तियोगिता 35 वीं वाहिनी कटारमल (अल्मोड़ा) ने जीत ली है। वाहिनी के क्रीड़ा मैदान में बृहस्पतिवार को हुई अंतर वाहिनी कबड्डी का फाइनल 35 वीं वाहिनी अल्मोड़ा और 12वीं वाहिनी महिडांडा (उत्तरकाशी) के मध्य खेला गया। जिसमें 35वीं वाहिनी आईटीबीपी अल्मोड़ा ने जीत दर्ज कर खिताब पर कब्जा जमाया, जबकि 12वीं वाहिनी आईटीबीपी महिडांडा (उत्तरकाशी) उपविजेता रही। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार अजीत सिंह और चंचल सिंह को मिला। समापन अवसर पर 35 वीं वाहिनी के कमांडेंट ऋषिराज सिंह ने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्राफी प्रदान…
Read MoreCategory: Uttarakhand
जलभराव से हाईवे फिर पांच घंटे बंद
बहादराबाद। पथरी रोह उफनने से राष्ट्रीय राजमार्ग-58 बृहस्पतिवार को फिर पांच घंटे बंद रहा। पतंजलि के पास चार-चार फिट जलभराव से दोनों और लगी वाहनों की कतारों में सैकड़ों यात्री फंसे रहे। हालत से निजात दिलाने के लिए पुलिस प्रशासन ने कलियर मार्ग पर रूट डायवर्ट किया तो लोग जाम में फंस गए। इस दौरान यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मंगलवार को भी मूसलाधार बारिश से पथरी रोह का पानी पतंजलि के पास हाइवे पर भरने से राजमार्ग पांच घंटे बंद रहा था। बुधवार रात फिर भारी…
Read Moreसेक्स रैकेट का भंडाफोड़ दो कॉल गर्ल सहित चार पकड़े
लक्सर। पुलिस ने एक मकान पर छापा मारकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से दो कॉल गर्ल सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। लक्सर कोतवाली पुलिस को बुधवार रात सूचना मिली थी कि कस्बे के सोसाइटी रोड स्थित एक मकान में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। छापा मारने पर पुलिस को मकान के भीतर से दो लड़कियां और दो लड़के मिले। चारों आपत्तिजनक हालत में थे। पुलिस चारों को पकड़कर कोतवाली ले आई। पूछताछ करने पर एक युवक ने अपना नाम ओमप्रकाश निवासी…
Read More19 अगस्त को होम्योपैथिक अधिकारी के इंटरव्यू
हरिद्वार। लोक सेवा आयोग की ओर से जारी होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी की भर्ती प्रक्रिया के लिए 19 अगस्त को इंटरव्यू किए जाएंगे। भर्ती ओबीसी-एससी वर्ग के 22 पदों के लिए थी, लेकिन इसके लिए अन्य वर्ग के अभ्यर्थियों ने भी आवेदन कर दिए थे। अधिकारियों का कहना है कि जिस वर्ग के लिए भर्ती प्रक्रिया है उसी वर्ग के अभ्यर्थियों को लिया जाएगा। होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती के लिए पिछले साल विज्ञप्ति जारी की गई थी। इसमें ओबीसी के नौ, एससी के 13 पदों पर भर्ती होनी है। लेकिन,…
Read Moreकार्यकर्ताओं के सामने भिड़ गए भाजपा नेता
हरिद्वार। बृहस्पतिवार को भाजपा नेताओं के बीच दो जगह विवाद हुआ। पहले मामले में फोटो खिंचाने को लेकर और दूसरे मामले में माइक पकड़ने को लेकर हाथापाई तक की नौबत आ गई। हालांकि रात होते-होते विवाद को बाहर नहीं निकलने देने के पूरे इंतजाम किए गए। देवपुरा चौक पर पाकिस्तान का पुतला फूंकने के दौरान भाजपा के जिला स्तरीय दो पदाधिकारियों के बीच धक्का-मुक्की हो गई। दोनाें नेता कैमरे के सामने आकर फोटो खिंचाना चाहते थे। यहां से निकलकर कार्यालय पहुंचे तो वहां पर जिले के एक मुख्य पदाधिकारी और…
Read Moreगंगा खतरे के निशान से आधा मीटर नीचे
हरिद्वार। लगातार हो रही बारिश से गंगा का जलस्तर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बृहस्पतिवार को जलस्तर खतरे के निशान से करीब आधा मीटर नीचे था। लेकिन टिहरी डैम से पानी छोड़े जाने की सूचना से गंगा में पानी बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने गंगा किनारे गांवों में हाई अलर्ट जारी किया हुआ है। बृहस्पतिवार तड़के दो घंटे हुई मूसलाधार बारिश के बाद सुबह दस बजे तक हल्की बूंदाबांदी रही। करीब छह घंटे में 60 एमएम बारिश रिकार्ड की…
Read Moreघायल बच्चे बेस अस्पताल से रेफर
रुद्रप्रयाग। मयाली-गुप्तकाशी मोटर मार्ग पर ध्वस्त पुश्ते के साथ गिरे दो बच्चों को बेस अस्पताल श्रीकोट से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा कैंतुरा ने बताया कि बेस अस्पताल में न्यूरोसर्जन न होने के कारण उनको देहरादून भेजा गया है। बुधवार को पूर्वियाणा के निकट मयाली-गुप्तकाशी मोटर मार्ग का पुश्ता धंस गया था, जिससे पुश्ते के ऊपर चल रहे बीरेंद्र (11) और मुकेश (10) भी पुश्ते के मलबे के साथ 200 फीट नीचे गिर गए थे। दोनों घायल बच्चों को जिला अस्पताल में उपचार के…
Read Moreसीजनल कर्मियों का आंदोलन टला
रुद्र्रप्रयाग। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की ओर से हटाए गए सीजनल कर्मियों का बृहस्पतिवार को ऊखीमठ तहसील में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम स्थगित हो गया है। सीजनल कर्मी विक्रम रावत ने बताया कि मंदिर समिति के अध्यक्ष गणेश गोदियाल की ओर से सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर आंदोलन टाल दिया गया। आपदा के बाद यात्रा बंद होने पर मंदिर समिति ने केदारनाथ और उप मंदिरों में कार्यरत 39 स्वयंसेवकों को पहली अगस्त से सेवा से हटा दिया था। पुराने कर्मियों को हटाने और नए कर्मियों को यथावत रखने से आक्रोशित…
Read Moreसिलेंडर भराने जा रहा पूर्व सैनिक सरयू में गिरा
बागेश्वर। जीत नगर के पास रसोई गैस सिलेंडर भराने जा रहे पूर्व सैनिक का पांव फिसलने वे सरयू में जा गिरे। सिलेंडर सरयू नदी में मिल गया लेकिन उनका कोई भी पता नहीं लग सका। कोतवाल यूआर आर्या के अनुसार मूल रूप से रतायस, पपों और हाल जीतनगर मंडलसेरा निवासी 72 वर्षीय नाथू सिंह मेहता बुधवार की सुबह रसोई गैस सिलेंडर भराने जिला अस्पताल के पास जा रहे थे। लेकिन शंभूदत्त के मकान के पास उनका सिलेंडर पेड़ से टकराया और वह झटका लगने से सरयू नदी में गिर गए।…
Read Moreबहाली के बाद अब कपकोट में दरकी जमीन
कपकोट। बागेश्वर के बहाली गांव के बाद अब कपकोट में जमीन दरकनी शुरू हो गई है। जमीन दरकने से यहां रह रहे 10 परिवारों को खतरा उत्पन्न हो गया है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से शीघ्र मौका मुआयना कर सुरक्षा की गुहार लगाई है। जून से लगातार हो रही बारिश से यहां भूस्खलन जारी है। बहाली में हुए भूस्खलन से वहां रह रहे 18 परिवारों ने घर छोड़ दिया है। उन्हें प्रशासन ने कांडा तहसील में रखा है। अब कपकोट के दरखोला तोक में भी जमीन दरकनी शुरू हो गई…
Read More