फौजी की मौत का रहस्य बरकरार

दुगड्डा। गढ़वाल राइफल की 11 वीं बटालियन के सैनिक अजय रावत की मौत का पुलिस सात दिन बाद भी सुराग नहीं लगा पाई है। हालांकि परिवार वालों ने पुलिस को कुछ सुराग बताए भी थे। जिसके आधार पर पुलिस ने एक युवती और उसके सहयोगी के विरुद्ध अभियोग दर्ज किया है। दुगड्डा- फतेहपुर के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग 534 के निकट सिलगाड़ नदी के तट तीन अगस्त को रेगूलर पुलिस ने एक युवक की लाश बरामद की थी। कलढुंगा के गोदाबंर सिंह रावत ने उसकी शिनाख्त की। शव से अजय का…

Read More

थल्दा गांव में हुई हत्या के मामले में भाई दोषी

पौड़ी। जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुमकुम रानी ने दिसंबर 2006 में सतपुली तहसील के थल्दा गांव में हुई हत्या के एक मामले में मृतक के बड़े भाई को दोषी पाया। उसे सजा 12 अगस्त को सुनाई जाएगी। इस मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी कर रहे जिला शासकीय अधिवक्ता केपी डंगवाल ने बताया कि 30 दिसंबर 2006 को सतपुली तहसील के थल्दा गांव निवासी रवींद्र सिंह की हत्या हो गई थी। इस मामले में मृतक की पत्नी सुनीता ने रवींद्र सिंह के बड़े भाई हरी प्रसाद पर हत्या…

Read More

झूला पड़्यो कदंब की डाल झुलावें बृजरानी….

कोटद्वार। झूला पड़्यो कदंब की डाल झुलावें बृजरानी…. आदि सावन के गीतों से शुरू हुआ हरियाली तीज महोत्सव लोगों को बहुत भाया। गीता भवन गोविंद नगर में तीज मिलन समारोह में भगवान राधा-कृष्ण को वाटिका के मध्य में झांकी के रूप में प्रदर्शित किया गया। इसको देखने के लिए सुबह से ही लोगों की भीड़ रही। शाम को तीज मिलन कार्यक्रम शुरू हुआ। इसमें क्षेत्र की महिलाओं ने हिस्सा लिया। जिसमें झूला पड़्यो कदंब की डाल झुलावें बृजरानी…., राधे झूलन पधारीं, झुक आए बदरा…, नीम की है डाल झूला रेशम…

Read More

बिजली सुचारु हुई नहीं बिल भेज दिए

पौड़ी। अतिवृष्टि की चपेट में आए राठ क्षेत्र के चुठाणी गांव में ऊर्जा निगम 47 दिन बाद भी बिजली आपूर्ति तो सुचारु नहीं कर पाया पर गांव में बिजली के बिल जरूर भेज दिए। ऊर्जा निगम की इस कार्यप्रणाली से लोग परेशान हैं। राठ क्षेत्रवासी वीरेंद्र सिंह कहते हैं कि बिजली न आने के बाद भी बिल देना गलत है। मौजूदा परिस्थितियों में इसका भुगतान करना संभव नहीं है। चुठाणी के दलवीर सिंह कहते हैं कि 23 जुलाई को राठ क्षेत्र में अतिवृष्टि की चपेट में आने से चुठाणी गांव…

Read More

मरोड़ा अस्पताल में जल्द भेजें डॉक्टर

पौड़ी। विडोलस्यूं विकास समिति की बैठक में मरोड़ा चिकित्सालय में डाक्टर और अन्य कर्मियों की तैनाती करने की मांग उठाई गई। इस मौके पर मनरेगा योजना के तहत क्षेत्र के बंजर और कृषि भूमि में सुरक्षा दीवार लगाने पर जोर दिया गया। मरोड़ा संकुल भवन में आयोजित बैठक में समिति के अध्यक्ष सुल्तान सिंह नेगी, सचिव कै. मातवर सिंह नेगी और लक्ष्मण सिंह ने कहा कि एलोपैथिक अस्पताल मरोड़ा में कई सालों से डॉक्टर नहीं हैं अस्पताल फार्मेसिस्ट के भरोसे चल रहा है। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग से अस्पताल…

Read More

जवानों के परिजनों का ध्यान रखने के निर्देश

डीडीहाट। एसएसबी के महानिरीक्षक (आईजी) श्याम सिंह ने सीमा पर तैनात बार्डर आउट पोस्ट (बीओपी) का मुआयना किया। उन्होंने गोठी, जौलजीबी और धारचूला बीओपी का मुआयना करते हुए मुस्तैदी से सीमा की सुरक्षा कर रहे जवानों की पीठ थपथपाई। साथ ही उच्च हिमालयी क्षेत्रों में तैनात कर्मियों के परिजनों की समस्याओं के निराकरण के वाहिनी मुख्यालय को निर्देश दिए। आईजी ने बताया कि नेपाल से लगी 128 किलोमीटर की सीमा की हिफाजत कालापानी, गुंजी, गर्ब्यांग, तवाघाट, दोबांस, धारचूला, जौलजीबी, बलुवाकोट, गोठी, बगड़ीहाट, झूलाघाट आदि बीओपी के माध्यम से की जा…

Read More

केंद्रीय विद्यालय बना चैंपियन

पिथौरागढ़। अंडर-14 जिला स्तरीय स्कूली फुटबॉल प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय की टीम चैंपियन रही। खिताबी भिड़ंत में उसने मल्लिकार्जुन पब्लिक स्कूल को एक के मुकाबले पांच गोलों से हराया। किशोर परिहार ने तीन गोल दागे। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष जगत सिंह खाती ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। बृहस्पतिवार को स्टेडियम में हुए फाइनल मैच में केंद्रीय विद्यालय ने मल्लिकार्जुन पब्लिक स्कूल को एक के मुकाबले पांच गोल से हराया। विजेता टीम के लिए किशोर परिहार ने तीन और सुमित थापा और सौरभ चुफाल ने एक-एक गोल किया। मल्लिकार्जुन…

Read More

शहादत का बदला ले भारत सरकार

पिथौरागढ़। आम आदमी पार्टी (आप) ने पुंछ सेक्टर में पाकिस्तान द्वारा पांच भारतीय जवानों की हत्या पर गुस्से का इजहार किया है। पार्टी ने इन शहीदों की हत्या का बदला लेने पर जोर दिया। कहा कि भारत सरकार का ढीलाढाला रवैया देश के हितों के खिलाफ है। विरोध में बृहस्पतिवार को संगठन ने भारत सरकार तथा पाकिस्तान सरकार का पुतला फूंका। वक्ताओं ने कहा कि लगातार धोखेबाजी करने वाले पाकिस्तान ने देश के साथ एक बार फिर दगा किया है। ऐसे में पाकिस्तान को सख्त सबक सिखाना वक्त का तकाजा…

Read More

लोअर कोसी से हो सर्वाधिक अवैध खनन

हल्द्वानी। कुमाऊं में सबसे ज्यादा अवैध खनन की शिकायत लोअर कोसी नदी में है, जहां कानून नहीं बल्कि सफेदपोशों की आड़ में माफिया का राज चलता है। वक्त बदलने पर माफिया और संरक्षण देने वालों के चेहरे तो बदल गए पर अवैध खनन बदस्तूर चलता है। लोअर कोसी में करीब आठ साल पहले अवैध खनन को रोकने के लिए वैधानिक तौर पर खनन कराने का प्रस्ताव बनाया गया पर यह प्रस्ताव शासन स्तर पर आगे ही नहीं बढ़ सका। नैनीताल और ऊधम सिंह नगर जिले में स्थित कोसी नदी से…

Read More

सोनिया और रुचि के सिर सजा तीज का ताज

हल्द्वानी। अग्रवाल महिला समिति के तत्वावधान में आयोजित तीज महोत्सव में शुक्रवार को रंगारंग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समा बांध दिया। महोत्सव में तीज क्वीन, लक्की लेडी प्रतियोगिताएं भी आयोजित हुई। सोनिया गर्ग और रुचि बंसल तीज क्वीन चुनी गई, जबकि संगीता मित्तल और आरती अग्रवाल को लक्की लेडी चुना गया। वित्तमंत्री डा. इंदिरा हृदयेश ने विभिन्न प्रतियोगिताओं की विजेताओं को पुरस्कृत किया। रामपुर रोड स्थित अग्रसेन भवन में आयोजित तीज महोत्सव में नुपूर कला केंद्र की निर्देशिका मीनू अग्रवाल बिष्ट, राजमणि डांस ग्रुप, रिदिम डांस ग्रुप की निर्देशिका अंशिल…

Read More