगी गई है, जिन्हें राजस्व गांव बनाया जाना है, इसमें बिंदुखत्ता, दमुवाढूंगा जैसे इलाके भी शामिल है, जो कि आरक्षित वन भूमि पर अतिक्रमण कर बसाए गए हैं। वन भूमि पर बसे खत्तों और गांवों को लंबे समय से राजस्व गांव बनाए जाने की मांग की जाती रही।…
Read Moreपरियोजनाओं में सिल्ट से बिजली उत्पादन गिरा
हल्द्वानी। बारिश से उफान पर आई नदियों के कारण प्रदेश की बिजली परियोजनाएं लड़खड़ा गई हैं। यहां की परियोजनाओं से मांग के अनुरूप आधा उत्पादन भी नहीं हो रहा है। इन दिनों हमें जो बिजली मिल रही है, उसमें अधिकांश हिस्सा सेंट्रल पूल और खरीदी हुई बिजली का है। प्रदेश में गिरे उत्पादन को कटौती से पाटा जा रहा है। इस वजह से मंगलवार को हल्द्वानी में दिन और रात बगैर बताए कटौती की गई। बारिश के कारण प्रदेश की सभी नदियां उफान पर हैं। एक दिन पहले भी इसका…
Read Moreबिना कर्ज के कर्जदार बनी चार बहनें
हल्द्वानी। कमल देवी, विरमा, रामो और प्रेमा देवी। गौला गेट की इन चार विधवा बहनों को बहुउद्देशीय वित्त विकास निगम ने नोटिस भेजा वसूली का। वसूली लोन की है जो इन्होंने लिया ही नहीं। ऊपर से अब लौटाने का आदेश मिला है वो भी ब्याज सहित। खलबली मची है चारों में और न्याय के लिए मंगलवार को ये नगर निगम ऑफिस आ पहुंची। महापौर से बोली साहब एक स्वच्छक आया था सात साल पहले। अंगूठे के निशान ले गया। हमने तो पैसा देखा तक नहीं। फिर बिना कर्ज के कर्जदार…
Read More