काउंसिलिंग के पहले दिन हुए 213 प्रवेश

श्रीनगर। बीएससी प्रथम वर्ष के लिए आयोजित काउंसिलिग के पहले दिन 425 छात्रों में से 213 छात्रों ने प्रवेश लिया। 20 छात्र आपदा प्रभावित क्षेत्रों से थे। डीएसडब्ल्यू प्रो. एससी भट्ट ने बताया कि टिहरी और रुद्रप्रयाग जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्र से आए 20 छात्रों के पास प्रवेश से संबधित सभी प्रमाण पत्र थे। आपदा की क्षति का प्रमाण पत्र जमा करने के लिए छात्रों की मांग पर एक माह का समय दिया गया है। रुद्रप्रयाग जिले से आए आशीष पुरोहित ने कहा कि कालेज में पहली बार आने…

Read More

अधिकारियों पर नकेल कसना शुरू

पिथौरागढ़। जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर अमली जामा पहनाने के लिए अधिकारियों पर नकेल कसना शुरू कर दिया है। डीएम ने हर सप्ताह मुख्यमंत्री द्वारा घोषित विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। जिला कार्यालय सभागार में अधिकारियों की बैठक लेते हुए जिलाधिकारी डा. नीरज खैरवाल ने क्वीतड़ से हल्दू, दीगरा से तड़ीगांव, पिथौरागढ़ से बांस जाने वाली सड़क के अवशेष कार्य, एंचोली से जाजरदेवल तक और शहर के विभिन्न मार्गों में होने वाले हाटमिक्स के साथ ही आदिचौरा से मुनस्यारी, सिमल्ता से भिनगढ़ी बासीखेत,…

Read More

मल्लिकार्जुन और केंद्रीय विद्यालय में होगी खिताबी जंग

पिथौरागढ़। अंडर-14 बालक वर्ग की अंतरविद्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता की खिताबी जंग केंद्रीय विद्यालय और मल्लिकार्जुन स्कूल के बीच होगा। फाइनल मुकाबल बृहस्पतिवार को होगा। प्रतियोगिता के आधार पर जिले की टीम का चयन किया जाएग। पहले सेमी फायनल मैच में केंद्रीय विद्यालय ने सोरवैली को शून्य के मुकाबले तीन गोल से हराया। सुमित थापा, सौरव धामी और किशोर धामी ने एक-एक गोल दागे। दूसरे सेमी फाइनल मैच में टाइब्रेकर में मल्लिकार्जुन पब्लिक स्कूल ने विवेकानंद इंटर कालेज को दो के मुकाबले तीन गोल से पछाड़ा। दोनों मैचों में निर्णायक यतीश…

Read More

मामूली आपदा में भी विस्थापन बना बड़ा सवाल

नाचनी (पिथौरागढ़)। ला, झेकला और रूमीडोला गांव की तबाही को चार साल पूरे हो गए, लेकिन इन गांवों का विस्थापन अब तक नहीं हो सका। प्रशासन का कहना है कि इन गांवों सहित कुल 56 गांवों के विस्थापन का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। ऐसे में अब फिक्र इस बात की है कि जून में आई जबर्दस्त अतिवृष्टि से मची तबाही का विस्थापन कैसे होगा? सात अगस्त 2009 की रात दाफा ग्राम पंचायत के ला, झेकला और बेड़ूमहर ग्राम पंचायत के रूमीडोला गांव के लोगों का खौफनाक मंजर से…

Read More

250 लोग बीमारी से निढाल

थल (पिथौरागढ़)। पांखू क्षेत्र में बुखार, उल्टी, हाथपैर में दर्द की बीमारी से 250 लोग प्रभावित हैं, लेकिन स्वास्थ्य महकमे ने बुधवार को भी मरीजों की सुध नहीं ली। लोग बाजार से दवा खरीदकर रोग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। सीएमओ ने बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य दल संबंधित इलाकों में भेजने की बात कही है। पाखूं के कोटगाड़ी, प्यारा, सिल्डों, मदीगांव, चन्याटी, ओड्यूड़ा, भैंसखेत, पामती, समेत 10 गांव में कम से कम 250 लोग बीमार पड़े हैं। बीमारी ने आज से नहीं पिछले 10, 12 दिनों से ग्रामीणों…

Read More

25 हजार की रिश्वत लेता जल संस्थान का एसई गिरफ्तार

हल्द्वानी। जल संस्थान के अधीक्षण अभियंता (एसई) को विजिलेंस टीम ने 25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। उसने एक कांट्रेक्टर से लेबर सप्लाई का टेंडर दिलवाने के लिए 50 हजार रुपये की मांग की थी। शेष रकम टेंडर मिलने के बाद दी जानी थी। एसई को भ्रष्टाचार अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर हवालात में डाल दिया है। एसपी विजिलेंस अशोक भट्ट के अनुसार पटुवाडांगर नैनीताल निवासी लेबर कांट्रेक्टर गिरीश जोशी ने एक अगस्त को शिकायत की कि जल संस्थान हल्द्वानी के अधीक्षण अभियंता…

Read More

अपराध मां का, सजा मिली बच्चे को

भीमताल। अपराध की सजा सिर्फ कानून नहीं कुदरत भी सुनाती है। इसीलिए मां की सजा उसके बच्चे ने भुगती और पिंजरे में कैद होकर बच्चा पहुंच गया ‘कैदखाने’ में। जिस तेंदुए ने मल्लासूर्या गांव में अपनी दहशत फैला रखी है, जो इंसानों पर हमला कर एक के बाद एक गुनाह किए जा रहा है उसी बेजुबान मगर हिंसक तेंदुए का पांच साल का शावक बुधवार को पिंजरे में फंस गया। मां पिंजरे के इर्द-गिर्द हाथ-पांव मारती रही लेकिन वह बच्चे को नहीं छुड़ा पाई। जंगलात को शावक के मैनईटर होने…

Read More

हर महीने 15 करोड़ की बिजली खरीद रहे

हल्द्वानी। नदियों के उफान पर आने से प्रदेश की बिजली परियोजनाओं का हाल बुरा है। उत्पादन गिरने के कारण हर महीने करीब 15 करोड़ रुपये की बिजली निजी कंपनियों और बाहरी राज्यों से खरीदनी पड़ रही है। पिछले तीन महीनों में ही 44 करोड़ से अधिक की बिजली राज्य ने खरीदी है। इसके बावजूद मांग और आपूर्ति में अंतर बना हुआ है। इस अंतर को बराबर करने के लिए कटौती की जा रही है। ऊर्जा प्रदेश में छह महीने बिजली परियोजनाओं से उत्पादन सामान्य तौर पर बेहद कम रहता है।…

Read More

पांच माह तक लूटी किशोरी की अस्मत

लालकुआं। पांच माह पूर्व एक किशोरी को बंधक बनाकर ले जाने और फिर जबरन ब्याह कराने के बाद उसके साथ इतने लंबे समय तक दुराचार किया गया। पीड़िता के पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर पुलिस से न्याय मांगा है। उसका कहना है कि बेटी को वह आरोपियों के चंगुल से छुड़ाकर ले आया है, पर उसकी जिंदगी बर्बाद करने वालों को सजा दिलानी बाकी है। 15 वर्षीय किशोरी के पिता ने तहरीर में कहा है कि पांच माह पूर्व यूपी के बिलासपुर निवासी 4 लोग उसकी बेटी को हाट…

Read More

कार कारोबार पर आपदा के बाद मानसून का ‘ब्रेक’

देहरादून। आपदा के बाद मानसून ने बाजार की हालत खराब कर दी है। आटोमोबाइल इंडस्ट्री की बात करें तो स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) की बिक्री में तकरीबन 30 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। टाटा सूमो, रिनाल्ट डस्टर समेत तमाम एसयूवी का यही हाल है। वहीं प्रीमियम सेगमेंट की कारों का मार्केट भी नकारात्मक रूप से प्रभावित हुआ है। अब सभी कारोबारियाें की नजर त्योहारी सीजन पर लगी है। इनका कहना है कि पूरी इंडस्ट्री डाउन चल रही है। अब त्योहारों से ही उम्मीद है। अच्छी बुकिंग…

Read More