140 साल तक जिए टीट महाराज

नैनीताल। श्री 1008 प्रकाशानंद स्वामी के आध्यात्मिक और धार्मिक सफर की शुरुआत नैनीताल से हुई थी। श्री 1008 प्रकाशानंद ने दशकों तक यहां पंगोट के निकट टीट स्थित आश्रम में तपस्या की जिससे वे टीट महाराज के नाम से जाने जाते थे। सोनिया गांधी और राहुल सहित देश की प्रख्यात हस्तियां उनकी भक्त थीं। श्री प्रकाशानंद स्वामी दिव्य दृष्टि तथा महत्वपूर्ण योगिक शक्तियों के धनी थे। वह वर्षों तक सर्दियों में छह माह तक निर्जल निराहार रहकर बदरीनाथ की कंदराओं में शिव आराधना में रहते थे। 140 वर्ष की आयु…

Read More

जिस पैर में पोलियो है, उस पर नाचती है फुटबाल

हल्द्वानी। पोलियो को गंभीर बीमारी माना जाता है। क्योंकि यह शरीर को विकलांग बना देती है। लेकिन ध्यान रहे ताकत शरीर में नहीं होती, इरादों में होती है। होश में आते ही पोलियो से लड़खड़ाने वाले पवन के इरादे भी मजबूत थे। इसलिए उसने वही खेल चुना जिसमें पैरों की ताकत ही आंकी जाती है। सात साल की उम्र में पहली किक भी उसी पैर से मारी जिस पर पोलियो था। आज पांच साल बाद पवन इसी पैर पर बाल नचाकर सबको दिखाता है कि फुटबाल खेलने के लिए मजबूत…

Read More

वरिष्ठ आंदोलनकारी कंडवाल का निधन

ऋषिकेश। वरिष्ठ उत्तराखंड आंदोलनकारी दर्शन लाल कंडवाल का हृदयगति रुकने से निधन हो गया। वह अपने पीछे पत्नी और चार बच्चों का भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। कंडवाल ने शुक्रवार पूर्वाह्न में बापूग्राम स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली। वह 70 वर्ष के थे। उत्तराखंड आंदोलन में उनकी सक्रिय भागीदारी रही है। उन्होंने राज्य प्राप्ति आंदोलन में 12 अगस्त 1994 से नगर पालिका ऋषिकेश परिसर में 12 दिन का आमरण अनशन भी किया था। दर्शन लाल कंडवाल 1982 से 88 तक ग्राम पंचायत ऋषिकेश के सदस्य भी रहे। पारिवारिक…

Read More

मंत्रीजी की सिफारिश तो मिलेगा उपचार

देहरादून। सरकारी अस्पतालों में सही इलाज कराना है तो पहले स्वास्थ्य मंत्री से सिफारिश करवाइए। मंत्री जी की सिफारिश हो जाएगी तो ही डाक्टर आपकी ओर ध्यान रखेंगे, वर्ना काटते रहो चक्कर। जी हां, अपने खासों का ख्याल रखने के लिए स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने दून अस्पताल में अपने एक ओएसडी को ही तैनात कर दिया है। यही नहीं, खास मरीजों के लिए वह खुद भी डाक्टरों को फोन कर रहे हैं। सरकारी अस्पतालों में छीछालेदर उन मरीजों की है, जिनकी कोई सिफारिश नहीं होती है। इन्हीं मरीजों…

Read More

आयुष डाक्टरों को पता नहीं, कहां करेंगे नौकरी

देहरादून। लोक सेवा आयोग के तहत आयुष डाक्टरों की नियुक्ति प्रक्रिया के तहत 250 आयुष चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र तो मिल गए हैं, लेकिन उन्हें यह पता नहीं चल रहा कि उन्हें नौकरी कहां करनी है। यह भी तय नहीं हो रहा कि उन्हें वेतन किस केंद्र से मिलेगा। उधर, डाक्टरों का आरोप है कि पैसे लेकर सुगम-दुूर्गम में तैनाती का खेल चल रहा है। लोक सेवा आयोग में 458 डाक्टरों की चयन प्रक्रिया चल रही है। प्रक्रिया में पहले से संविदा पर तैनात 340 डाक्टर भी शामिल हैं। इनमें…

Read More

उत्तराखंड का बढ़ा रही मान, नहीं मिला सम्मान

देहरादून। अल्मोड़ा स्टेडियम में क्रिकेट खेलकर अपनी शुरुआत करने वाली एकता बिष्ट आज भारतीय महिला क्रिकेट टीम की प्रमुख गेंदबाज हैं। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने एकता की प्रतिभा को देखकर अपनी रणजी टीम का अंग बनाया और आगे बढ़ने में पूरी मदद की। मगर अपने ही राज्य में एकता आज भी सरकार की बेरुखी का शिकार है। न तो एकता को कभी सम्मान मिला और न उत्तराखंड सरकार से प्रोत्साहन। उत्तर प्रदेश और रेलवे की सहायता से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य का मान बढ़ा रही एकता को आज भी…

Read More

सुरक्षाकर्मी की मौत

चंबा (टिहरी)। एसआरटी परिसर बादशाहीथौल में तैनात सुरक्षाकर्मी सुंदरलाल भट्ट (65 वर्ष)की ड्यूटी के दौरान परिसर में हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह ढरसाल गांव के निवासी थे। निदेशक प्रो आरसी रमोला, डीएस कैंतुरा, एए बौड़ाई, गबर सिंह, सोहन सिंह नेगी आदि ने सुदरलाल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। दूसरी ओर राजकीय इंटर कालेज बगासूधार के शिक्षक केवी सिंह की पत्नी पुष्पा देवी का निधन पर अभिभावक संघ ने शोक जताया। संघ की बैठक में पीटीए अध्यक्ष बुद्धि सिंह पुंडीर, सोना राणा, आशा ढौंटियाल, मनोहर लाल, मुसा…

Read More

किसान बोले, बंद सड़कों को खुलवाए सरकार

गढ़वाल। पहले आपदा और अब बंद पड़ी सड़कों ने किसानों की कमर तोड़ दी है। उत्तरकाशी जिले में आलू और सेब की अगेती फसल सड़कें बंद होने से सड़ने के कगार पर है। सरकार ने आपदा प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए फल और सब्जी की सरकारी खरीद शुरू की है। गढ़वाल मंडल विकास निगम को इसका जिम्मा दिया गया है पर किसानों में इस योजना को लेकर कोई उत्साह नहीं है। वजह है सस्ती खरीद। किसानों का कहना है कि सरकार खरीद के बजाए उनकी उपज को बाजार…

Read More

इंद्रोला पर मंडरा रहा भूस्खलन का खतरा

घनसाली (टिहरी)। भिलंगना ब्लॉक के ग्राम इंद्रोला में भूस्खलन होने से306 परिवारों के घरों में दरारें आ गई हैं। ग्रामीणों ने गांव का भूगर्भीय सर्वेक्षण कर सुरक्षित जगह उपलब्ध कराने की मांग की है। दोनों ओर भूधंसाव से पड़ी दरार चौड़ी होती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव का सर्वे कराने की मांग पर प्रशासन चुप्पी साधे हुए है। ग्रामीण हल्की बारिश होने पर भी अपने घर छोड़ने को मजबूर हैं। प्रधान देवेश्वरी देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य कार्तिकानंद डोभाल ने कहा कि प्रशासन ने अभी तक लोगों…

Read More

बदरीनाथ हाईवे बंद होना पड़ा जान पर भारी

गोपेश्वर। जिला अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे मरीज पर बदरीनाथ हाईवे बंद होना भारी पड़ा। बृहस्पतिवार को मरीज की स्थिति बिगड़ने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया, लेकिन मार्ग बंद होने की वजह से वे समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाए और उन्होंने चमोली में दम तोड़ दिया। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में अलकनंदा वन प्रभाग के कर्मी कमल सिंह को पाइल्स के आपरेशन के लिए ओटी में ले जाया गया। बेहोशी का इंजेक्शन देने के बाद उन्हें झटके आने लगे, जो दिनभर चलते रहे।…

Read More