तिलवाड़ा। मयाली-गुप्तकाशी मोटर मार्ग का पूर्वियाणा में पुस्ता गिरने से दो बच्चों की जान पर बन आई। दो बच्चे पुश्ते के मलबे के साथ लगभग 200 फीट नीचे खाई में लुढ़क गए। दोनों को 108 वाहन में जिला अस्पताल लाया गया, जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बुधवार को स्कूल की छुट्टी होने के कारण 11 वर्षीय बीरेंद्र निवासी चोपड़ा और 10 वर्षीय मुकेश निवासी पूर्वियाणा अपने साथियों के साथ गाय-भैंसों के साथ चले गए। बीरेंद्र अपने मामा के यहां पूर्वियाणा में रहता है। दोपहर लगभग 12.30…
Read MoreCategory: Uttarakhand
झटगड़ में भी धंसने लगी जमीन
अगस्त्यमुनि। विकास खंड की निकटवर्ती ग्राम पंचायत सिल्ला के झटगड़ तोक में भी अब जमीन धंसने लगी है। ग्रामीण हरीश, प्रमोद, जसपाल और सुरेंद्र कठैत ने बताया कि पहले खेतों में दरार पड़ी थी, लेकिन एक-दो दिन से घरों की जमीन भी धंसने लगी है। भू-धंसाव से 24 परिवारों के लोग डरे हुए हैं।
Read Moreकेदारघाटी में हेलीकाप्टरों ने भरी उड़ान
रुद्रप्रयाग। केदारघाटी में चौथे दिन मौसम साफ होने पर हेलीकाप्टराें ने केदारनाथ के लिए उड़ान भरी। केदारनाथ में तैनात जवानाें की अदला-बदली के साथ वहां रसद भी पहुंचाई गई। हालांकि शाम चार बजे बाद घाटी में फिर से बारिश शुरू हो गई। बुधवार को सुबह मौसम खुलने पर पहली फ्लाइट से मंदाकिनी में बहे एसडीएम अजय अरोड़ा के भाई संजीव अरोड़ा और उनके मित्र राजू को अधिकारियाें के साथ केदारनाथ भेजा गया। उन्हें करीब दो-तीन घंटे केदारनाथ में घटनास्थल और एसडीएम की खोज के लिए चलाए जा रहे रेसक्यू कार्य…
Read Moreप्रधानाध्यापिका ने फिर लगाया बीईओ कार्यालय में बिस्तर
गरुड़। आवासीय भत्ता नहीं मिलने से क्षुब्ध प्राथमिक विद्यालय अमोली की प्रधानाध्यापिका दूसरे दिन फिर बीईओ कार्यालय के सामने बिस्तर डालकर धरने पर बैठ गई। अध्यापिका ने ऐलान किया है कि न्याय मिलने के बाद ही वह आंदोलन समाप्त करेगी। राजकीय प्राथमिक विद्यालय अमोली की प्रधानाध्यापिका भगवती गोस्वामी आंदोलन के दूसरे दिन भी अपने स्कूल में छुट्टी करने के बाद आवासीय भत्ते की मांग को लेकर घर से बिस्तर लेकर खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंच गईं और बिस्तर डालकर धरना शुरु कर दिया। अध्यापिका का कहना है कि खंड शिक्षा…
Read Moreकिशोरी की मां और दादा ने आंदोलन स्थगित किया
गरुड़। अपहृत किशोरी की मां और दादा ने एसडीएम के आश्वासन पर पंद्रह दिन के लिए स्थगित कर दिया है। उन्होंने ऐेलान किया है कि न्याय नहीं मिला तो वह फिर से आंदोलन करेंगे। एसडीएम कार्यालय के सामने तीन दिन से आंदोलनरत अपहृत किशोरी की मां राधा देवी और दादा भवान राम की बुधवार को एसडीएम अनिल चन्याल से हुई लंबी वार्ता के बाद उन्होंने आंदोलन 15 दिन के लिए स्थगित कर दिया। एसडीएम ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस पर उन्होंने आंदोलन स्थगित कर…
Read Moreकिशोरी की मां और दादा ने आंदोलन स्थगित किया
गरुड़। अपहृत किशोरी की मां और दादा ने एसडीएम के आश्वासन पर पंद्रह दिन के लिए स्थगित कर दिया है। उन्होंने ऐेलान किया है कि न्याय नहीं मिला तो वह फिर से आंदोलन करेंगे। एसडीएम कार्यालय के सामने तीन दिन से आंदोलनरत अपहृत किशोरी की मां राधा देवी और दादा भवान राम की बुधवार को एसडीएम अनिल चन्याल से हुई लंबी वार्ता के बाद उन्होंने आंदोलन 15 दिन के लिए स्थगित कर दिया। एसडीएम ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस पर उन्होंने आंदोलन स्थगित कर…
Read Moreसिलेंडर भराने जा रहा पूर्व सैनिक सरयू में गिरा
बागेश्वर। जीत नगर के पास रसोई गैस सिलेंडर भराने जा रहे पूर्व सैनिक का पांव फिसलने वे सरयू में जा गिरे। सिलेंडर सरयू नदी में मिल गया लेकिन उनका कोई भी पता नहीं लग सका। कोतवाल यूआर आर्या के अनुसार मूल रूप से रतायस, पपों और हाल जीतनगर मंडलसेरा निवासी 72 वर्षीय नाथू सिंह मेहता बुधवार की सुबह रसोई गैस सिलेंडर भराने जिला अस्पताल के पास जा रहे थे। लेकिन शंभूदत्त के मकान के पास उनका सिलेंडर पेड़ से टकराया और वह झटका लगने से सरयू नदी में गिर गए।…
Read Moreरेडियोलॉजिस्ट आपदा ड्यूटी में, अल्ट्रासाउंड कक्ष में ताला
कोटद्वार। राजकीय संयुक्त चिकित्सालय के रेडियोलॉजिस्ट की आपदा प्रभावित क्षेत्र गुप्तकाशी में ड्यूटी होने से यहां अल्ट्रासाउंड कक्ष में ताला लगा है। जबकि यहां अल्ट्रासांउड के लिए औसतन बीस-पच्चीस मरीज पहुंच रहे हैं। संयुक्त चिकित्सालय में नगर क्षेत्र के साथ ही पहाड़ से भी बड़ी संख्या में मरीज आते हैं। कई मरीजों को अल्ट्रासाउंड जांच के लिए कहा जाता है। अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट की ड्यूटी आपदा प्रभावित क्षेत्र में होने से रोगियों को यहां जांच की सुविधा नहीं मिल पा रही है। जिससे इमरजेंसी मरीजों को तो प्राइवेट अल्ट्रासांउड क्लीनिकों…
Read Moreपलायन रोकने के लिए बने ठोस कार्य योजना
श्रीनगर/रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों से पलायन रोकने के लिए केंद्र और राज्य सरकार को मिलकर ठोस कार्ययोजना बनाई जानी चाहिए। पलायन रोकने के लिए उत्तराखंड को विशेष पैकेज दिया जाना चाहिए। गढ़वाल मंडल विकास निगम के अतिथिगृह में आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अनिल बलूनी ने यह बातें कही। सांसदों पर सांसद निधि खर्च न कर पाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि यहां के सांसद 19 करोड़ की सांसद निधि में से मात्र 4 करोड़ ही खर्च कर पाए हैं। साथ ही सीएम विजय…
Read Moreआंदोलनों के बीच लटका हजारों छात्रों का भविष्य
श्रीनगर। जुलाई माह में विश्वविद्यालय का नया शिक्षा सत्र शुरू हो चुका है। विश्वविद्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों का पूरा ध्यान शिक्षा सत्र को बेहतर बनाने पर होना चाहिए था, लेकिन विवि प्रशासन आंदोलनों से जूझ रहा है। शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के आंदोलन के चलते बीएड प्रवेश परीक्षा परिणाम सहित कई कक्षाओं के परिणाम भी घोषित नहीं हो पा रहे हैं। 20 हजार से अधिक अंकतालिकाएं भी कालेजों में नहीं पहुंच पा रही हैं। यदि जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो विवि का शैक्षणिक सत्र अनियमित हो सकता है। पांच अगस्त…
Read More