घर में घुसे नशेड़ियों को कालिख पोती

रुद्रपुर। चोरी की नियत से घर में घुसे आधा दर्जन युवकों की लोगों ने जमकर धुनाई कर दी। इस दौरान सभी के मुंह में कालिख पोत कर घुमाया गया। इससे मोहल्ले में अच्छा खासा हंगामा हो गया। सूचना पर पुलिस के न पहुंचने के बाद सभी को छोड़ दिया गया। शिवनगर निवासी तपन के घर में गुरुवार तड़के आधा दर्जन युवक नशे में धुत होकर चोरी की नियत से घुस गए थे। घर में आहट होने पर परिजन जाग गए। इस पर गृहस्वामी ने शोर मचा दिया। शोर शराबा सुनकर…

Read More

मुल्क के अमन चैन के लिए मांगी दुआएं

रुद्रपुर। ईद पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अता कर कौम व मुल्क के अमन चैन की दुआ मांगी। बाद में एक दूसरे के गले मिलकर मुबारकबाद की। शुक्रवार को खेड़ा स्थित ईदगाह में जामा मस्जिद के इमाम मौलाना मुफ्ती फखरुद्दीन ने ईद की नमाज अता करवाई। इस दौरान देश के अमन चैन के लिए हजारों हाथ उठे। शहर के सीरगोटिया, पहाड़गंज, इंदिरा कालोनी, प्रीत विहार, जगतपुरा स्थित मस्जिदों में भी नमाज अता की गई। बाद में सभी ने एक-दूसरे के गले मिलकर मुबारकबाद दी। डीएम बृजेश कुमार संत,…

Read More

चेक बाउंस होने पर छह महीने की सजा

काशीपुर। अदालत ने सवा दो लाख का बैंक चेक बाउंस होने पर चेकधारक को छह माह का सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। इसके अलावा तीन लाख का प्रतिकर अर्थदंड किया। ग्राम सरवरखेड़ा निवासी नर्शी कुमार कपूर ने अपने वकील इकराम हुसैन के माध्यम से विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट जयपाल सिंह की अदालत में फौजदारी वाद दायर किया। उनका कथन था कि उसके पुरानी सब्जी मंडी स्थित मैसर्स कुमार के संजय अग्रवाल से मधुर संबंध थे। संजय ने 19 मई 2009 को 2 लाख 25 हजार रुपया उससे एक दिन के…

Read More

उत्तरकाशी तक खुला गंगोत्री राजमार्ग

उत्तरकाशी। भूस्खलन से उत्तरकाशी-धरासू के बीच बंद गंगोत्री राजमार्ग शुक्रवार को खुल गया। बुधवार को तेज बारिश के चलते बडेथी चुंगी, रतूड़ीसेरा, बंदरकोट, नालूपाणी आदि स्थानों पर यह राजमार्ग बंद हो गया था। जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिला मुख्यालय पर आवश्यक वस्तुओं का संकट भी गहराने लगा था। शुक्रवार की शाम तक बीआरओ ने मार्ग को उत्तरकाशी तक यातायात के लायक खोल दिया है। नेताला से आगे मार्ग पिछले जून माह से बंद पड़ा हुआ है। यहां अभी मार्ग खुलने की संभावना नहीं…

Read More

प्रभावित गांवों का होगा भू-गर्भीय सर्वे

नौगांव (उत्तरकाशी) शहर विकास मंत्री प्रीतम सिंह पंवार ने कहा कि बनाल पट्टी के कुड़, कोटला, नाल्ड, घुंड, बिंयाली आदि गांवों का शीघ्र ही भूवैज्ञानिकों से सर्वे करवाया जाएगा तथा सुरक्षित स्थानों पर बसाने के लिए विस्थापन की प्रक्रिया शुरू की जायेगी। आपदा प्रभावित क्षेत्र गडोली का दौरा करने के बाद नौगांव में पत्रकारों से बातचीत में शहरी विकास मंत्री ने कहा कि समूचा क्षेत्र आपदा ग्रस्त है। किसानों की हजारों हेक्टेयर भूमि बह गई और फसलें खराब हो गई। सरकार ने कृषि ऋणों की वसूली पर रोक लगाने का…

Read More

खरीद के बजाए सड़क खुलवाए सरकार

उत्तरकाशी। बाजार की मांग के अनुसार फसलचक्र में बदलाव करके तैयार की गई अषाढ़ी फसल इस बार आपदा की भेंट चढ़ गई। आलू के खेतों में मटर, राजमा, कुट्टू तथा तिलहनी फसलों से भी किसान हाथ धो बैठे हैं। सरकार ने अब आलू और सेब की पछेती फसल की खरीददारी की जिम्मेदारी गढ़वाल मंडल विकास निगम को दी है लेकिन घर बैठे ही 40 से 60 रुपये में बिकने वाला सेब निगम को 20 रुपये में किसान देंगे, इसे लेकर संशय बना हुआ है। किसानों ने सरकार से सस्ती फसल…

Read More

स्वतंत्रता सेनानी उपाध्याय के नाम से हो महाविद्यालय

द्वाराहाट। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकार संगठन की बैठक में अगस्त क्रांति के मौके पर आजादी के रण बांकुरों को याद किया गया। इस मौके पर कई प्रस्ताव पारित कर शासन-प्रशासन से उनके निराकरण की मांग की गई। तय हुआ कि समस्याओें लेकर संगठन का शिष्टमंडल विधायक मदन बिष्ट के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से मिलने देहरादून जाएगा। उन्होंने द्वाराहाट महाविद्यालय का नाम प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और बारामंडल क्षेत्र के पूर्व विधायक स्व. पं. मदन मोहन उपाध्याय के नाम पर रखने की मांग की। वक्ताओं ने द्वाराहाट विधानसभा क्षेत्र में एक…

Read More

प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल : मंजू

अल्मोड़ा/रानीखेत। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष मंजू तिवारी ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी जिलों में मोर्चा कार्यकारिणी गठित कर पार्टी को मजबूत किया जाएगा। लोकसभा चुनाव में महिलाओं के लिए टिकट की दावेदारी होगी। मोर्चा अध्यक्ष अल्मोड़ा में पत्रकारों से वार्ता कर रही थीं। उन्होंने प्रदेश में मोर्चे की बागडोर मिलने पर पार्टी का आभार जताते हुए कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए शीघ्र ही सभी जिलों में कार्यकारिणी गठित होगी। उन्होंने कहा कि महिला…

Read More

दुकान बंद कर भागा, तो गांव से पकड़ लाई पुलिस

मौलेखाल। शराब के खिलाफ सांकर गांव की महिलाओं की मुहिम आखिरकार रंग लाई है। निशानदेही पर राजस्व पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने सांकर कसबे के तीन दुकानों से अंग्रेजी के 63 पव्वे, दो बियर और 10 बोतल अवैध देशी शराब की बरामद की है। चेकिंग की भनक लगते ही एक दुकानदार दुकान बंद कर फरार हो गया। महिलाओं की मांग पर राजस्व पुलिस ने ताले तोड़े, बाद में अभियुक्त को उसके गांव से गिरफ्तार कर लाई। सांकर गांव की महिलाओं ने शराब के खिलाफ लंबे समय से मुहिम…

Read More

पेड़ से दबकर 76 वर्षीय वृद्धा की मौत

द्वाराहाट। शुक्रवार दिन में हुई बारिश के चलते चीड़ का पेड़ टूटने से मवेशियों को चुगाने जंगल गई विजयपुर निवासी वृद्धा की दबकर मौत हो गई। विजयपुर निवासी सरुली देवी (76) पत्नी जोगा राम, मोहित (6) पुत्र प्रकाश राम, अनिल कुमार (11) पुत्र किशोरी लाल, सोबन राम (29) पुत्र पर राम मवेशी चुगाने को घर से कुछ दूर गाड़ाखर्क जंगल गए थे। दिन के समय तेज बारिश हो गई। बारिश से बचने के लिए चारों चीड़ के पेड़ के नीचे एक ही छतरी के नीचे बैठे थे। करीब 1:30 बजे…

Read More