गोपेश्वर। जिला अस्पताल में चिकित्सकों और संसाधनों की कमी उस वक्त आडे़ आ गई, जब पाइल्स के एक मरीज को ऑपरेशन थिएटर में बेहोशी का इंजेक्शन देते ही झटके आने लगे। वेंटीलेटर नहीं होने की वजह से मरीज को दिनभर झटके आते रहे। शाम तक भी स्थिति सामान्य नहीं होने पर डाक्टर ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। मरीज लंबे समय से पाइल्स की बीमारी से परेशान था। बुधवार को डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल में ऑपरेशन के लिए भर्ती किया और बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे उसे ओटी में…
Read MoreCategory: Uttarakhand
नंदकेशरी पहुंचने में भी कम नहीं रोड़े
देवाल। चेपडियूं से नंदकेशरी की राह भी मुश्किल भरी है। थराली-देवाल मोटर मार्ग इस स्थान पर हादसों का सबब बना हुआ है, वहीं पैदल रास्ता भी चलने लायक नहीं है। मां नंदा के ससुराली क्षेत्र में प्रकृति के कहर से जनजीवन अभी भी अस्त-व्यस्त है। एक भी रास्ता ऐसा नहंी है, जिसे चलने लायक कहा जाए। कमिश्नर के दो दौरो से लेकर सीएम की वांण में हुई समीक्षा बैठक भी राजजात तैयारियों को धरातल पर अमलीजामा नहंी पहना पाई। ऐसे में इन बदली परिस्थितियों में यहां पर कैसे देवी भक्तों…
Read Moreहत्या में महिला समेत चार को उम्र कैद
रुद्रपुर । गदरपुर के पूर्व कांग्रेस नगर अध्यक्ष विजय सुखीजा के भाई अजय सुखीजा की हत्या मामले में जिला एवं सत्र न्यायाधीश जयदेव सिंह ने चार अभियुक्तों को उम्र कैद और 25-25 हजार जुर्माने की सजा सुनाई है। कोर्ट ने मामले में एक महिला को दोषमुक्त करार दिया है। डीजीसी नंदन सिंह धामी के मुताबिक गदरपुर निवासी विजय सुखीजा के भाई अजय सुखीजा की 13 जनवरी 2010 को हत्या कर शव संपतपुर सड़क पर फेंक दिया गया था। विजय सुखीजा ने रुद्रपुर कोतवाली में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।…
Read Moreरानीखेत-गोपेश्वर रोडवेज सेवा दो महीने से बंद
द्वाराहाट। उत्तराखंड परिवहन निगम की क्षेत्र में संचालित कई सेवाएं अनियमित चल रही हैं जबकि रानीखेत-गोपेश्वर बस सेवा बंद हो गई है। इस कारण क्षेत्र के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को टैक्सी और केमू में सफर करना पड़ रहा है। इस कारण उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। परिवहन निगम की रानीखेत डिपो की रानीखेत-गोपेश्वर सेवा पिछले दो माह से बंद है। जबकि हल्द्वानी डिपो से संचालित हल्द्वानी-दूनागिरी, हल्द्वानी-सिमलगांव सेवा अनियमित चल रही है। इस कारण क्षेत्रीय लोगों को काफी दिक्कतों का…
Read Moreपांच साल में 59 स्कूल नए खुले, 54 किए बंद
अल्मोड़ा। जिले में सरकारी शिक्षा व्यवस्था की स्थिति ठीक नहीं है। पिछले पांच साल में 59 नए प्राथमिक स्कूल खुले लेकिन दूसरी तरफ छात्र संख्या शून्य हो जाने अथवा बहुत कम हो जाने के कारण 54 स्कूल बंद कर दिए गए। इसके अलावा भवन बनने के बावजूद पांच स्कूल संचालित ही नहीं हो सके हैं। अल्मोड़ा जिले में पिछले पांच सालों में 59 नए प्राथमिक स्कूल खुले लेकिन दूसरी तरफ छात्र संख्या घटने के कारण 54 स्कूल बंद हो गए। शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक जिले में 30…
Read Moreतेंदुए की हड्डियों के साथ गिरफ्तार
अल्मोड़ा। पुलिस ने तेंदुए की हड्डियों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी इन हड्डियों को कहीं बाहर भेजने के फिराक में था। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है जबकि हड्डियां वन विभाग के हवाले कर दी गई हैं। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी राजेंद्र सिंह रावत निवासी गोलना करड़िया के पास एक थैले में रखी तेंदुए की दो किलो 700 ग्राम हड्डियां बरामद कर ली। पुलिस ने बताया कि आरोपी तेंदुए की हड्डियों को कहीं बाहर भेजने के फिराक में था।…
Read Moreपहले पड़ाव की राह भी जोखिम भरी
मां नंदा के ससुराल के पहले पड़ाव कुलसारी पहुंचने की राह भी जोखिम भरी है। पूरा रास्ता भूस्खलन की चपेट में आ चुका है। राजजात में अमावस्या के दिन जब मां नंदा यहां पहुंचेगी तो उसे आपदा से पीड़ित ससुरालियों के मायूस चेहरे दिखेंगे। बहू का स्वागत तो होगा, लेकिन सिर्फ परंपराओं के निर्वहन तक। पिंडरघाटी में मां नंदा के शक्तिपीठ के रुप में प्रसिद्ध कुलसारी मंदिर भी आपदा की जद में है। जबकि शिवाणी पिंडर नदी में समा चुका है, यहां राजजात के समय क्षेत्रों से आई छंतोलियां जुटती…
Read Moreभागीरथी में उफान से खतरा बढ़ा
लगातार हो रही बारिश के चलते गढ़वाल में नदियों से कटाव और भूस्खलन के खतरे कम नहीं हो रहे। भागीरथी में आया उफान उत्तरकाशी में जड़भरत घाट पर बने चेंजिंग रूम को बहा ले गया। मंगलवार रात की बारिश के बाद नदी के उफान ने तटवर्ती बस्ती के लोगों की नींद उड़ा दी है। जड़भरत घाट क्षेत्र में कई बहुमंजिले भवनों पर खतरा मंडरा रहा है। बस्ती के लोग रात को जागकर नदी के जलस्तर पर नजर रख रहे हैं। 200 फीट नीचे खाई में गिरे दो बच्चे रुद्रप्रयाग जिले…
Read Moreभूस्खलन के कारण दूसरी जगह बस रहे ग्रामीण
पजिटिलानी गांव में प्राथमिक स्कूल, इंटर कालेज, मिनी स्टेडियम और अस्पताल है। सड़कों की स्थिति भी ठीक है। पीने के पानी की भी समस्या नहीं है। साहिया से 19 किमी दूर स्थित इस गांव में कभी 55 परिवार रहते थे लेकिन इनमें से इस साल अब तक 11 परिवार पलायन कर गये हैं। गांव में हो रहा भूस्खलन कई दूसरी जगह बसने की सोच रहे हैं। गांव में तमाम सुविधाओं के बावजूद इन परिवारों की अपनी जड़ों और माटी से दूर जाने की वजह है गांव में हो रहा भूस्खलन।…
Read Moreबरसाती नदी का पानी आने से राष्ट्रीय राजमार्ग बंद
गुरुवार को बरसाती नदी पानी हरिद्वार-पतंजलि योगपीठ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 58 पर आ गया। इस वजह है राष्ट्रीय राजमार्ग 58 की आवाजाही बंद है। लगातार हो रही बरसात के चलते उत्तराखंड की नदियां और नाले उफान पर हैं। जिसके चलते नदी किनारे बसे लोगों के लिए खासा खतरा पैदा हो गया है।
Read More