रुद्रपुर। बाइक सवार मामा-भांजे को अनियंत्रित ट्राले ने रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्राले को कब्जे में लेकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नई बस्ती, खेड़ा निवासी सरफराज का 17 वर्षीय पुत्र गुफरान एएनझा इंटर कालेज में कक्षा नौ का छात्र था। जबकि उसका भांजा पहाड़गंज निवासी आठ वर्षीय नूर मोहम्मद रैनबो पब्लिक स्कूल में कक्षा एक में पढ़ता था। बुधवार दोपहर गुफरान बाइक से नूर मोहम्मद को स्कूल से लेने गया था। घर लौटते समय गाबा चौक…
Read MoreCategory: Uttarakhand
जसपुर में स्थापित होगा टेक्सटाइल पार्क
काशीपुर। कुमाऊं गढ़वाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (केजीसीसीआई) के बैनर तले सिडकुल द्वारा जसपुर में टेक्सटाइल पार्क विकसित करने के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया। एक होटल सभागार में आयोजित बैठक में टेक्सटाइल कंसलटेंट मनीश त्यागी ने बताया कि टेक्सटाइल मंत्रालय द्वारा विभिन्न राज्यों में टेक्सटाइल पार्क विकसित करने की योजना है। इसके तहत उत्तराखंड सरकार ने विभिन्न टेक्सटाइल उत्पादों के निर्माण के लिए जसपुर में 70 एकड़ भूमि में स्पिनिंग मिल की स्थापना का निर्णय लिया गया है। पीपीपी मोड में निजी सहभागिता 51 और सिडकुल…
Read Moreजांच को पहुंचे अपर मुख्य सचिव
सितारगंज। संपूर्णानंद शिविर (खुली जेल) की भूमि पर अवैध खनन के मामले की बुधवार को अपर मुख्य सचिव राकेश शर्मा ने जांच की। उन्होंने कारागार विभाग, सिडकुल के उच्चाधिकारियों और प्रशासनिक अफसरों के साथ बैठक कर पूछताछ की। अपर मुख्य सचिव शर्मा ने हाईकोर्ट के आदेश पर जांच के मामले में कोई भी प्रतिक्रिया करने से इंकार करते हुए कहा कि जांच रिपोर्ट 16 अगस्त को हाईकोर्ट में पेश की जाएगी। बता दें कि संपूर्णानंद शिविर की भूमि खाता संख्या 32 के रकबा 39.204 हेक्टेयर में जुलाई 2012 में 60,600…
Read Moreचेक बाउंस होने पर छह महीने की सजा
काशीपुर। अदालत ने सवा दो लाख का बैंक चेक बाउंस होने पर चेकधारक को छह माह का सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। इसके अलावा तीन लाख का प्रतिकर अर्थदंड किया। ग्राम सरवरखेड़ा निवासी नर्शी कुमार कपूर ने अपने वकील इकराम हुसैन के माध्यम से विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट जयपाल सिंह की अदालत में फौजदारी वाद दायर किया। उनका कथन था कि उसके पुरानी सब्जी मंडी स्थित मैसर्स कुमार के संजय अग्रवाल से मधुर संबंध थे। संजय ने 19 मई 2009 को 2 लाख 25 हजार रुपया उससे एक दिन के…
Read Moreशव को भाई का बता फूट-फूट कर रोया युवक
उत्तरकाशी। ज्ञानसू बस्ती में मिले एक शव को अपने भाई का बताते हुए एक युवक फूट-फूट कर रोने लगा। उसने कफन के लिए कपड़ा भी मंगा लिया। इस बीच किसी ने मृतक की सही पहचान की तब विलाप कर रहा युवक शांत हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पता चला कि युवक अपने जिस भाई का शव बता रहा था वह तो अपनी ससुराल गया हुआ है। बुधवार क ो ज्ञानसू टैक्सी स्टैंड के पास एक युवक का शव पड़ा देख कर किसी ने पुलिस…
Read Moreधर्मशाला प्रबंधक की संदिग्ध मौत
उत्तरकाशी। बिरला धर्मशाला के प्रबंधक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया। जबकि परिजन मौत का कारण हार्ट अटैक बता रहे हैं। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में मौत का कारण सांस रुकने से होना बताया जा रहा है। इससे ज्यादा स्थिति स्पष्ट न होने पर पुलिस शव का बिसरा उच्च स्तरीय जांच के लिए भेजने की बात कह रही है। मंगलवार की रात करीब 12 बजे बिरला धर्मशाला के प्रबंधक प्रमोद कुमार मिश्रा 45 वर्ष पुत्र गजानंद मिश्रा…
Read More425 साल पुराना रामशिला मंदिर एक ओर झुका
अल्मोड़ा। लंबे समय से देखरेख के अभाव में 425 साल पुराना अल्मोड़ा कलक्ट्रेट स्थित ऐतिहासिक राम शिला मंदिर पीपल के पेड़ की वजह से जीर्ण-शीर्ण स्थिति में पहुंच गया है। उचित संरक्षण नहीं होने से मंदिर एक ओर झुक गया है इससे मंदिर का मूल स्वरूप भी प्रभावित होने लगा है। पर्यटन विभाग ने वर्तमान में पांच लाख रुपये से मंदिर के सौंदर्यीकरण का काम शुरू किया है, लेकिन यह धनराशि खर्च होने के बाद भी इस विरासत के संरक्षण पर संशय है। राम शिला मंदिर का निर्माण 1588 में…
Read Moreनिस्नैली में तेजाब डालकर महिला की हत्या
अल्मोड़ा। भैंसियाछाना ब्लॉक के निस्नैली गांव में अज्ञात बदमाशों ने एक 50 वर्षीय महिला की तेजाब डालकर हत्या कर दी। महिला अपने मायके वालों के एक घर में अकेली रहती थी। परिजनों को भी घटना की जानकारी तीन बाद मिली। राजस्व पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव ससुरालियों को सौंप दिया है। इस मामले में फिलहाल किसी ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। क्षेत्र में तेजाब डालकर हत्या का यह पहला मामला है। अल्मोड़ा तहसील अंतर्गत निस्नैली गांव में नरूली देवी (50) पत्नी नारायण सिंह अपने मायके के घर…
Read Moreमजबूरी में जाना पड़ा ‘हवालात’
लक्सर। हवालात का नाम सुनते ही हर किसी की शिट्टी-पिट्टी गुम हो जाती है, लेकिन बाढ़ प्रभावितों को सिर छुपाने के लिए हवालात में भी शरण लेनी पड़ रही है। शेरपुरबेला के ग्रामीणों को गांव छोड़कर खाली पड़े खानपुर थाने के हवालात में रहना पड़ रहा है। खानपुर थाना कुछ दिन पहले ब्लॉक परिसर में बने कृषि विभाग के कार्यालय से अपने नए भवन में शिफ्ट हो गया था। तब से यह भवन खाली पड़े हैं। मंगलवार को शेरपुरबेला के कई परिवारों ने बाढ़ के चलते गांव छोड़ दिया। गांव…
Read Moreकहीं 29 घंटे तो कहीं 17 घंटे बिजली गुल
हरिद्वार/पथरी। ग्राम भट्टीपुर स्थित बिजली घर से जुडे़ लगभग बीस गांव के ग्रामीणों को सोमवार की रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी। ग्राम शाहपुर, बादशाहपुर, भुवापुर चमरावल, नसीरपुरकलां, रानीमाजरा, धारीवाला आदि के ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार की सुबह छह बजे बिजली आपूर्ति ठप हुई थी जो कि मंगलवार दोपहर ग्यारह बजे आपूर्ति बहाल हुई। गांव में बिजली न होने से ग्रामीण परेशान रहे। एसडीओ अंजीव राणा ने बताया कि बिजली घर की मशीनों में खराबी होने से व्यवस्था ठप हुई। जिसे कर्मचारियों ने ठीक कर दिया था। वहीं ग्राम गाडोवाली,…
Read More