गोपेश्वर। जिला अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे मरीज पर बदरीनाथ हाईवे बंद होना भारी पड़ा। बृहस्पतिवार को मरीज की स्थिति बिगड़ने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया, लेकिन मार्ग बंद होने की वजह से वे समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाए और उन्होंने चमोली में दम तोड़ दिया। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में अलकनंदा वन प्रभाग के कर्मी कमल सिंह को पाइल्स के आपरेशन के लिए ओटी में ले जाया गया। बेहोशी का इंजेक्शन देने के बाद उन्हें झटके आने लगे, जो दिनभर चलते रहे।…
Read MoreCategory: Uttarakhand
रायफल मैन अवतार हुए पंचतत्व में विलीन
गौचर। असम रायफल में कार्यरत रायफल मैन झिरकोटी गांव निवासी अवतार सिंह नेगी (45) का अलकनंदा नदी के पैतृक घाट पर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। छह अगस्त को पूर्व कोलकाता में सेना के अस्पताल में उपचार के दौरान उनका निधन हो गया था। शुक्रवार को जवान का पार्थिव शरीर चट्वापीपल पहुंचा। यहां से पैतृक घाट तक शव यात्रा निकाली गई, जिसमें रुद्रप्रयाग सिख रेजीमेंट के जवानोें सहित जनप्रतिनिधि शामिल हुए। घाट पर सेना के जवानों ने पुष्पचक्र अर्पित करते हुए हवा में तीन राउंड फायर कर…
Read Moreसारकोट के कोठे के छह कमरे ध्वस्त
कर्णप्रयाग। जनपद में गैरसैंण विकासखंड के सारकोट गांव में लगभग छह सौ साल पुराने कोठा (कोर्ट) के छह कमरे ध्वस्त हो गए हैं। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से इसकी मरम्मत एवं संरक्षण की मांग की है। सारकोट गांव में लगभग छह सौ साल पुराना कोठा जर्जर हाल में है। 84 लकड़ी के दरवाजे और खिड़की वाले इस चौकोर भवन वाले कोठे का प्रवेश द्वार जहां बीते वर्ष ही पूरी तरह से ध्वस्त हो गया था, वहीं इस बार इसके छह कमरे टूट गए हैं। कोठे के निरंतर टूटने के कारण समीपवर्ती…
Read Moreघाट के लोग 17 किमी दूर से ढो रहे सिलेंडर
गोपेश्वर। आपदा से संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त होने से जनपद के कई इलाकों में रसोई गैस सप्लाई नहीं हो पा रही है, जिससे लोगों के सामने चूल्हा जलाना मुश्किल हो गया है। संपर्क मार्ग बंद होने से पोखरी, घाट और जोशीमठ क्षेत्रों में पिछले डेढ़ माह से रसोई गैस की आपूर्ति नहीं हो पाई है। ग्रामीण क्षेत्रों में सिलेंडर नहीं मिलने से जहां लोग लकड़ी जलाकर चूल्हों में खाना बना रहे हैं। शहरी क्षेत्रों में लोग स्टोव में खाना पका रहे हैं। जनपद में 93 हजार चार सौ 80 उपभोक्ता हैं।…
Read Moreटनकपुर-लखनऊ दिन में भी हो रेल सेवा
टनकपुर। मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की बैठक में समिति सदस्य अतुल शारदा ने रेलवे से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए शीघ्र समाधान का आग्रह किया। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल कार्यालय बरेली में मंडल प्रबंधक उमेश सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में शिरकत कर लौटे समिति सदस्य अतुल ने बताया कि उन्होेंने टनकपुर से सुबह 6:45 बजे टनकपुर-कासगंज ट्रेन में लखनऊ के लिए दो आरक्षण बोगी लगाने और इन बोगियों को सुबह 8:45 बजे पीलीभीत पहुंचने वाली रुहेलखंड एक्सप्रेस में जोड़ने की मांग उठाई। ताकि…
Read Moreपरमाणु उपयोग ऊर्जा शक्तियों के लिए हो
चंपावत। राजकीय डिग्री कालेज में अब साप्ताहिक प्रसार व्याख्यानमाला शुरू कर दी गई है। हर सप्ताह कालेज के प्राध्यापक किसी एक विषय पर व्याख्यान देंगे। इसमें यह अनिवार्य कर दिया गया है कि हर छात्र-छात्रा उपस्थित रहे। पहला व्याख्यान राजनीतिशास्त्र के प्राध्यापक डा. दिनेश शर्मा ने दिया। उन्होंने भारत की आणविक नीति पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि परमाणु का उपयोग ऊर्जा शक्तियों के लिए किया जाना चाहिए। डा. शर्मा ने कहा कि भारत की परमाणु नीति स्पष्ट है। वह इसके गलत उपयोग के पक्ष में कदापि नहीं…
Read Moreचौड़ा राजपुरा क्षेत्र में बाघ की दहशत
चंपावत। जिला मुख्यालय से करीब सात किलोमीटर दूर स्थित चौड़ा राजपुरा क्षेत्र में इन दिनों मवेशीखोर बाघ की दहशत छाई हुई है। मवेशीखोर बाघ दिन दहाड़े ही गांव के आसपास दिखाई दे रहा है। ताजा वारदात में उसने चौड़ा के ग्रामीण जगदीश सिंह सौन की तीन बकरियों को एक साथ मौत के घाट उतार दिया है। घटना की जानकारी वन विभाग को दिए जाने के बाद वन क्षेत्राधिकारी एमएम भट्ट ने गांव का दौरा किया। पीड़ित परिवार ने वन विभाग से बकरियों के मुआवजे की मांग उठाई है। चंपावत-गौड़ी मोटर…
Read Moreरेल फाटक पर बस से टकराई काठगोदाम
देहरादून/टनकपुर। हरिद्वार बाईपास स्थित रेलवे फाटक पर बृहस्पतिवार सुबह दून आ रही काठगोदाम एक्सप्रेस रोडवेज बस से टकरा गई। ट्रेन आने के बावजूद फाटक बंद नहीं किया गया था। हालांकि, गेटमैन ने ट्रेन के लिए रेड सिग्नल कर दिया था। इसके बावजूद ट्रेन रोकी नहीं गई। टक्कर के बाद बस ट्रैक पर ही पलट गई, हालांकि तब ट्रेन की रफ्तार महज 10 किमी प्रति घंटा होने से बड़ा हादसा टल गया। हादसे के बाद चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस में फंसे…
Read Moreरात में पूर्णागिरि फीडर में न हो बिजली कटौती
टनकपुर। हमलावर एकल हाथी के खौफ से भयभीत पूर्णागिरि मार्ग के ग्रामीणों ने रात के समय पूर्णागिरि फीडर में बिजली कटौती न करने की मांग उठाई है। बूम क्षेत्र में जंगल से लगे ऊचौलीगोठ, गैडा़खाली और थ्वालखेड़ा गांव में आए दिन हाथियों की दस्तक से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। समाजसेवी घनश्याम भट्ट ने बताया कि गांव में अक्सर हाथी की दस्तक से खौफ बना हुआ है और ऐसे में बिजली न होने से जानमाल की सुरक्षा का खतरा बना रहता है। शाम होते ही हाथी जंगल…
Read Moreसेनानी उत्तराधिकारी संगठन ने मनाया अगस्त क्रांति दिवस
रुद्रपुर। विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि यह शहीदों की शहादत का ही परिणाम है, हम खुली हवा में चैन से सांस ले रहे हैं। देश की आजादी बनाए रखने के लिए सभी को राष्ट्रसेवा का संकल्प लेना चाहिए। कुंजवाल ब्लाक सभागार में अखिल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन के तत्वावधान में आयोजित अगस्त क्रांति दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आजादी के दीवानों ने जो सपने देश के लिए देखे थे, उसके अनुसार देश का निर्माण व विकास नहीं हुआ। कहा…
Read More