बहाली के बाद अब कपकोट में दरकी जमीन

कपकोट। बागेश्वर के बहाली गांव के बाद अब कपकोट में जमीन दरकनी शुरू हो गई है। जमीन दरकने से यहां रह रहे 10 परिवारों को खतरा उत्पन्न हो गया है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से शीघ्र मौका मुआयना कर सुरक्षा की गुहार लगाई है। जून से लगातार हो रही बारिश से यहां भूस्खलन जारी है। बहाली में हुए भूस्खलन से वहां रह रहे 18 परिवारों ने घर छोड़ दिया है। उन्हें प्रशासन ने कांडा तहसील में रखा है। अब कपकोट के दरखोला तोक में भी जमीन दरकनी शुरू हो गई…

Read More

पानी नहीं आने से चौरासि और नुमाइखेत के उपभोक्ता भड़के

बागेश्वर। जल संस्थान की योजनाओं से गंदा पानी की आपूर्ति करने और अनियमित आपूर्ति होने पर चौरासि और नुमाइशखेत के उपभोक्ताओं ने आज दूसरे दिन जल संस्थान के ईई का घेराव किया। उपभोक्ताओं का कहना है कि उनके क्षेत्र में एक सप्ताह पहले गंदा पानी आ रहा था। लेकिन तीन दिन से आपूर्ति ठप हो गई है। चेतावनी दी कि यदि आपूर्ति नियमित नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। एक सप्ताह पहले गंदे पानी की आपूर्ति होने और तीन दिन से आपूर्ति अनियमित होने से चौरासि और नुमाईशखेत के…

Read More

चार घंटे तक चली बैठक बेनतीजा रही

श्रीनगर। एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। हालांकि कुलसचिव ने कर्मचारियों के साथ बैठक की, लेकिन किसी बिंदु पर सहमति नहीं बन पाई। अब सोमवार को दूसरी बैठक होगी। कुलसचिव प्रो. पीएस राणा ने बृहस्पतिवार को शिक्षणेत्तर और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की। चार घंटे चली मैराथन बैठक में कुलसचिव अपनी बात मनवाने पर अड़े रहे, इसलिए कोई सहमति नहीं बन पाई। शिक्षणेत्तर कर्मचारी परिषद के महासचिव मनोज रतूड़ी ने कहा कि कुलपति ने विशेषाधिकार का प्रयोग…

Read More

मां की मौत पर बेटे ने काटा हंगामा

श्रीनगर। एक महिला की मौत पर उसके बेटे कुछ छात्रों के साथ बृहस्पतिवार को बेस अस्पताल के इमरजेंसी में पहुंचकर डेढ़ घंटे तक हंगामा काटा। उसने बेस अस्पताल पर आरोप लगाया कि मां की जांच ठीक से नहीं की गई इसलिए उसकी मौत हो गई। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। अस्पताल के अधिकारियों ने वार्ता कर मामले की जांच का आश्वासन युवक को दिया। पुलिस ने युवक को शांत कराया। दो अगस्त को गंभीर हालत में बेस अस्पताल के इमरजेंसी में इलाज के लिए लाई…

Read More

डराती है अपरिचितों की आवाजाही

दुगड्डा। फतेहपुर कन्या विद्यालय के आसपास अपरिचित लोगाें की आवाजाही से छात्राएं ही नहीं शिक्षिकाएं भी परेशान हैं। उनका कहना है कि एकांत क्षेत्र होने से यहां सड़क के किनारे और जंगल में शराब पीने वाले अक्सर देखे जाते हैं। जिससे कभी किसी भी छात्रा के साथ कोई अनहोनी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता है। फतेहपुर में दो जुलाई को नदी में बहाव तेज होने से राजकीय कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राएं फंस गए थे। उन्हें बमुश्किल नदी से सुरक्षित निकाला गया। बरसात के दौरान नदी के…

Read More

बेबी शो में मीनाक्षी की आठ दिन की बच्ची प्रथम

श्रीनगर। राजकीय मेडिकल कालेज के बाल रोग विभाग की ओर से विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतिम दिन सात दिनों तक हुई प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डा. वीएल जहागिरदार ने अस्पताल के सभी विभागों को व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने की बात कही। वहीं अस्पताल में हुए बेबी शो में मीनाक्षी की आठ दिन की बच्ची प्रथम, हेमंती की दो दिन की बच्ची द्वितीय तथा रुचि काला की बच्ची तृतीय स्थान पर रही। क्विज प्रतियोगिता में अंकुश बाथला प्रथम, देवेंद्र रावत द्वितीय, अमित भंडारी तृतीय, निबंध…

Read More

एसई को न्यायिक हिरासत में भेजा

नैनीताल। अपर जिला जज राजेंद्र जोशी की अदालत ने जल संस्थान के अधीक्षण अभियंता (एसई) जेआर गुप्ता को 25 हजार की रिश्वत लेने के मामले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। जौनपुर निवाीसी एसई गुप्ता को बुधवार को विजिलेंस टीम ने तिकोनिया जलसंस्थान के सरकारी क्वार्टर से रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा था। पटवाडांगर नैनीताल के लेबर कांट्रेक्टर गिरीश जोशी से लेबर सप्लाई का टेंडर दिलाने के लिए गुप्ता ने 50 की मांग की थी। 25 हजार एडवांस देने के दौरान एसई को धरा गया।…

Read More

गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

हल्द्वानी। पुलिस और पूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने बरेली रोड स्थित कृष्णा कालोनी में छापामारी कर गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़ किया है। गैस रिफिलिंग का अवैध कारोबार एक घर में चल रहा था। पुलिस ने घर से 16 घरेलू गैस सिलेंडर, एक छोटा सिलेंडर और गैस रिफिलिंग करने वाले उपकरणों के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जिला पूर्ति निरीक्षक राहुल शर्मा के मुताबिक बरेली रोड़, कृष्णा कालोनी में गैस रिफिलिंग की सूचना पर मंडी चौकी पुलिस और पूर्ति निरीक्षकों की टीम गठित की गई। टीम ने गुरुवार…

Read More

उत्तराखंड बन रहा मुंगेर के हथियारों की मंडी

हल्द्वानी। मुंगेर (बिहार) के हथियारों के लिए उत्तराखंड सबसे बड़ी मंडी बनकर उभर रहा है। यहां पिछले कुछ समय में ही 100 से ज्यादा अवैध हथियार बेचे जा चुके हैं। यही नहीं यहां लगातार मुंगेर के बेहतरीन असलहों की डिमांड बढ़ती जा रही है। बृहस्पतिवार को सितारगंज में एसटीएफ द्वारा पकड़े गए दो आर्म्स स्पलायरों से पूछताछ में ये बातें सामने आईं। उन्होंने एसटीएफ को बताया कि मुंगेर में बनने के बाद सबसे ज्यादा असलहे यूपी के विभिन्न शहरों से यहां पहुंचाए जा रहे हैं। यहां से इनकी सप्लाई बुकिंग…

Read More

जवानों ने बताए आपदा से बचने के तरीके

हल्द्वानी। इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड इवेंट आर्गनाइजेशन की प्रदर्शनी में आईटीबीपी जवानों ने आपदा से बचने के तरीकों के साथ ही विपदा के समय हौसला बनाए रखने की कला सिखाई। सेना के जवानों ने युवाओं में देश सेवा का जज्बा भरने के लिए स्टाल लगाए और बताया कि कैसे सेना में भर्ती होने की तैयारी की जाए। प्रदर्शनी का शुभारंभ वित्तमंत्री इंदिरा हृदयेश और श्रम मंत्री हरीशचंद्र दुर्गापाल ने किया। डा. हृदयेश ने कहा कि इस तरह की प्रदर्शनी हर वर्ग के लिए लाभप्रद हैं। श्री दुर्गापाल ने कहा कि इससे…

Read More